विधानसभा-विधान परिषद

विधानसभा-विधान परिषद

1. राजस्थान की प्रस्तावित विधान परिषद में अधिक से अधिक कितने सदस्य हो सकते हैं ?

(1) 64
(2) 65
(3) 66
(4) 67
 
Ans. (3)
 
व्याख्या – संसद विधि द्वाराराज्यों में विधान परिषदों का उत्पादन या सृजन अनुच्छेद 169 के तहत किया गया है। संविधान के अनुच्छेद 171 के अनुसार राज्य में विधान परिषद के सदस्यों की कुल संख्या राज्य की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 1/3 से अधिक नहीं होगी, लेकिन 40 से कम भी नहीं होगी। ज्ञातव्य है कि राजस्थान विधानसभा ने विधानमण्डल के द्वितीय सदन (उच्च सदन) विधान परिषद (सदस्य-66) की स्थापना हेतु प्रस्ताव 18 अप्रैल, 2012 को पारित कर केन्द्र को भेजा था किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा इसे अस्वीकार कर दिया गया है। विधानपरिषद के गठन की प्रक्रिया संविधान में अस्थायी है, न कि अंतिम।
 

2. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत, राज्यों में विधान परिषद् का गठन किया जा सकता है ?

(1) अनु. 168
(2) अनु. 169
(3) अनु. 170
(4) अनु. 171
 
Ans. (2)
 

3. राजस्थान विधानसभा द्वारा राजस्थान में विधान परिषद स्थापित करने का प्रस्ताव पारित हुआ था-

(1) 18 अप्रैल, 2010
(2) 18 अप्रैल, 2011
(3) 18 अप्रैल, 2012
(4) 18 अप्रैल, 2013
 
Ans. (3)
 
4. राज्य विधान परिषद में सदस्यों की न्यूनतम संख्या क्या है –
(1) 40
(2) 50
(3) 60
(4) 30
 
Ans. (1)
 
5. राज्य विधान परिषद् के उत्सादन के लिए राज्य विधानसभा द्वारा संविधान के अनुच्छेद 169 के अन्तर्गत स्वीकृत संकल्प के बारे में निम्नांकित में से कौनसा कथन सही है-
 
(1) राज्यपाल पर बाध्यता अधिरोपित करता है कि वह संकल्प को राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित करें।
 
(2) केन्द्र सरकार पर कोई बाध्यता अधिरोपित नहीं करता है कि वह संसद में विधि निर्माण हेतु कार्यवाही करे।
 
(3) राज्यपाल पर कोई बाध्यता अधिरोपित नहीं करता है कि वह संकल्प को राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित करें।
 
(4) केन्द्र सरकार पर बाध्यता अधिरोपित करता है कि वह संसद में विधि निर्माण हेतु कार्यवाही करें।
 
Ans. (2) 
 
6. निम्नलिखित में से किस विधायी सदन को समाप्त किया जा सकता है ?
(1) विधानसभा
(2) विधानपरिषद्
(3) राज्यसभा
(4) लोकसभा
 
Ans. (2)
 
7. विधान परिषद् के सदस्यों का चुनाव किया जाता है –
1. प्रत्यक्ष चुनाव से
2. अप्रत्यक्ष चुनाव से
3. नामांकन से
 
(1) 1, 2 और 3
(2) 2 और 3
(3) 1 और 3
(4) 1 और 2
 
Ans. (2)
 
व्याख्या- विधान मंडल के सदन की संरचना का उपबंध करने की अंतिम शक्ति संसद को दी गई है (अनुच्छेद 171(2))। जब तक संसद इस विषय पर विधान नहीं बनाती तब तक इसकी संरचना उस प्रकार होगी जैसा कि संविधान में उल्लिखित है। संविधान में यह दिया गया है कि यह भागतः नाम निर्दिष्ट और भागतः निर्वाचित निकाय होगी। निर्वाचन अप्रत्यक्ष होगा और आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होगा। सदस्य विभिन्न स्रोतों से लिए जाएंगे। परिषद् की संरचना में अनेक प्रकार के लोग होंगे। मोटे तौर से परिषद् की कुल सदस्य संख्या के 5/6 सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होंगे और शेष (1/6) सदस्य राज्यपाल द्वारा नामनिर्दिष्ट होंगे।
 
 
 
 
 

8. राजस्थान विधानसभा के ज्योति नगर स्थित भवन का लोकार्पण कब किया ?

