Rpsc second Grade paper Solution Group A (7 sep 2025)

RPSC Second Grade exam Answer Key

1. निम्नलिखित में से किस दुर्ग में सूरज-प्रकाश, खुशहाल-प्रकाश, लक्ष्मी-प्रकाश और बसन्त-प्रकाश नामक भवन स्थित है ?

(1) जूनागढ़
(2) मेहरानगढ़
(3) बालाकिला
(4) नाहरगढ़
 
व्याख्या – सूरज-प्रकाश, खुशहाल-प्रकाश, लक्ष्मी-प्रकाश और बसन्त-प्रकाश जैसे भवन नाहरगढ़ दुर्ग में स्थित हैं, जो जयपुर में स्थित है. ये महल सवाई माधोसिंह ने अपनी नौ पासवानों के लिए बनवाए थे |

2. चित्रकार साहबदी राजस्थान की किस चित्रकला शैली से संबंधित थे ?

(1) जयपुर
(2) मेवाड़
(3) मारवाड़
(4) बूंदी
 
व्याख्या –  चित्रकार साहबदीन राजस्थान की मेवाड़ चित्रकला शैली से संबंधित थे, जो 17वीं शताब्दी में मेवाड़ शैली के प्रमुख चित्रकारों में से एक थे।

3. दधिमती माता का मेला किस स्थान पर आयोजित होता है ?

(1) धूलेव
(2) गोठ मांगलोद
(3) परबतसर
(4) शाहपुरा
 
व्याख्या – दधिमती माता मन्दिर राजस्थान के नागौर जिले के जायल तहसील के गोठ मांगलोद गांव में स्थित देवी दधिमती का मन्दिर है। यह उत्तरी भारत में एक पुराने मन्दिरों में से एक है। भारतीय राज्य राजस्थान के नागौर में स्थित दधिमति माता मंदिर।

4. पुत्र जन्म के दसवें दिन किस रिवाज को मनाया जाता है ?

(1) दसोटण
(2) जामणा
(3) जडूला
(4) ढूंढ
 

5. राजस्थान में निम्नलिखित संतों में से रामानन्दी सम्प्रदाय की ‘रेवासा पीठ’ के संस्थापक कौन थे ?

(1) अग्रदास
(2) रामानन्द
(3) रामानुज
(4) स्वामी कृष्णदास
 

6. ‘राजविलास’ ग्रंथ के लेखक कौन थे ?

(1) केशवदास
(2) तेजकवि
(3) मानकवि
(4) वीरभाण
 

7. भारत में राज्य के महाधिवक्ता का पारिश्रमिक किसके द्वारा निर्धारित किया जाता है ?

(1) भारत के राष्ट्रपति द्वारा
(2) राज्य के राज्यपाल द्वारा
(3) राज्य विधानमंडल द्वारा
(4) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
 

8. किस सांविधानिक संशोधन द्वारा संविधान में यह जोड़ा गया कि एक व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है ?

(1) चौथा संशोधन, 1955
(2) सातवां संशोधन, 1956
(3) बारहवां संशोधन, 1962
(4) पंद्रहवां संशोधन, 1963
 
 

9. निम्नलिखित लोकगीतों में से कौन से विवाह के अवसर पर गाए जाते हैं ?

1) जला
2) परणेत
3) गोरबन्द
4) सीठणे
 
नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए-
(1) 1, 2, 3
(2) 2, 4
(3) 1, 2, 4
(4) 1, 2, 3, 4
 

10. राजस्थान सरकार के मंत्रियों के वेतन तथा भत्तों के बारें में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1) राजस्थान सरकार के मंत्रियों के वेतन एवं भत्ते वहीं होंगे जो भारत की संसद द्वारा समय-समय पर कानून द्वारा निर्धारित होंगे।

2) 1 नवम्बर, 1956 से पूर्व राजस्थान सरकार के मंत्रियों के वेतन एवं भत्ते भारत के संविधान की दूसरी अनुसूची के उल्लेखानुसार थे।

 
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए –
 
(1) 1 तथा 2 दोनों सही है।
(2) 1 तथा 2 दोनों गलत है।
(3) 1 सही तथा 2 गलत है।
(4) 1 गलत तथा 2 सही है।
 

11. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –

1) उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

2) बाद में वे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने।

3) उन्होंने राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पद भी धारित किया।

ये कथन राजस्थान के निम्नलिखित प्रमुख नेताओं में से किसका उल्लेख करते हैं?
(1) जगन्नाथ पहाड़िया
(2) हीरालाल देवपुरा
(3) हरिदेव जोशी
(4) मोहनलाल सुखाड़िया
 

12. राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति तथा पदावधि के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है ?

