पर्वत एवं चोटी

पर्वत एवं चोटी भारत का प्राकृतिक विभाजन (Natural Division of India)

1. भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह निम्न में से किस जलमग्न पर्वतमाला का आपातिक भाग (emergent part) है ?

(a) अराकान योमा

(b) हिमालय

(c) कुनलुन शान

(d) पूर्वी घाट

Ans. (a) : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अराकान योमा जलमग्न पर्वतमाला का आपातिक भाग उभरा हुआ भाग है। इन द्वीप समूहों का निर्माण सागर के जल में डूबी पर्वतीय चोटियों के जल के ऊपर आने से हुआ है। इनमें से कुछ छोटे द्वीपों की उत्पत्ति ज्वालामुखी क्रिया से हुई हैं। भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी ‘बैरन द्वीप’ निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।

-नोटः अंडमान और निकोबार ‘कोको चैनल’ के माध्यम से म्यांमार से और ‘ग्रेट चैनल’ के माध्यम से इंडोनेशिया से अलग होता है।

 

2. माउंट आबू हिल स्टेशन निम्नलिखित में से किस पर्वत-श्रेणी में स्थित है ?

(a) सतपुड़ा

(b) मैकाल

(c) विंध्य

(d) अरावली

Ans. (d): माउंट आबू सिरोही जिले में गुजरात की सीमा से सटी अरावली पर्वत श्रृंखला के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक हिल स्टेशन है, जहाँ वर्ष भर सैलानी आते रहते हैं। माउंट आबू से 15 किमी की दूरी पर अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी ‘गुरू शिखर’ स्थित है।

3. जयंतिया …. राज्य में पाई जाने वाली जनजाति के साथ-साथ एक पर्वत श्रेणी का नाम है।

(a) कर्नाटक

(b) तमिलनाडु

(c) मेघालय

(d) पश्चिम बंगाल

Ans. (c) : गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियों का निर्माण मालवा पठार के समान युग में हुआ था। गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियाँ मेघालय में स्थित है। इन पहाड़ियों का नाम विशेष रूप से उस क्षेत्र में पाई जाने वाली जनजातियों के नाम पर रखा गया है। मेघालय को “पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है।

4. गुरू शिखर चोटी निम्न में से किस पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी है ?

(a) पश्चिमी घाट

(b) हिमालय घाट

(c) पूर्वी घाट

(d) अरावली श्रेणी

Ans. (d) : गुरू शिखर (1722 मी./5650 फीट ऊँची) अरावली पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है, जो कि राजस्थान के अर्बुदा पर्वत में स्थित है। अरावली की पहाड़ियाँ दुनिया की सबसे पुरानी पर्वतमाला में से एक है।

5. निम्न हिमालय और शिवालिक के बीच स्थित अनुदैर्ध्य घाटी को क्या कहा जाता है ?

(a) बुगयाल

(b) पयार

(c) दून

(d) मार्ग

Ans. (c) : निम्न हिमालय और शिवालिक के बीच स्थित अनुदैर्ध्य घाटी को ‘दून’ कहा जाता है। जैसे-देहरादून

6. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील किस राज्य में स्थित है ?

(a) गुजरात

(b) ओड़िशा

(c) महाराष्ट्र

(d) असम

Ans. (b): भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील उड़ीसा राज्य में स्थित चिल्का झील हैं यह झील लगभग 1100 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इस झील में कई द्वीप है और यह जगह जलीय वनस्पतियों जीव जन्तुओं और कई तरह के पक्षियों व पक्षी विहार के आकर्षक नजारों के लिए जानी जाती है। 1981 में आयोजित रामसर कन्वेंशन के तहत चिल्का झील को भारत का पहला वेटलैंड घोषित किया गया।

7. निम्न में से कौन-सा पर्वत और राज्य/केन्द्र शामिल प्रदेश सही सुमेलित नही है ?

(a) नंदादेवी उत्तराखंड

(b) सासेर कांगड़ी लद्दाख

(c) कंचनजंगा सिक्किम

(d) K2 पर्वत हिमाचल प्रदेश

Ans. (d) : गॉडविन ऑस्टिन (K2) भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। यह काराकोरम पर्वत माला में स्थित है।

 

8. हिमालय की वाह्यतम पर्वत श्रेणी शिवालिक है, जिसकी ऊंचाई 900 से 1100 मीटर के बीच है, और चौड़ाई………… के बीच है।