(1) 2001
(2) 2002
(3) 2005
(4) 2004
 
Ans. (1)
 
व्याख्या – विधानसभा का नया भवन वर्ष 2001 में ज्योतिनगर, जयपुर में बनकर तैयार हुआ जिसका लोकार्पण 6 नवम्बर, 2001 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन ने किया। लालकोठी क्षेत्र, जयपुर में स्थापित इस भवन में जोधपुर, बंसी पहाड़पुर तथा करौली के इमारती पत्थर का उपयोग किया गया है। पुराना विधानसभा भवन जयपुर के सवाई मानसिंह टाउन हॉल में था।
 

9. राजस्थान में पहली विधानसभा का समय है ?

(1) 1951-1956
(2) 1952-1957
(3) 1954-1959
(4) 1953-1958
 
Ans. (2)
 
व्याख्या – प्रथम विधानसभा (29 फरवरी, 1952 से 1957) : इसके अध्यक्ष श्री नरोत्तमलाल जोशी (काँग्रेस विधायक, झुंझुनूं) थे। इसकी सदस्य संख्या 160 थी।
 
 

10. राजस्थान विधान सभा के लिए प्रथम आम चुनावों में काँग्रेस के बाद जिस राजनीतिक दल को द्वितीय सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुए वह था –

(1) किसान मजदूर प्रजा पार्टी
(2) हिन्दू महासभा
(3) भारतीय जनसंघ
(4) रामराज्य परिषद
 
Ans. (4)
 
व्याख्या – प्रथम राजस्थान विधानसभा चुनाव (1952 में 160 सीट) में काँग्रेस को 82, रामराज्य परिषद को 24, भारतीय जनसंघ को 8, हिन्दू महासभा को 2, कृषक मजदूर पार्टी को । सीट तथा निर्दलीयों को 35 सीटें प्राप्त हुई।
 

11. 1952 के प्रथम आभ चुनाव में लोकसभा की राजस्थान 10 में कितनी सीटें थी ? 

(1) 22
(2) 27
(3) 24
(4) 20
 
Ans. (4)
 
व्याख्या – प्रथम आम चुनाव (1952) के समय लोकसभा में 20 सीटें (9 काँग्रेस, 3 अखिल भारतीय रामराज्य परिषद, । भारतीय जनसंघ, । कृषिकार लोक पार्टी, 6 अन्य) तथा राज्यसभा में 10 सीटें थी।
 
 
 

12. राजस्थान में राज्यमंत्री व संसदीय सचिव पद की व्यवस्था कब प्रारम्भ की गई ?

(1) चतुर्थ विधानसभा
(2) सप्तम विधानसभा
(3) पंचम विधानसभा
(4) तृतीय विधानसभा
 
Ans. (1)
 
व्याख्या – चतुर्थ विधानसभा ( मार्च 1967 से 15 मार्च, 1972)- अध्यक्ष-निरंजननाथ आचार्य। मदस्य संख्या -184 थी। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत (कांग्रेस 89, स्वतंत्र पार्टी 48, भारतीय जनसंघ 22. आईएनडी 16 एवं अन्य १) न मिलने के कारण राष्ट्रपति शासन 13 मार्च. 1967 से 26 अप्रैल, 1967 तक लागू रहा। राजस्थान में राज्यमंत्री व संसदीय सचिव पद की व्यवस्था प्रारम्भ।
 
 

13. किस विधानसभा चुनाव में राजस्थान विधान-सभा  की सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई ?

(1) चौथा
(2) पाँचवाँ
(3) छठा
(4) सातवाँ
 
Ans. (3)
 
व्याख्या – षष्ठम् विधानसभा (22 जून, 1977 से 16 फरवरी, 1980) में सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 कर दी गई। पहली बार गैर काँग्रेसी दल जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। अध्यक्ष महारावल लक्ष्मणसिंह व श्री गोपाल सिंह आहोर बनें। तृतीय बार राष्ट्रपति शासन लागू। राज्य में पहली बार विधानसभा 5 वर्ष से पहले ही भंग, पहले मध्यावधि चुनाव हुए जिसमें काँग्रेस को बहुमत मिला।
 

14. राजस्थान में कितनी लोकसभा (सांसद) की सीटें हैं ? 