 
(1) राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों की नियुक्ति राजस्थान के राज्यपाल द्वारा की जाती है।
 
(2) अध्यक्ष की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है तथा आयोग के अन्य सदस्यों की नियुक्ति राजस्थान के राज्यपाल द्वारा की जाती है।
 
(3) राजस्थान का राज्यपाल कदाचार के आधार पर अध्यक्ष अथवा आयोग के किसी सदस्य को उसके पद से हटा सकता है।
 
(4) आयोग का सदस्य अपना पद संभालने से छः वर्ष की अवधि तक अथवा पैंसठ वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, अपने पद पर बना रह सकता है।
 

13. राजस्थान सचिवालय पुनर्गठन समिति (1969) का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

 
(1) सचिवालय भवन निर्माण
(2) कर्मचारियों की भर्ती
(3) सेल सिस्टम की समीक्षा
(4) बजट निर्माण
 

14. ग्राम पंचायत नियोजन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष कौन होता है ?

(1) ग्राम विकास अधिकारी
(2) सरपंच
(3) पंचायत समिति का सदस्य, जिसके निर्वाचन क्षेत्र में वह ग्राम स्थित है।
(4) उप-सरपंच
 
 

15. किसी समिति की सिफारिश पर राजस्थान राज्य विधानसभा, आयुक्त, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के द्वारा सदन के पटल पर रखे गए प्रतिवेदन पर चर्चा करती है ?

 
(1) अनुसूचित जाति कल्याण समिति
(2) कार्य सलाहकार समिति
(3) सामान्य प्रयोजन समिति
(4) पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति
 

16. राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के बारे में निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढिये तथा सही वाक्य चुनिए –

 
(1) इसके गठन की अधिसचूना अक्टूबर 1994 में राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी ।
(2) राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग जनवरी 1995 से क्रियाशील है।
(3) प्रारंभ में इसमें एक अध्यक्ष तथा छः सदस्यों का प्रावधान रखा गया था।
(4) आयोग की अपनी जांच एजेंसी है जिसका नेतृत्व न्यूनतम पुलिस महानिरीक्षक पद का अधिकारी करता है।
 

17. राइजिंग राजस्थान-पार्टनरशिप कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन प्रस्तावित है –

(1) 09 व 10 दिसम्बर 2025 को
(2) 10 व 12 दिसम्बर, 2025 को
(3) 11 व 12 दिसम्बर, 2025 को
(4) 13 व 14 दिसम्बर, 2025 को
 

18. गडीसर झील जून 2025 में किस कारण से प्रदेश में चर्चा में रही ?

(1) रामसर साइट घोषित किया जाना
(2) दक्षिण एशिया आर्द्र-भूमि सम्मेलन का शुभंकर बनाया जाना
(3) वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समापन समारोह
(4) मछली की दुर्लभ प्रजाति की खोज
 
 

19. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किन अनुच्छेदों (राज्य विधानसभा से संबंधित) में सांविधिक प्रभाव वाले संकल्पों के लिए उपबंध हैं ?

A) अनुच्छेद 169 (1)
B) अनुच्छेद 179 (ग)
C) अनुच्छेद 183 (ग)
 
सही उत्तर का चयन कीजिए –
(1) केवल A एवं B सही है।
(2) केवल A एवं C सही है।
(3) केवल B एवं C सही है।
(4) A, B एवं C सही है।
 
 

20. जून 2025 में आयोजित 29 वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में कितने प्रवासी राजस्थानियों को प्रवासी राजस्थानी शिक्षा सम्मेलन आयोजित करने के लिए सम्मानित किया गया ?

(1) 35
(2) 21
(3) 15
(4) 11
 
 

21. जुलाई 2025 में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण से पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने संबंधी नियुक्ति पत्र और अधिसूचना किसने पढ़ी – 

(1) राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने
(2) राजस्थान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने
(3) उच्च न्यायालय के महापंजीयक चचंल मिश्रा ने
(4) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने
 

22. राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नीति 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए-

 
कथन A : इस नीति के क्रियान्वयन के लिए विभाग के निदेशक की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
 
कथन B : यह नीति 31 मार्च, 2030 तक अथवा अन्य नीति लागू होने तक प्रभावी रहेगी।
 
(1) कथन A और B दोनों सत्य है।
(2) केवल कथन A सत्य है।
(3) केवल कथन B सत्य है।
(4) कथन A और B दोनों असत्य है।
 

23. बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स 2025 भाला फेंक (18-29 श्रेणी) प्रतियोगिता में राजस्थान से किसनें स्वर्ण पदक हासिल किया?

 
(1) उमा चौधरी
(2) वीनीता साहू
(3) नीलम चौधरी
(4) नीरू कपाड़िया
 
 

24. एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12 वें क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकॉनोमी फोरम का आयोजन राजस्थान के किस शहर में हुआ ?

(1) उदयपुर
(2) जोधपुर
(3) जयपुर
(4) बीकानेर
 

25. राजस्थान सरकार द्वारा डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन से जुड़े तीर्थों की निःशुल्क यात्रा करवाई जा रही है। इसके संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है ?

 
(1) व्यक्ति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
(2) इस योजना का लाभ प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मूल निवासी प्राप्त कर सकेंगे।
(3) इस योजना में बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पाँच ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
(4) इस यात्रा का आवास एवं भोजन सहित सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
 

26. 18 और 19 जून, 2025 को अजमेर में आयोजित राजस्थान राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में 21.41 सेंकण्ड के समय के साथ किसने प्रथम स्थान प्राप्त किया ?