(a) 30 से 55 km

(b) 15 से 25 km

(c) 10 से 50 km

(d) 25 से 40 km

Ans. (c) : हिमालय की वाह्यतम पर्वत श्रेणी शिवालिक की ऊँचाई 900 से 1100 मीटर के बीच तथा चौड़ाई 10 से 50 km के बीच है। यह हिमालय की सबसे नवीन पर्वत श्रेणी है।

 

9.  ….. को महान या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि के रूप में जाना जाता है।

(a) लघु हिमालय और शिवालिक के बीच स्थित अनुदैर्ध्य घाटी

(b) हिमालय के दक्षिण में स्थित पर्वतमाला

(c) हिमालय की बाह्यतम पर्वतमाला

(d) हिमालय की सबसे उत्तरी पर्वतमाला

 

Ans.(d) : हिमालय की सबसे उत्तरी पर्वतमाला को महान या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि नाम से जाना जाता है। यह हिमालय की सबसे ऊँची श्रेणी है। इसकी औसत ऊँचाई 6000 मीटर है। विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट इसी पर्वत श्रेणी में स्थित है। अन्य महत्वपूर्ण पर्वत शिखर कंचनजंघा, नंगापर्वत, नंदादेवी, कॉमेट आदि है।

10. तारामती चोटी किस राज्य में स्थित है ?

(a) हरियाणा

(b) राजस्थान

(c) मध्य प्रदेश

(d) महाराष्ट्र

 

Ans. (d) : तारामती चोटी महाराष्ट्र राज्य की सबसे ऊँची चोटियों में से एक है। यह हरिश्चन्द्र पर्वत की दो चोटियों में से एक है। तारामती चोटी की ऊँचाई 1431 मीटर है जो कि राज्य की छठी सर्वोच्च चोटी है। राज्य की सर्वोच्च चोटी कलसुबाई (1646 मी.) है।

11. आनमुडी पर्वत, निम्न में से किस राज्य में स्थित है ?

(a) तमिलनाडु

(b) कर्नाटक

(c) तेलंगाना

(d) केरल 

Ans. (d): अनाइमुडी/अनामुडी पर्वत भारत के केरल राज्य के एर्नाकुलम जिले और इडुक्की जिले में अवस्थित है। अनाइमुडी का शाब्दिक अर्थ “हाथी का सिर” होता है। अनाइमुडी प्रायद्वीपीय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत होने के साथ-साथ केरल का सबसे बड़ा पर्वत है। इसकी ऊँचाई 8842 फीट (2695 मीटर) है। इसे दक्षिण भारत का एवरेस्ट कहा जाता है।

12. इलायची पहाड़ियाँ भारत के किस राज्य में स्थित हैं ?

(a) गोवा

(b) महाराष्ट्र

(c) कर्नाटक

(d) केरल

Ans.(d) : इलायची पहाड़ियाँ भारत के केरल राज्य में स्थित हैं। ये भारत के पश्चिमी घाट पर्वतमाला की पहाड़ियाँ हैं। यह अन्नामलाई पहाड़ी के दक्षिण में स्थित है। इलायची पहाड़ियों के दक्षिण में नागरकोयल की पहाड़ियाँ अवस्थित है।

13. महाराष्ट्र में पश्चिमी घाटों को स्थानीय रूप से किस नाम से जाना जाता है ?

(a) नीलगिरि

(b) अन्नामलाई

(c) इलायची

(d) सह्याद्रि

Ans. (d): महाराष्ट्र में पश्चिमी घाटों को स्थानीय रूप से सह्यादि नाम से जाना जाता है। यह पहड़ी श्रृंखला लगभग 1600 km लम्बी है, जो जैव विविधता का समृद्ध क्षेत्र है।

14. हिमालय की कामेट चोटी (Kamet peak) भारत के किस राज्य में स्थित है ?

(a) सिक्किम

(b) उत्तराखंड

(c) अरुणाचल प्रदेश

(d) हिमाचल प्रदेश

 

Ans. (b): उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी के बाद कामेट चोटी दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह उत्तराखण्ड में चमोली जिले में तिब्बत से लगी सीमा के पास स्थित है। इसकी ऊँचाई 7756 मीटर है।

15. भारत का कौन-सा राज्य नर्म असंपीडित निक्षेपों से निर्मित है, जिसे ‘मोलासिस बेसिन (Molassis basin)’ के रूप में भी जाना जाता है ?

(a) अरुणाचल प्रदेश

(b) मिजोरम

(c) सिक्किम

(d) असम

Ans. (b) : मिजोरम को लुढ़कते पहाड़ों की भूमि के रूप में जाना जाता है अर्थात् यहाँ बड़ी संख्या में पहाड़ हैं। यहाँ अधिकांश पर्वतों के निर्माण के साथ-साथ फोरलैंड बेसिन का निर्माण होता है, जो पहाड़ों के समानांतर चलता है, ये बेसिन असंपीड़ित निक्षेपों के साथ संचित हो जाते हैं जिन्हें मोलासिस बेसिन के रूप में जाना जाता है।

16. भारत को कितने भौतिक भागों / क्षेत्रों (Physical regions) में बांटा गया हैं ?