(1) 20
(2) 25
(3) 10
(4) 28
 
Ans. (2)
 
व्याख्या- षष्ठम लोकसभा (1977) में राजस्थान की लोकसभा सदस्य संख्या 23 से बढ़ाकर 25 कर दी गई। वर्तमान राजस्थान में 25 लोकसभा (25 सांसद चुने जाते हैं) तथा 10 राज्यसभा सहित कुल 35 सीटें है।
 

15. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में राजस्थान के एक विधायक का मत-मूल्य क्या है ?

(1) 25
(2) 200
(3) 129
(4) 169
 
Ans. (3)
 
व्याख्या – विधानसभा के एक सदस्य का मत उस राज्य की जनसंख्या में विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या में एक हजार के गुणनफल द्वारा भाग देकर प्राप्त किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में राजस्थान के एक विधायक का मत-मूल्य 129 है।
 
 

16. एक व्यक्ति बिना राजस्थान विधानसभा का सदस्य होते हुए भी कितने मास तक राजस्थान में मंत्री रह सकता है?

(1) 3 मास
(2) 4 मास
(3) 6 मास
(4) 12 मास
 
Ans. (3)
 
व्याख्या – यदि कोई व्यक्ति मंत्री पद पर नियुक्ति के समय विधानमण्डल का सदस्य नहीं है तो उसके लिए 6 माह के भीतर विधानमण्डल की सदस्यता प्राप्त करना आवश्यक होता है।
 

17. कौन राजस्थान विधानसभा की पहली महिला सदस्य (विधायक) थी-

(1) गंगा देवी
(2) यशोदा देवी
(3) सुमित्रा सिंह
(4) कमला बेनीवाल
 
Ans. (2)
 
व्याख्या – श्रीमती यशोदा देवी: राज्य विधानसभा की पहली महिला विधायक जो 1953 में बाँसवाड़ा से उपचुनाव में विधायक चुनी गई।
 
 

18. राजस्थान विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन बनी –

(1) सुमित्रा सिंह
(2) विद्या पाठक
(3) उजला अरोड़ा
(4) कमला बेनीवाल
 
Ans. (1)
 
व्याख्या- सुमित्रा सिंह राजस्थान की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष (2003 से 2008 तक 12 वीं विधानसभा में) है।
 

19. सुमित्रा सिंह, राजस्थान राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष कौनसी विधानसभा में बनीं ?

(1) बारहवीं
(2) तेरहवीं
(3) दसवीं
(4) ग्यारहवीं
 
Ans. (1)
 

20. निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी ?

(1) गायत्री देवी
(2) शारदा भार्गव
(3) प्रियंका चतुर्वेदी
(4) सोनल मानसिंह
 
Ans. (2)
 
व्याख्या – राजस्थान की प्रथम महिला सांसद श्रीमती शारदा भार्गव (प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य) 1952 में बनी थी।
 

21 . राजस्थान की प्रथम महिला कौन है, जिन्हें राजस्थान के मंत्रिमण्डल में स्थान मिला – 

(1) गिरिजा व्यास
(2) सुमित्रा सिंह
(3) विद्या पाठक
(4) कमला बेनीवाल
 
Ans. (4)
 
व्याख्या – कमला बेनीवाल राजस्थान के मंत्रिमण्डल में 1954 में पहली महिला मंत्री बनी।
 

22 . राजस्थान का वह राजनैतिक नेता कौन था जो 1952 से लेकर मृत्युपर्यन्त विधानसभा का सदस्य रहा ?