(1) अंकित कुमार कस्वां
(2) अंकित चौहान
(3) करतार सिंह
(4) मुकुल गुप्ता
 

27. निम्नलिखित में से किस देश में एपेनिन पर्वतमाला अवस्थित है ?

(1) जर्मनी
(2) इटली
(3) ग्रीस
(4) फ्रांस
 

28. पछुआ हवाओं की दिशा उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में क्रमशः क्या है ?

(1) उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
(2) उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम
(3) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
(4) दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम
 

29. राजस्थान राज्य सरकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड ने जुलाई 2025 में राज्य की सहकारी समितियों के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए एमओयू (MoU) हस्ताक्षरित किया है –

 
(1) राष्ट्रीय सहकारी व्यापार लिमिटेड के साथ
(2) राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के साथ
(3) भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ लिमिटेड के साथ
(4) राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड के साथ
 

30. निम्नलिखित में से कौन से मापदण्ड ‘व्यापार संबंध बौद्धिक सम्पदा अधिकार’ (TRIPS) के भाग हैं ?

A. कॉपीराइट्स
B. ट्रेडमार्क्स
C. पेटेन्ट्स
D. भौगोलिक निर्देशन
सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिए –
 
कूट
(1) A, B तथा D
(2) B, C तथा D
(3) A, B तथा C
(4) A, B, C तथा D
 

31. वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2024 के अनुसार विश्व के शीर्ष पाँच जनसंख्या वाले देशों में निम्नलिखित में से कौनसा देश सम्मिलित नहीं है ? 

(1) यू.एस.ए.
(2) नाइजीरिया
(3) इण्डोनेशिया
(4) पाकिस्तान

32. COP-29 यू.एन. जलवायु सम्मेलन में जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए विकासशील देशों के वित्त पोषण में वृद्धि की गयी है ?

(1) दो गुणा
(2) तीन गुणा
(3) चार गुणा
(4) छः गुणा
 
COP29 में यह तय हुआ कि विकसित देश 2035 तक विकासशील देशों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से जीवन व आजीविका की रक्षा करने के लिए प्रति वर्ष कम से कम 300 अरब डॉलर वित्तपोषण के रूप में प्रदान करेंगेयह पिछले 100 अरब डॉलर के वार्षिक लक्ष्य से तिगुना है और जलवायु संकट से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
 

33. हिन्द महासागर तथा प्रशान्त महासागर के मध्य मौसमी परिवर्तनों में प्रेक्षित ‘उतार-चढ़ाव वाला प्रतिरूप’ (सी-सॉ पैटर्न) कहलाता है –

(1) कोटेश्वरम परिसंचरण
(2) हैडले सेल
(3) वाकर परिसंचरण
(4) पियरे सेल
 
 

34. निम्नलिखित में से कौनसा पठार दामोदर नदी द्वारा अपवाहित होता है ?

(1) शिलांग का पठार
(2) छोटा-नागपुर का पठार
(3) दण्डकारण्य पठार
(4) बघेलखंड का पठार
 
35. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए –
सूची I (द्वीप)सूची II (चोटी)
A. उत्तरी अण्डमान1. माउंट कोयोब
B. दक्षिणी अण्डमान2. माउंट थुईल्लर
C. ग्रेट निकोबार3. सैडल पीक
D. मध्य अण्डमान4. माउंट डियावोला
(1) a-3, b-2, c-4, d-1
(2) a-3, b-1, c-2, d-4
(3) a-4, b-2, c-1, d-3
(4) a-2, b-4, c-3, d-1
 
 

36. निम्नलिखित तेल शोधनशालाओं को उनकी अवस्थिति के अनुसार पूर्व से पश्चिम के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –

A. नुमालीगढ़
B. बोंगाईगांव
C. गुवाहाटी
D. डिग्बोई
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट
 
(1) B, A, C, D
(2) D, A, C, В
(3) C, B, A, D
(4) A, D, B, C
 
 

37. भारत में स्वतंत्रता के बाद निम्न में से कौनसा कार्यक्रम भू-जोतों के उपविभाजन और विखंडन को रोकने के लिए शुरू किया गया ?

(1) सामुदायिक विकास कार्यक्रम
(2) भू-जोतों का विविधीकरण
(3) मध्यस्थों की समाप्ति
(4) सहकारिता और भू-जोतो की चकबंदी के कार्यक्रम
 

38. भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन नहीं पाये जाते हैं ?