(a) 5

(b) 3

(c) 8

(d) 6

Ans. (d): भौतिक रचना और धरातल के स्वरूप के आधार पर भारत को 6 भौतिक भागों/क्षेत्रों में बाँटा गया है,

1. उत्तर का पर्वतीय क्षेत्र

2. उत्तर भारत का विशाल मैदान

3. मरूस्थलीय प्रदेश

4. प्रायद्वीपीय पठार

5. तटीय मैदान

6. द्वीपीय समूह

 

17. डोडाबेट्टा चोटी, जिसका अर्थ है ‘एक बड़ा पर्वत’, की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है।

(a) नीलगिरी पहाड़ियों

(b) शेवरॉय पहाड़ियों

(c) अनंतगिरी पहाड़ियों

(d) इलायची पहाड़ियों

Ans. (a): डोडाबेट्टा चोटी जिसका अर्थ है एक बड़ा पर्वत नीलगिरी पहाड़ियों की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। डोडाबेट्टा प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सर्वोच्च पर्वत चोटी है। अनाईमुड़ी प्रायद्वीपीय भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है।

18. निम्न में से कौन-सा राज्य भारतीय हिमालयी क्षेत्र में स्थित नहीं है ?

(a) बिहार

(b) सिक्किम

(c) उत्तराखंड

(d) मिजोरम

Ans. (a): बिहार राज्य भारतीय हिमालयी राज्य में शामिल नहीं है। इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टक्कर के कारण हिमालय का निर्माण होता है। हिमालय को युवा वलित पर्वत के रूप में जाना जाता है। माउंट एवरेस्ट इसकी सबसे ऊँची चोटी है। हिमालय 11 राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणांचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम तथा प० बंगाल से होकर गुजरता है।

19. पर्वतमाला दक्षिण में सतपुड़ा पर्वतमाला और दक्षिण-पश्चिम में अरावली पर्वतमाला से घिरी हुई है ?

(a) विंध्याचल

(b) शिवालिक

(c) कैलाश

(d) गिर

Ans. (a): विंध्याचल पर्वतमाला, दक्षिण में सतपुड़ा पर्वतमाला और दक्षिण-पश्चिम में अरावली पर्वतमाला से घिरी हुई है। विंध्याचल पर्वत श्रृंखला का पश्चिमी अंत गुजरात में पूर्व में वर्तमान राजस्थान व मध्य प्रदेश की सीमाओं के नजदीक है। यह परतदार चट्टानों का बना है तथा उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करता है।

20. मॉसिनराम (Mawsynram) पृथ्वी पर स्थित सर्वाधिक आर्द्र स्थान (Wettest Place) ….. में है, और यह स्थित है।

(a) महादेव पहाड़ियों

(b) लुशाई पहाड़ियों

(c) राजमहल पहाड़ियों

(d) खासी पहाड़ियों

Ans. (d): मॉसिनराम, भारत के मेघालय राज्य में खासी पहाड़ियों में चेरापूंजी से 15 कि.मी. पश्चिम में स्थित है। यह पृथ्वी पर स्थित सर्वाधिक आर्द्र स्थान या सर्वाधिक बारिश वाली जगह माना जाता है। यह विश्व में प्रथम सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है जबकि दूसरा स्थान चेरापूँजी का है। मासिनराम में एक वर्ष में 11872 मिली मीटर से अधिक वर्षा होती है।

21. भारत की प्राचीनतम पर्वतमाला कौन सी है ?

(a) धौलाधर पर्वतमाला

(b) नल्लामाला पर्वतमाला

(c) अरावली पर्वतमाला

(d) जांस्कर पर्वतमाला

Ans. (c): अरावली पर्वत माला भारत की सबसे प्राचीन पर्वतमाला है। हिमालय सबसे नवीन पर्वत श्रृंखला है। अरावली पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च चोटी गुरूशिखर है जो राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है।

22. सतलुज और काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के हिस्से को क्या कहा जाता है ?