(1) हरिदेव जोशी
(2) मोहन लाल सुखाड़िया
(3) नाथूराम मिर्धा
(4) मधुरादास माथुर
 
Ans. (1)
 
व्याख्या – राज्य में हरिदेव जोशी ऐसे एकमात्र विधायक रहे, जो प्रथम चुनाव से लेकर दसवीं विधानसभा तक निरन्तर विजयी रहे तथा मृत्युपर्यन्त विधानसभा सदस्य रहे।
 

23. ……. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

(1) उदयपुर
(2) चित्तौड़गढ़
(3) बाँसवाड़ा
(4) भीलवाड़ा
 
Ans. (3)
 
व्याख्या – बाँसवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसके सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं जबकि जोधपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिसका एक भी विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए आरक्षित नहीं है। बाँसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ जिले ऐसे जिले हैं जिनके सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जैसलमेर व राजसमंद जिले ऐसे जिले हैं, जिनमें एक भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित नहीं है।
 
 
 

24. निम्न में से कौन राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम अध्यक्ष, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे हैं ?

(1) पूनम चंद विश्नोई
(2) निरंजन नाथ आचार्य
(3) शांति लाल चपलोत
(4) परसराम मदेरणा
 
Ans. (1)
 
व्याख्या – पूनम चंद विश्नोई राजस्थान विधानसभा में प्रोटेम अध्यक्ष (28-04-1967 से 02-05-1967), उपाध्यक्ष (09-05-1967 से 09-07-1971) तथा अध्यक्ष (06-06-1980 से 09-03-1985) रही।
 
 
 

25 . भारत के संविधान के अनुच्छेद 368 (2) के उपबन्धों के तहत यदि कोई विधेयक भारत की संसद द्वारा पारित होने के पश्चात राजस्थान विधानसभा के पास संकल्प द्वारा अनुसमर्थन के लिये आता है, तो

1. विधानसभा संकल्प पारित करती है।
2. विधानसभा संकल्प अस्वीकार कर सकती है।
3. ऐसे संकल्प में कोई संशोधन प्रस्तावित नहीं किया जा सकता है।
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए-
 
(1) केवल ।
(2) 2 और 3
(3) 1 और 3
(4) 1. 2 और 3
 
Ans. (4)
 
व्याख्या- राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियम संख्या 118 के अनुसार विधानसभा संकल्प को पारित अथवा अस्वीकार कर सकती है, किन्तु ऐसे संकल्प में कोई संशोधन प्रस्तावित नहीं किया जा सकता।
 

26 . राजस्थान विधानसभा में ‘लोक महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव’ की प्रक्रिया के नियम के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-से कथन सही हैं ?

1. प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु अध्यक्ष की सहमति आवश्यक है।
2. प्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न उठाया जा सकता है।
3. प्रस्ताव हाल ही घटित किसी विशिष्ट घटना तक सीमित रहेगा।
4. एक ही बैठक में एक से अधिक प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं होंगे।
 
(1) 1, 2 और 3
(2) 1, 2 और 4
(3) 1, 3 और 4
(4) 1 और 4
 
Ans. (3)
 
व्याख्या – राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियम संख्या 52(6) के अनुसार ‘लोक महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव’ के सम्बन्ध में प्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है।
 

27. अनुसूचित जाति की कितनी महिलायें 16वीं राजस्थान विधान सभा की सदस्य हैं ?

(1) 7
(2) 11
(3) 10
(4) 9
 
Ans. (1)
 
व्याख्या : 16वीं राजस्थान विधान सभा में अनुसूचित जाति की महिला सदस्य संख्या 7 है।
 

28. 14वीं राजस्थान विधान सभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों में कितनी महिला सदस्य निर्वाचित हुई हैं ?

(1) 2
(2) 3
(3) 5
(4) 6
 
Ans. (2)
 
व्याख्या : 16वीं राजस्थान विधान सभा में अनुसूचित जनजाति की महिला सदस्य संख्या 2 है।
 
 

29.  पंद्रहवीं लोकसभा में राजस्थान से कितनी महिला सांसद चुनी गई ?

(1) 3
(2) 5
(3) 7
(4) 9
 
Ans. (1)
 
व्याख्या- उल्लेखनीय है कि 17वीं लोकसभा चुनाव में राजस्थान से 3 महिला-भरतपुर से रंजीता कोहली, दौसा से जसकौर मीणा तथा राजसमंद से दीया कुमारी चुनी गई।
 
 
 

30. विधानसभा में अभिभाषण का एवं संदेश भेजने का राज्यपाल का संविधानतः  …. है ?