(1) पश्चिमी घाट के पश्चिमी क्षेत्र
(2) उत्तर-पूर्वी भारत
(3) गंगा डेल्टा
(4) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
 
 

39. वित्तीय वर्ष 2023 में भारत में सेवा क्षेत्र के राज्य-वार प्रदर्शन के विश्लेषण के विषय में निम्न कथनों को पढिये और दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –

1) सभी राज्यों के कुल सेवा क्षेत्र के सकल राज्य मूल्यवर्धन में महाराष्ट्र का हिस्सा 20 प्रतिशत से अधिक है।
2) सभी राज्यों के कुल सेवा क्षेत्र के सकल राज्य मूल्यवर्धन में कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश और गुजरात का सम्मिलित हिस्सा 50 प्रतिशत से अधिक है।
 
(1) केवल 1 सही है।
(2) केवल 2 सही है।
(3) 1 और 2 दोनों सही है।
(4) न 1 और न 2 सही है।
 
 

40. सूची I का सूची II से सुमेलन कीजिए और नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-

सूची I उत्पाद

सूची II 

विश्व के कुल उत्पादन में भारत का स्थान

A. कपास, रेशम और मानव निर्मित रेशा1. आठवां
B. फार्मास्यूटिकल्स2. पहला
C. दूध
3. दूसरा
D. मांस4. तीसरा
(1) a-3, b-4, c-2, d-1
(2) a-1, b-2, c-3, d-4
(3) a-4, b-3, c-2, d-1
(4) a-1, b-4, c-2, d-3
 
 

41. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2022 में विश्व के निर्यातों में भारत की हिस्सेदारी क्या थी ?

(1) 1.6 प्रतिशत
(2) 1.8 प्रतिशत
(3) 2.0 प्रतिशत
(4) 2.2 प्रतिशत
 

42. भारत सरकार अधिनियम 1919 के संबंध में सही कथनों के संबंध में सही कूट चुनें –

A. यह मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों का संहिताबद्ध संस्करण था – जिसका नाम एडविन चार्ल्स मोंटेग्यू और लॉर्ड चेम्सफोर्ड के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश भारत के राज्य सचिव और वायसराय के पद संभाले थे।
 
B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अधिनियम को अस्वीकार कर दिया।
 
C. महात्मा गांधी ने अधिनियम को ‘इंग्लैंड द्वारा प्रस्ताव और भारत द्वारा स्वीकार किए जाने के अयोग्य कराए दिया।
 
D. दस्तावेज की एक उल्लेखनीय विशेषता एक खंड था जिसमें 10 वर्ष की अवधि के बाद अधिनियम के कामकाज की समीक्षा करने का आह्वान किया गया था।
 
कूट
 
(1) केवल A, B और D सही हैं।
(2) केवल B, C और D सही है।
(3) केवल A, C और D सही है।
(4) केवल A और B सही है।
 
 

43. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, 2023-24 में भारत के साथ सर्वाधिक व्यापार करने वाला देश कौनसा था ?

(1) संयुक्त राज्य अमेरिका
(2) चीन जनवादी गणराज्य
(3) संयुक्त अरब अमिरात
(4) जर्मनी
 
 

44. एक निर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा भारत के संविधान की कौनसी विशेषत परिलक्षित होती है ?

(1) संसदीय शासन प्रणाली
(2) संघवाद
(3) पंथनिरपेक्ष राज्य
(4) गणराज्य
 
 

45. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति की अनुमति को अनिवार्य बना दिया गया है ?

(1) 24 वें
(2) 42 वें
(3) 43 वें
(4) 44 वें
 
 

46. प्रांतों के सही समूह को पहचानिए, जिनमें भारत शासन अधिनियम, 1935 के अंतर्गत द्वि-सदनात्मक प्रांतीय विधानमंडल का प्रावधान किया गया था –

(1) मद्रास, संयुक्त प्रांत, सिंध
(2) बाम्बे, बंगाल, बिहार
(3) संयुक्त प्रांत, उड़ीसा, बॉम्बे
(4) बंगाल, सिंध, असम
 
 

47. संविधान (बयालीसवां संशोधन) अधिनियम, 1976 के द्वारा राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में निम्नलिखित में से कौनसे अनुच्छेद अन्तः स्थापित किए गए ?

(1) 39-क
(2) 43-ख
(3) 46-क
(4) 48-क
 
सही विकल्प चुनिये –
 
(1) केवल 1 और 4
(2) केवल 2 और 3
(3) केवल 1, 3 और 4
(4) 1, 2, 3 और 4 सभी
 
 

48. भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद राष्ट्रपति को संसद द्वारा पारित गैर-धन विधेयक को पुनर्विचार के लिए वापस भेजने का अधिकार देता है ?

(1) अनुच्छेद 107
(2) अनुच्छेद 109
(3) अनुच्छेद 110
(4) अनुच्छेद 111
 

49. निम्नलिखित में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि संसद को संविधान के किसी भी भाग में संशोधन करने का अधिकार है, जिसमें कोई भी मौलिक अधिकार शामिल है और यदि संविधान निर्माण मौलिक अधिकार को संशोधन शक्ति के दायरे से बाहर रखना चाहते थे, तो उन्होंने इस संबंध में स्पष्ट प्रावधान किया होता ?

(1) ए.के. गोपालन बनाम मद्रास राज्य (1950)
(2) श्री शंकरी प्रसाद सिंह देव बनाम भारत संघ और बिहार राज्य (1951)
(3) पश्चिम बंगाल राज्य बनाम भारत संघ (1963)
(4) सज्जन सिंह बनाम राजस्थान राज्य (1965)
 
 

50. किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता देने के लिए निम्नलिखित में से कौनसी शर्त सही है ?