(a) नेपाल हिमालय

(b) कुमाऊं हिमालय

(c) असम हिमालय

(d) पूर्वांचल

Ans. (b): सतलज और काली नदियों के मध्य स्थित हिमालय को कुमाऊँ हिमालय कहा जाता है। हिमालय का वर्गीकरण नदियों के आधार पर निम्नलिखित है-पंजाब हिमालय सिंधु सतलज नदी के मध्य। कुमाऊँ हिमालय सतलज काली नदी के मध्य। नेपाल हिमालय काली तीस्ता नदी के मध्य। असम हिमालय तीस्ता दिहांग नदी (ब्रह्मपुत्र नदी) के मध्य।

23. देओमाली चोटी निम्न में से किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

(a) ओडिशा

(b) कर्नाटक

(c) हिमाचल प्रदेश

(d) राजस्थान

Ans. (a) : देओमाली चोटी ओडिशा राज्य में स्थित है। यह ओडिशा की सबसे ऊँची चोटी है। यह समुद्र तल से 1,672 मीटर ऊँचाई पर स्थित है। यह पूर्वी घाट के चंद्रगिरिपोट्टांगी उपश्रेणी में ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित है। यहाँ बॉक्साइट, चूना पत्थर तथा रत्नादि खनिज-संसाधन बड़ी मात्रा में मिलते हैं। यहाँ निवास करने वाली प्रमुख जनजातियाँ हैं कांधा, परजास, भूमिया और माली आदि।

24. हिमालय के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?

(a) हिमालय की सबसे बाह्य पर्वतमाला को शिवालिक कहा जाता है।

(b) ब्रह्मपुत्र, हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा में स्थित है।

(c) कुमाऊ हिमालय, सतलुज और काली नदियों के बीच स्थित है।

(d) पटकाई पहाड़ियां लघु हिमालय और शिवालिक के बीच स्थित हैं।

Ans. (d) : हिमालय के संबंध में कथन गलत है- पटकाई पहाड़ियाँ लघु हिमालय और शिवालिक के बीच स्थित पटकाई भारत के पूर्वोत्तर में बर्मा (म्यामार) के साथ लगी अंतराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित पहाड़ी श्रृंखलाओं का नाम है। इस श्रृंखला में शमिल है-पटकाई बुम, खासी-गारो-जयंतिया श्रृंखला और लुशाई पहाड़ियां हैं।

 

25. महेंद्रगिरि की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?

(a) झारखंड

(b) पश्चिम बंगाल

(c) छत्तीसगढ़

(d) ओडिशा

Ans. (d): महेंद्रगिरि की पहाड़ियाँ ओडिशा राज्य के गजपति जिले में स्थित है जो उत्तरी सरकार तट का हिस्सा है। इन पहाड़ियों की सर्वोच्च चोटी ‘महेन्द्रगिरि चोटी’ की ऊँचाई 1510 मी. है जो राज्य की दूसरी (पहली देओमाली) सर्वोच्च चोटी है। इस पहाड़ी क्षेत्र को 1986 में, जैव विविधता हॉटस्पाट’ के रूप में नामित किया गया तथा 2014 में इसे जीवमंडल संरक्षण के रूप में नामित किया गया।

26. छोटा नागपुर पठार इनमें से किस भारतीय राज्य में स्थित है ?

(a) कर्नाटक

(b) झारखण्ड

(c) असम

(d) राजस्थान

Ans. (b) : छोटा नागपुर पठार भारत में स्थित है। जिसका ज्यादातर हिस्सा झारखण्ड और कुछ हिस्से उड़ीसा, बिहार और छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है। इस पठार का क्षेत्रफल 65,509 वर्ग किमी है। यह उत्तर में गंगा और सोन के बेसिन तथा दक्षिण में महानदी के बेसिन के बीच स्थित है। तांबा, चूना पत्थर, बॉक्साइड, लौह अयस्क व कोयला भारी मात्रा में पाये जाते हैं।

27. निम्नलिखित में से हिमालय की कौन-सी चोटी भारत में स्थित है ?

(a) अन्नपूर्णा

(b) कामेट

(c) धौलागिरी

(d) मकालू

Ans.(b): कामेट पर्वत, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में नन्दा देवी पर्वत के बाद सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। यह 7756 मीटर ऊँचा है। यह उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में तिब्बत की सीमा के निकट है। यह भारत में तीसरा सबसे ऊँचा शिखर है। अन्नपूर्णा, धौलागिरी तथा मकालू चोटी नेपाल में स्थित है।

28. ‘गारो’, ‘खासी’ और ‘जयंतिया’ पहाड़ियाँ भारत के किस भौतिक विभाजन का हिस्सा हैं ?