(1) अधिकार
(2) शक्ति
(3) कृत्य
(4) कर्तव्य
 
Ans. (1)
 
व्याख्या- अनुच्छेद 175 सदन में अभिभाषण का और उनको संदेश भेजने का राज्यपाल का अधिकार।
 
 

31. राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों’ के अनुसार निम्नांकित में से कौनसे विभाग के प्राक्कलन, प्राक्कलन समिति ‘क’ के नियंत्रणाधीन नहीं है –

(1) सार्वजनिक निर्माण विभाग
(2) गृह विभाग
(3) शिक्षा विभाग
(4) वित्त विभाग
 
Ans. (2)
 
व्याख्या प्राक्कलन समिति ‘क’ और ‘ख’ सभापति सहित 15 सदस्य, सदन द्वारा एकल संक्रमणीय मत द्वारा 1 वर्ष के लिए चुनाव। इसका कार्य प्राक्कलनों से संबंधित नीति संगत मितव्ययिताएँ देखना, व्यय ठीक ढंग से किया गया है अथवा नहीं की जाँच करना।
 
प्राक्कलन समिति ‘क’ के अन्तर्गत नियंत्रणाधीन प्रशासनिक विभाग उद्योग एवं खान विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग, विधि एवं न्याय विभाग तथा विधि परामर्शी का कार्यालय, संसदीय मामलात विभाग, आयोजना विभाग, मंत्रिमण्डल सचिवालय, आबकारी एवं कराधान विभाग, वन विभाग, स्वायत्त शासन शहरी विकास एवं आवासन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, भाषा विभाग, नगर आयोजना विभाग।
 
प्राक्कलन समिति ‘ख’ नियत्रंणाधीन प्रशासनिक विभाग राजस्व विभाग, सहकारिता, पशुपालन एवं समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई, उपनिवेशन तथा मण्डी विभाग, इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना विभाग, नागरिक रसद विभाग, खाद्य विभाग, निर्वाचन विभाग, सांख्यिकी विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, गृह विभाग, अकाल सहायता एवं पुनर्वास विभाग, राजकीय उपक्रम विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
 
 

32 . राजस्थान विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्यों का कार्यकाल है –

(1) दो वर्ष
(2) पाँच वर्ष
(3) चार वर्ष
(4) एक वर्ष
 
Ans. (4)
 
व्याख्या – जन/लोक लेखा समिति-सभापति सहित 15 सदस्य, सदन द्वारा एकल संक्रमणीय मत द्वारा 1 वर्ष के लिए चुनाव। इसका कार्य राज्य के व्यय लेखों की जाँच करना है। इसका प्रथम बार गठन 10 अप्रैल, 1952 को किया गया।
 
 

33 किस समिति की सिफारिश पर राजस्थान विधान सभा राज्यपाल के अभिभाषण में निर्दिष्ट विषयों की चर्चा के लिए सामान्यतः समय नियत करेगी ?

(1) नियम समिति
(2) विशेषाधिकार समिति
(3) कार्य सलाहकार समिति
(4) आचरण समिति
 
Ans. (3)
 
व्याख्या कार्य सलाहकार समिति में 15 सदस्य, अध्यक्ष, सभापति होते हैं। इस समिति में विधानसभा अध्यक्ष स्वयं ही इसका अध्यक्ष होता है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदस्य । वर्ष के लिए मनोनीत किये जाते हैं। इसका कार्य सदन में चर्चा के क्रम, घंटों, दिन/दिनों के बारे में सिफारिश करना है।
 

34.  राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष होता है-

(1) विशेषाधिकार समिति
(2) नियम समिति और नियम उप समिति
(3) अधीनस्थ विधान समिति
(4) प्रश्न संदर्भ समिति
 
Ans. (2)
 
व्याख्या – नियम समिति सभापति सहित 15 सदस्य, अध्यक्ष द्वारा मनोनीत । विधानसभा अध्यक्ष इसका पदेन सभापति होता है। इसका कार्य सदन की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के विषयों पर विचार करना एवं सिफारिश देना होता है।
 
 

35. राजस्थान विधानसभा के इतिहास में 30 जून, 2016 तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ और उस पर चर्चा हुई ? 