 
(1) यदि कोई दल कम से कम 4 अलग-अलग राज्यों से लोकसभा में 4% सीटें जीतता है।
(2) यदि कोई दल कम से कम 3 अलग अलग राज्यों से लोकसभा में 6% सीटें जीतता है।
(3) यदि कोई दल कम से कम 3 अलग अलग राज्यों में लोकसभा में 2% सीटें जीतता है।
(4) यदि कोई दल कम से कम 4 अलग अलग राज्यों से लोकसभा में 2% सीटें जीतता है।
 
 

51. निम्नलिखित युग्मों में से कौनसा सुमेलित नहीं है ?

    उप-प्रधानमंत्री – प्रधानमंत्री

(1) सरदार वल्लभभाई पटेल – जवाहरलाल नेहरू

(2) मोरारजी देसाई – इंदिरा गांधी
(3) चौ. देवीलाल – चरण सिंह
(4) चरण सिंह – मोरारजी देसाई
 

52. भारत की विदेश नीति में गुट-निरपेक्षता के सिद्धांत में निम्नांकित में से क्या सम्मिलित नहीं है ?

(1) शक्ति गुटों की ओर अप्रतिबद्धता
(2) विदेश नीति में स्वतंत्रता
(3) विश्व मामलों के प्रति तटस्थता
(4) शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर जोर
 

53. 1974 में भारत ने श्रीलंका के साथ दोनों देशों के मध्य ऐतिहासिक पानी में सीमाएं तय करने की इच्छा से एक समझौता किया । निम्नलिखित में से किस द्वीप का नाम इस समझौते में विशेष रूप से उल्लिखित है ?

(1) मन्नार द्वीप
(2) कच्चाथीवु द्वीप
(3) पिजन द्वीप
(4) पम्बन द्वीप
 

54. निम्नलिखित में से कौन से फिक्की (फेडरेशन ऑफ इण्डियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री) से संबंध संगठन हैं ?

(A) ऑल इण्डिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ एम्प्लॉयर्स (ए आई ओ ई)
(B) इण्डियन काउन्सिल ऑफ आर्बिट्रेशन (आई सी ए)
(C) कॉन्फेडेरेशन ऑफ माइक्रो, स्मॉल एण्ड मिडियम एन्टरप्राइजेज (सीएमएसएमई)
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
 
(1) A, B एवं C सही हैं।
(2) केवल A एवं B सही है।
(3) केवल A एवं C सही है।
(4) केवल B एवं C सही है।
 

55. “इस महासभा के समक्ष में अपनी जनता और अपनी सरकार की ओर से यह कहना चाहता हूँ कि हम संयुक्त राष्ट्र संघ के संविधान के सिद्धांतों और उद्देश्यों के प्रति पूर्ण और निष्कलंक प्रतिबद्धता रखते हैं और हम अपनी पूरी क्षमता के साथ उन सिद्धांतों और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे।”

 
निम्नलिखित में से भारत के किस प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह वक्तव्य दिया था?
(1) जवाहरलाल नेहरू
(2) लाल बहादुर शास्त्री
(3) मोरारजी देसाई
(4) अटल बिहारी वाजपेयी
 
 

56. विश्व व्यापार संगठन में दोहा दौर की वार्ताओं के जुलाई 2006 में निलंबन के बाद ‘ओस्लो समूह’ नामक एक वैकल्पिक छह का समूह बनाया गया ।

इस समूह में शामिल नहीं है-
(1) न्यूजीलैंड
(2) पाकिस्तान
(3) केन्या
(4) कनाडा
 

57. ब्रिक्स (BRICS) के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है ?

(1) ब्राजील ने 1 जनवरी, 2025 को ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की ।
(2) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 का विषय था- ‘अधिक समावेशी व संपोषित विकास के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना।”
(3) भारत ने 2021 में 13 वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया।
(4) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2021 का विषय तथा दृष्टिकोण था – “ब्रिक्स @21: सांतत्य, समग्रता व सहमति के लिए ब्रिक्स अंतः सहयोग।”
 
 

58. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में शिक्षा मनोविज्ञान का महत्व स्पष्ट रूप से दिखाई देता है ?

a) विद्यार्थियों की विकासात्मक विशेषताओं को समझने में
b) विद्यार्थियों की वैयक्तिक विभिन्नताओं को समझने में
c) प्रभावी शिक्षण विधियों को पहचानने में
d) पाठ्यचर्या के निर्माण में
 
नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए –
 
कूट
(1) a, c एवं d सही हैं, किन्तु b सही नहीं है।
(2) b, c एवं d सही हैं, किन्तु a सही नहीं है।
(3) d सही है किन्तु a, b एवं c सही नहीं है।
(4) a, b, c एवं d सही है।
 
 

59. शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत वर्गीकृत किया जा सकता है। वृद्धि और विकास के ज्ञान को किस श्रेणी के अन्तर्गत वर्गीकृत किया जा सकता है ?