(1) चार बार
(2) तीन बार
(3) दो बार
(4) एक बार
 
Ans. (1)
 
व्याख्या- अब तक 5 बार विश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है- भैरोंसिंह शेखावत के समय तीन बार (23 मार्च 1990, 18 नवम्बर 1990, 31 दिसम्बर 1993), अशोक गहलोत के समय 2 बार (3) जनवरी 2009, 14 अगस्त 2020) ।
 
 

36. निम्नलिखित में से कौनसा धन विधेयक के सम्बन्ध में सही नहीं है ?

(1) राज्यपाल की पूर्व संस्तुति के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाता है।
(2) यह मंत्री के द्वारा पेश किया जाता है।
(3) 14 दिन पश्चात् स्वतः पारित हो जाता है।
(4) विधानसभा का कोई भी सदस्य इसे पेश कर सकता है।
 
Ans. (4)
 
व्याख्या- जब धन विधेयक अनुच्छेद 198 के अधीन विधान परिषद को प्रेषित किया जाता है और जब वह अनुच्छेद 200 के अधीन अनुमति के लिए राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। तब प्रत्येक धन विधेयक पर विधान सभा के अध्यक्ष के हस्ताक्षर सहित यह प्रमाण पृष्ठांकित किया जाएगा कि वह धन विधेयक है।
 
 

37. राजस्थान में प्रोटेम स्पीकर को शपथ कौन दिलाता है ?

(1) विधानसभा सदस्य
(2) मुख्यमंत्री
(3) नेताप्रतिपक्ष
(4) राज्यपाल
 
Ans. (4)
 
व्याख्या प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा और शपथ भी राज्यपाल द्वारा दिलाई जाती है। इसकी नियुक्ति तब तक के लिए होती है जब तक स्थायी विधानसभा का अध्यक्ष नहीं चुन लिया जाए। प्रोटेम स्पीकर ही नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाता है। विधानसभा अध्यक्ष अपना शपथ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नाम लेकर विधानसभा सदस्य के रूप में लेता है।
 

38. राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियम के अनुसार, प्रश्नों के वर्गीकण की संख्या है ?

(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 5
 
Ans. (2)
 
व्याख्या-प्रश्नों का वर्गीकरण प्रश्न तीन वर्गों के होंगे, अर्थात् –
(1) तारांकित प्रश्न तारांकित प्रश्न वे प्रश्न हैं जिनका कोई सदस्य मौखिक उत्तर चाहता है और जिसके संबंध में पूरक प्रश्न पूछे जा सकेंगे।
 
(2) अतारांकित प्रश्न अतारांकित प्रश्न वे प्रश्न हैं जिनके लिखित में सम्बन्धित सदस्य को उत्तर दिये जायेंगे।
 
(3) अल्प सूचना प्रश्न अल्प सूचना प्रश्न वे हैं जिनका कोई
 
सदस्य पूरे चौदह दिनों से कम अवधि के भीतर मौखिक उत्तर चाहता है।
 
 

39. सार्वजनिक महत्त्व के एक मामले के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए, राजस्थान विधानसभा का सदस्य अन्तः सत्र अवधि के दौरान एक सप्ताह में कितने अतारांकित प्रश्न की सूचना दे सकता है –

(1) एक
(2) तीन
(3) पाँच
(4) सात
 
Ans. (1)
 
व्याख्या प्रत्येक सदस्य लोक महत्त्व के विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए अन्तःसत्रकाल में एक सप्ताह में अधिक से अधिक एक अतारांकित प्रश्न की सूचना दे सकेगा। ऐसे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर सरकार को 30 दिवस की अवधि में सीधा सदस्य को अवश्य भेजना होगा और उत्तर की एक प्रति विधानसभा को भेजनी होगी।
 

40. कौनसा कथन गलत है-

(1) मुख्यमंत्री संसदीय सचिव को शपथ दिलाता हैं।
(2) मंत्रियों की सहायता के लिए संसदीय सचिवों की नियुक्ति की जाती है।
(3) राज्य सरकारें विधायकों में से संसदीय सचिवों की नियुक्ति करती रही हैं।
(4) तीसरी अनुसूची में संसदीय सचिवों के लिए शपथ या प्रतिज्ञान का प्रारूप शामिल है।
 
Ans. (4)
 
व्याख्या संसदीय सचिव मंत्रियों के अतिरिक्त संसदीय सचिव भी होते हैं। ये दल के नए व युवा व्यक्ति होते हैं जिन्हें लम्बा राजनीतिक व शासकीय अनुभव होता है। इसके द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें शासकीय दायित्व का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। राजस्थान में संसदीय सचिव की नियुक्त मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है एवं वही इन्हें शपथ दिलाता है।
 
 

41. किसकी सलाह पर राज्यपाल राजस्थान विधानसभा सदस्य की नियोग्यता मंबंधी मामलों का निर्णय कर सा है?

(1) मुख्यमंत्री
(2) निर्वाचन आयोग
(3) राष्ट्रपति
(4) विधानसभा अध्यक्ष
 
Ans. (2)
 
व्याख्या – अनुच्छेद 192-सदस्यों की निरर्हताओं से संबंधित प्रश्नों पर विनिश्चय (1) यदि यह प्रश्न उठता है कि किसी राज्य के विधान मंडल के किसी सदन का कोई सदस्य अनुच्छेद 191 के खंड (1) में वर्णित किसी निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं तो वह प्रश्न राज्यपाल को विनिश्चय के लिए निर्देशित किया जाएगा और उसका विनिश्चय अंतिम होगा। (2) ऐसे किसी प्रश्न पर विनिश्चय करने से पहले राज्यपाल निर्वाचन आयोग की राय लेगा और ऐसी राय के अनुसार कार्य करेगा।
 
 

42. राजस्थान विधानसभा के संदर्भ में निम्न कथनों को ध्यान से पढ़कर कथन चुनिए – 

1. अध्यक्ष का निर्वाचन उस तिथि को होगा जो सदन तय करे।
2. उस तय तिथि की सूचना राज्यपाल प्रत्येक सदस्य को भेजेंगे।
(1) 1 गलत, 2 सही है
(2) 1 व 2 दोनों सही है
(3) 1 सही व 2 गलत है
(4) 1 व 2 दोनों गलत है
 
Ans. (4)
 
व्याख्या – प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियम, अध्याय-3, नियम-7 : सदन द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन (1) अध्यक्ष का निर्वाचन उस तिथि को होगा जो राज्यपाल निश्चित करे और सचिव प्रत्येक सदस्य को उस तिथि की सूचना देगा।
 

43. राजस्थान से अधिकतम चार वार राज्य सभा के 2 लिए कौन निर्वाचित हुआ ? 

(1) अशोक गहलोत
(2) गिरिजा व्यास
(3) ज्ञान प्रकाश पिलानिया
(4) राम निवास मिर्धा
 
Ans. (4)
 
व्याख्या – राजस्थान में सर्वाधिक बार निर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्री रामनिवास मिर्धा (4 बार 1967- 1968, 1968, 1974, 1980-1986 में राज्यसभा सदस्य चुने गए) एवं श्री जसवंतसिंह (भाजपा) थे जो चार बार 1980-1999 तथा 1998-2010 तक (सर्वाधिक अवधि) राज्यसभा सदस्य रहे।
 
 
 

44. राजस्थान विधानसभा द्वारा अब तक गैर-सरकारी 13 सदस्यों द्वारा प्रस्तुत कितने विधेयक पारित किए गए हैं ?

(1) 4
(2) 3
(3) 5
(4) 6
 
Ans. (1)
 
व्याख्या – राजस्थान विधानसभा द्वारा अब तक गैर सरकारी सदस्यों द्वारा 4 विधेयक पारित किये गए हैं, यथा 1. राजस्थान कानूनी चिकित्सक (संसोधन) विधेयक 1952, 2. कुछ जानवरों की राजस्थान संरक्षण (संशोधन) विधेयक 1954. 3. राजस्थान सामाजिक शिक्षा बोर्ड विधेयक 1958. 4. राजस्थान पशु और पक्षी बलिदान (निषेध) विधेयक 1973
 
 

46. राजस्थान विधानसभा में कटौती प्रस्तावों की ग्राह्यता 5 की शर्त नहीं है ?