(1) अधिगमकर्त्ता

(2) सीखने की परिस्थितियाँ एवं वातावरण
(3) शिक्षक
(4) अधिगम प्रक्रिया
 

60. पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में बालकों में भाषा का विकास ठीक प्रकार से प्रारंभ हो जाता हैं तथा भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम बनने लग जाती है ?

(1) इंद्रिय जनित गामक अवस्था
(2) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
(3) पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
(4) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
 
 

61. कोलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के अनुसार, ‘आत्म-परिपूरक पारस्परिकता’ नैतिक विकास के किस चरण की विशेषता है ?

 
(1) सामाजिक अनुबंध उन्मुखता
(2) साधनात्मक सापेक्षवादी उन्मुखता
(3) दण्ड एवं आज्ञाकारिता उन्मुखता
(4) सामाजिक व्यवस्था संरक्षण उन्मुखता
 
 

62. अभिकथन (A) : मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में, मूर्त तर्क तब संभव होता है जब बालक संक्रिय का बोध करते हैं।

कारण (R) : संक्रियाएँ वे शक्तिशाली नियमों का समुच्चय है, जो सूचनाओं को एक विचार से दूसरे विचार में स्थानांतरित करती हैं।

 
(1) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या करता है।
(2) A और R दोनों सही है लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
(3) A सही है और R गलत हैं
(4) R सही है और A गलत है।
 
 

63. निम्नलिखित में से कौनसा कथन अधिगम के बारे में सही हैं ?

(1) अधिगम एक उत्पाद है ना कि प्रक्रिया
(2) अधिगम से तात्पर्य उन परिवर्तनों से है, जो अभ्यास एवं अनुभवों के फलस्वरूप होते हैं।
(3) परिपक्वता द्वारा व्यवहार परिवर्तन भी अधिगम कहलाता है।
(4) अधिगम व्यवहार में अपेक्षाकृत अस्थायी परिवर्तन है।
 
 

64. शिक्षक अधिगमकर्ता की मानसिक तत्परता हेतु अनुदेशन कार्यों पर केन्द्रित समस्यात्मक परिस्थिति का नाटकीकरण कर रहा है। शिक्षक 5E निर्मितवादी उपागम के अनुसार किस चरण में है ?

(1) व्याख्या करना
(2) विस्तार करना
(3) संलग्न करना
(4) खोज करना
 
 

65. निम्नलिखित में से कौन व्यक्तित्व के जैव-शारीरिक उपागम से संबंधित नहीं है ?

(1) हिप्पोक्रेट्स
(2) गैलन
(3) शेल्डन
(4) ऑलपोर्ट
 

66. अल्बर्ट बंडूरा ने अपने अध्ययन में पाया कि अधिगम वास्तविक प्रदर्शन (एक प्रकार का सुप्त अधिगम) के बिना भी हो सकता है।

इसे इस रूप में संदर्भित किया जाता है-‘
(1) अन्तर्दृष्टि अधिगम
(2) संज्ञानात्मक अधिगम
(3) अधिगम विभेदीकरण
(4) प्रयास एवं त्रुटि अधिगम
 

67. जब कोई वयस्क अपनी इच्छाओं, प्रेरणाओं एवं व्यवहारों को बाल्यावस्था की इच्छाओं, प्रेरणाओं एवं व्यवहारों के अनुकूल बना लेता है, तो इसे कहा जाता है-

(1) रूपान्तरण
(2) प्रतिगमन
(3) आत्मीकरण
(4) उदात्तीकरण
 

68. किसी विद्यार्थी द्वारा अपनी समस्या के संबंध में परिकल्पना बनाने संबंधी मानसिक प्रक्रिया स्टर्नबर्ग के त्रितंत्रीय बुद्धि सिद्धांत के अनुसार किस घटक के अंतर्गत सम्मिलित हैं ?

(1) ज्ञान संग्रहण घटक
(2) मेटा घटक
(3) निष्पादन घटक
(4) संदर्भात्मक घटक
 
 

69. एक शिक्षक कक्षा में देखता है कि, एक बच्चा स्थानिक बुद्धि में तेज है। इस बच्चे के अधिगम को सबसे अच्छी तरह कौनसी गतिविधि सहारा देगी?

(1) ऐतिहासिक तिथियां याद करना
(2) गणितीय समस्याओं को हल करना
(3) त्रि-आयामी मॉडल का अभिकल्पन
(4) निबंध लेखन
 

70. 16 व्यक्तित्व कारक प्रश्नावली के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है ?

(1) यह प्रकार उपागम पर आधारित है।
(2) इसमें सोलह द्विध्रुवीय कारक सम्मिलित है।
(3) यह शीलगुण उपागम पर आधारित है।
(4) यह एक प्रक्षेपी परीक्षण नहीं है।
 

71. कीर्ति हमेशा बैडमिंटन खेलने में उत्साह महसूस करती है और चुनौतियों का सामना करती है। वह एक टूर्नामेंट में भाग ले रही थी, किन्तु जैसे ही उसने खेलना शुरू किया, उसके बाएं पैर में ऐंठन होने लगी, लेकिन दर्द और परेशानी के बावजूद वह खेल खत्मक करने में कामयाब रही और जीत गई।

उसके पास किस प्रकार की अभिप्रेरणा थी ?
(1) बाह्य
(2) अर्जित
(3) द्वितीय
(4) आंतरिक
 

72. एक अर्जित अभिप्रेरणा जिससे प्रेरित होकर बालक अपने कार्य को इस ढंग से करता है कि उसे अधिक से अधिक सफलता मिल सके, कहलाती है –

(1) संबंधन अभिप्रेरणा
(2) उपलब्धि अभिप्रेरणा
(3) अनुमोदन अभिप्रेरणा
(4) सत्ता अभिप्रेरणा
 

73. निम्नलिखित में से शिक्षक के द्वारा किया गया कौन सा कार्य वैयक्तिक भिन्नता के महत्व को इंगित नहीं करता ?

(1) रूचिपूर्ण गृहकार्य देना
(2) व्यावसायिक निर्देशक देना
(3) सभी के लिए समान निष्पादन स्तर तय करना
(4) अध्यापन विधियों में भिन्नता रखना
 

74. पीयूष के पास दूसरों की भावनाओं को प्रबंधित करने का कौशल है। यह अवलोकन संवेगात्मक बुद्धि के किस घटक को इंगित करता है?

(1) संवेगात्मक लब्धि
(2) अंतः वैयक्तिक जागरूकता
(3) अन्तर्वैयक्तिक प्रबंधन
(4) अंतःवैयक्तिक प्रबंधन
 
 

75. निम्नलिखित में से कौनसा किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण (अभिवृति) में परिवर्तन लाने के लिए उपयुक्त नहीं है ?

(1) जब आकर्षक और प्रभावशाली जानकारी व्यक्ति को दी जाती है।
(2) समूह चर्चा द्वारा दृष्टिकोण परिवर्तन की वकालत करना
(3) उसकी अभिवृति व विश्वासों से संबंधित जन प्रतिबद्धता, अतिरिक्त सूचनाओं द्वारा उसकी अभिवृत्ति में अधिक परिवर्तन लाती है।
(4) जब व्यक्ति सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जानकारी प्राप्त करता है तो दृष्टिकोण परिवर्तन अधिक होता है।
 

76. वह अभिप्रेरक शक्ति जो हमारे ध्यान को आकर्षित कर उसे किसी वस्तु, उद्दीपन या कार्य विशेष के संपादन में बराबर बनाये रखकर हमें वांछित उद्देश्य की पूर्ति में सहयोग प्रदान करती है, कहलाती है-

(1) रूचि
(2) अभिवृत्ति
(3) आदत
(4) आत्म-प्रत्यय
 

77. निम्नलिखित में से कौनसा प्रावधान प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा के लिए उपयोगी है ?

a. संवर्द्धन कार्यक्रम
b. त्वरण
c. पुलआउट दृष्टिकोण
d. उपचारात्मक अनुदेशन
 
सही कूट का चयन कीजिए
(1) केवल a एवं b
(2) केवल c एवं d
(3) केवल a, b एवं c
(4) केवल a, b एवं d
 

78. राजस्थान के किस जिला समूह से 40 सेमी की समवर्षा रेखा गुजरती है ?

(1) दौसा, टोंक, भीलवाड़ा
(2) अलवर, जयपुर, उदयपुर
(3) सीकर, नागौर, जालौर
(4) सीकर, अजमेर, सिरोही
 
 

79. निम्नलिखित में से कौनसी एक बनास नदी की दाहिने तट की सहायक नदी हैं ?

(1) कोठारी
(2) बेड़च
(3) खारी
(4) डाई
 
 

80. धोकड़ा, पलाश, तेंदू और सेमल के वृक्ष किस प्रकार के वन में पाये जाते हैं ?

(1) शुष्क सागवान वन
(2) उष्णकटिबंधीय कंटीले वन
(3) मिश्रित पतझड़ वन
(4) अर्द्ध-उष्ण सदाबहार वन
 

81. ‘राज-171’ तथा ‘मोती’ उन्नत किस्में हैं –

(1) मक्का की
(2) बाजरा की
(3) ज्वार की
(4) गेहूं की
 

82. अरावली पर्वत के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा तथ्य असत्य है?

(1) यह विश्व के प्राचीनतम पर्वतों में से एक है।
(2) इसकी तुलना यू एस ए के रॉकी पर्वत से की जाती है।
(3) इसकी उत्पत्ति प्री-कैम्ब्रियन युग में हुई थी।
(4) वर्तमान में अरावली अवशिष्ट पहाड़ियों के रूप में है।
 

83. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस जिले की कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है?