(1) वह उस विषय का निर्देश नहीं करेगी जो मुख्यतया राज्य सरकार का विषय नहीं हो।
(2) उसका सम्बन्ध केवल एक माँग में होगा।
(3) उसमें विशेषाधिकार का प्रश्न उठाया जाएगा।
(4) उसमें वर्तमान विधियों का संशोधन या निरसन करने के लिए सुझाव नहीं दिये जाएंगे।
 
Ans. (3)
 
व्याख्या – राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम, 1959 के अनुसार उसमें विशेषाधिकार का प्रश्न नहीं उठाया जाएगा।
 
 

47. कौनसा कथन राजस्थान विधान सभा में लोक महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव के संदर्भ में नहीं है।

(1) एक ही बैठक में एक से अधिक ऐसा प्रस्ताव नहीं किया जायेगा।
(2) स्थगन प्रस्ताव की सूचना उस दिन की बैठक प्रारंभहोने से पूर्व, जिस दिन कि प्रस्ताव करने का विचार हो, अध्यक्ष को दी जाएगी।
(3) प्रस्ताव हाल ही में घटित किसी विशिष्ट विषय तक सीमित रहेगा।
(4) प्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न नहीं उठाया जायेगा।
 
Ans. (2)
 
व्याख्या – स्थगन प्रस्ताव की सूचना उस दिन की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व, जिस दिन कि प्रस्ताव करने का विचार हो, अध्यक्ष, सम्बन्धित मंत्री और सचिव तो दी जाएगी।
 

48. राजस्थान विधान सभा में डिजिटल म्यूजियम का नाम है-

(1) राजस्थान पॉलिटिक्स म्यूज़ियम
(2) पॉलिटिकल नैरेटिव म्यूज़ियम
(3) लेजिस्लेटर्स ऑफ राजस्थान म्यूज़ियम
(4) फ्रीडम फाइटर्स ऑफ राजस्थान म्यूज़ियम
 
Ans. (2)
 
व्याख्या – राजस्थान विधानसभा में देश के प्रथम डिजिटल म्यूजियम ‘राजनीतिक आख्यान संग्रहालय’ (पॉलिटिकल नैरेटिव म्यूज़ियम) का उद्घाटन 16 जुलाई, 2022 को मुख्य न्यायाधीश एन.बी. रमना ने किया।
 
 

49. राजस्थान विधानसभा के किसी सदस्य के त्यागपत्र के संबंध में निम्नांकित में से कौनसा कथन सही नहीं है – 

 
(1) यदि कोई सदस्य अध्यक्ष के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थित होकर त्यागपत्र सौंपता है और सूचित करता है कि त्यागपत्र स्वैच्छिक और असली है और अध्यक्ष के पास उसके विपरीत कोई सूचना अथवा ज्ञान नहीं है, अध्यक्ष तुरंत त्यागपत्र स्वीकार कर सकता है।
(2) यदि अध्यक्ष को त्यागपत्र पोस्ट अथवा किसी अन्य के माध्यम से प्राप्त होता है, अध्यक्ष स्वयं की संतुष्टि के लिए त्यागपत्र स्वैच्छिक और असली है, जाँच करवा सकता है, जैसा वह उचित समझे।
(3) कोई सदस्य अपना त्यागपत्र अध्यक्ष को सौंपने के 30 दिनों के भीतर अपना त्यागपत्र वापस ले सकता है।
(4) कोई सदस्य जो सदन में अपनी सदस्यता से त्यागपत्र देना चाहता है, अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अध्यक्ष को सूचित करेगा।
 
Ans. (3)
 
व्याख्या – राजस्थान विधानसभा कार्य संचालन एवं प्रक्रिया : अध्याय 21- सदन के स्थानों का त्याग तथा उनकी रिक्तता : जो सदस्य सदन के अपने स्थान का त्याग करना चाहे वह सदन के अपने स्थान का त्याग करने के विचार की सूचना अध्यक्ष को सम्बोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा देगा। कोई सदस्य अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किये जाने से पूर्व अपना त्याग पत्र वापस ले सकेगा।
error: Content is protected !!