(1) जोधपुर
(2) बीकानेर
(3) चुरू
(4) अजमेर
 

84. सेंट गोबेन ग्लास फैक्ट्री एक (A) कम्पनी है जिसकी इकाई (B) में अवस्थित है।

(1) (A) फ्रेंच   –   (B) भिवाड़ी
(2) (A) जर्मन   – (B) धौलपुर
(3) (A) जापानी – (B) कोटा
(4) (A) अमेरिकन – (B) बेहरोड़
 

85. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये गए कूट से कीजिए –

सूची I (पर्यटन स्थल)सूची II (अवस्थिति)
A. देलवाड़ा1. बालोतरा
B. नाकोड़ा
2. बांसवाड़ा
C. रामेश्वर धाम3. आबू पर्वत
D. त्रिपुरा सुंदरी4. सवाई माधोपुर
 
(1) a – 1 , b – 2 , c – 3 , d-4
(2) a – 3 , b – 1 , c – 2 , d – 4
(3) a – 3 , b – 1 , c – 4 , d-2
(4) a – 4 , b – 3 , c – 1 , d-2
 
 

86. निम्नलिखित में से किस नस्ल के गौवंश दुग्ध उत्पादन तथा अच्छे बैलों के लिए जाने जाते हैं और अधिकांशतः बाड़मेर, पाली, सिरोही तथा सांचौर में पाए जाते हैं ?

(1) कांकरेज
(2) राठी
(3) मालवी
(4) गिर
 
 

87. निम्नलिखित में से कौनसा ‘चित्रित धूसर मृद्भाण्ड’ संस्कृति का पुरास्थल है?

(1) कालीबंगा
(2) आहड़
(3) गणेश्वर
(4) बैराठ
 

88. निम्नलिखित में से आहड़ संस्कृति से संबंधित पुरास्थल नहीं है –

(1) बालाथल
(2) गिलूण्ड
(3) बागोर
(4) ओजियाना
 

89. रज्जिल किस प्रतिहार शाखा से संबंधित था ?

(1) राजोगढ़
(2) उज्जैन
(3) जालौर
(4) मण्डोर
 
 

90. चौहान निम्नलिखित में से किस स्थान से संबंध नहीं थे ?

(1) नाडौल
(2) जालौर
(3) रणथम्भौर
(4) लोद्रवा
 
 

91. सुल्तान इल्तुतमिश के जालौर अभियान के दौरान वहां का शासक कौन था ?

(1) कीर्तिपाल
(2) सामंत सिंह
(3) उदय सिंह
(4) कान्हड़ देव
 
 

92. भील जनजाति के संदर्भ में ‘पाल’ है-

(1) भील का घर
(2) भील गांव का मुखिया
(3) भील गाँव
(4) आठ-दस घरों का समूह
 
 

93. 1565 ई. में मुगलों से ‘राणीसर की लड़ाई निम्न में से किस शासक ने लड़ी थी ?

(1) महाराणा प्रताप
(2) राव चन्द्रसेन
(3) राज सिंह
(4) महाराणा सांगा
 
 

94. 1857 ई. के संघर्ष में कोटा में ब्रिटिश रेजीडेंसी पर हमले के दौरान क्रांतिकारियों ने रेजीडेंट मेजर बर्टन के साथ निम्नलिखित में से किस व्यक्ति की हत्या की थी ?

(1) मैक मेसन
(2) सैडलर
(3) पॉलिटिकल एजेंट मैक फर्सन
(4) निक्सन
 

95. जयपुर प्रजामण्डल को वैधानिक मान्यता दिलाने के लिए फरवरी, 1939 में किसके नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाया गया था ?

(1) गुलाब चन्द चौधरी
(2) जमनालाल बजाज
(3) कुंदन लाल
(4) राजकुमार हरदयाल
 

96. निम्न में से किसने करमचंद पंबार को अजमेर, परबतसर एवं बनेड़ा परगने जागीर में प्रदान किये थे ?

(1) महाराणा सांगा
(2) महाराणा प्रताप
(3) राव चन्द्रसेन
(4) राय सिंह
 
 

97. मेवाड़ के महाराणा के समक्ष मोतीलाल तेजावत द्वारा भीलों की 21 सूत्री मांग को किस शीर्षक से प्रस्तुत किया गया ?

 
(1) भील संदेश
(2) भोमट-री-बात
(3) एकी वचन
(4) मेवाड़ पुकार
 
 

98. निम्नलिखित में से मत्स्य संघ के किस व्यक्ति को हीरालाल शास्त्री के नेतृत्व में गठित बृहत् राजस्थान के मंत्रिमण्डल में शामिल किया गया ?

(1) लाला काशीराम
(2) बाबू शोभाराम
(3) मास्टर भोलानाथ
(4) इन्द्रजीत सिंह आजाद
 
 

99. लोक देवताओं के निम्नांकित युग्मों में से कौनसा सुमेलित नहीं है ?

लोक देवतावंश
(1) हड़बूजीपंवार
(2) पाबूजी
राठौड़
(3) गोगाजीचौहान
(4) रामदेवजीतंवर
 

100. प्रजामण्डल आन्दोलन में ‘बीकानेर राज्य प्रजा परिषद् की स्थापना कब की गयी थी ?

(1) 1942 ई.
(2) 1944 ई.
(3) 1943 ई.
(4) 1938 ई.
 
error: Content is protected !!