(a) हिमालय पर्वतमाला

(b) तटीय मैदान

(c) उत्तरी मैदान

(d) प्रायद्वीपीय पठार

Ans. (d) : ‘गारो’, ‘खासी’ और ‘जयंतिया’ पहाड़ियाँ भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित मेद्यालय राज्य में स्थित हैं। ये पहाड़ियाँ मेद्यालय के पठार का हिस्सा है। गारो, खासी, जयंतिया मूलतः प्रायद्वीपीय पठार का उत्तरी-पूर्वी विस्तार का भाग हैं। गारो-राजमहल गैप इस पठार (मेघालय पठार) को मुख्य खण्ड (प्रायद्वीपीय पठार) से अलग करता है।

29. निम्न में से कौन सी निम्न हिमालय की सबसे लंबी पर्वतमाला है ?

(a) काराकोरम पर्वतमाला

(b) लद्दाख पर्वतमाला

(c) जांस्कर पर्वतमाला

(d) पीर पंजाल पर्वतमाला

Ans. (d): पीरपंजाल पर्वतमाला निम्न हिमालय की सबसे लंबी पर्वतमाला है। यह भारत के हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर और पाक-अधिकृत कश्मीर तक विस्तृत है।

30. माउंट गॉडविन ऑस्टिन (K-2) की ऊँचाई …. मीटर है।

(a) 8848

(b) 8126

(c) 8586

(d) 8611

Ans. (d) : K-2 (गॉडविन ऑस्टिन) विश्व की दूसरी सर्वोच्च पर्वत शिखर है। इसकी ऊँचाई 8611 मीटर है। वर्तमान में यह भारत के अधिकार में नही है। यह POK (Pak Occupied Kashmir) अर्थात् पाक अधिकृत कश्मीर में अवस्थित है।

31. खासी, गारो और जयन्तिया पहाड़ियां स्थित हैं-

(a) मेघालय में

(b) नागालैंड में

(c) असम में

(d) सिक्किम में

 

Ans: (a) खासी, गारो और जयन्तिया पहाड़ियां मेघालय में स्थित है। यहाँ मूल रूप से खासी, जयन्तिया और गारो जनजाति के लोग रहते है, इन्हीं जनजातियों के नाम पर इन पहाड़ियों का नाम पड़ा है। ये पहाडियाँ प्रायद्वीपीय पठार का भाग है जो राजमहल गारो गैप द्वारा अलग होता है।

32. ….. में स्थित कंचनजंगा भारत की सबसे ऊँची चोटी है।

(a) हिमाचल प्रदेश

(b) अरुणाचल प्रदेश

(c) उत्तराखण्ड

(d) सिक्किम

Ans. (d) सिक्किम में स्थित कंचनजंगा भारत की सबसे ऊँची चोटी है तथा यह विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी भी है, जिसका कुछ हिस्सा नेपाल में तथा कुछ हिस्सा भारत के सिक्किम में पड़ता है। जबकि गाडविन आस्टिन (K-2) पाक अधिकृत कश्मीर के अंतर्गत आता है, जोकि विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है।

33. गुरु शिखर,….के अर्बुदा पर्वतों का शिखर, अरावली पर्वत श्रेणी का उच्चतम बिंदु है। 

(a) हिमाचल प्रदेश

(b) सिक्किम

(c) राजस्थान

(d) उत्तराखंड

 

Ans. (c) : अरावली पर्वत श्रेणी राजस्थान राज्य में स्थित है। इसकी सबसे ऊँची चोटी गुरूशिखर (1722 मी.) आबू या अर्बुदा की पहाड़ी पर स्थित है। यह पर्वत श्रेणी जलविभाजक का काम करती है, इसके पश्चिम की ओर माही और लूनी नदी तथा पूरब की ओर बनास नदी निकलती है।

34. निम्नलिखित में से कौन-सा पश्चिमी घाटों के लिए प्रयुक्त स्थानीय नाम नहीं है?

(a) केरल की अन्नामलाई पहाड़ियाँ

(b) कर्नाटक की नीलगिरि पहाड़ियाँ

(c) तमिलनाडु की इलायची पहाड़ियाँ

(d) महाराष्ट्र की सह्याद्रि पहाड़ियाँ

 

Ans. (c) : पश्चिमी घाट ताप्ती नदी के मुहाने से लेकर कन्या-कुमारी अंतरीप तक फैला हुआ है। इसे सहयाद्रि भी कहा जाता है। 16° की उत्तरी अक्षांश रेखा गोवा से होकर गुजरती है और सहयाद्री को दो भागों में बाँटती है।

→ पूर्वीघाट पश्चिमी घाट का मिलन स्थल पर नीलगिरि पहाड़ी स्थित है। यह कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में स्थित है। इसके पार फैली कार्डमम की पहाड़ियाँ घाट की विस्तार मानी जाती है।

→ अन्नामलाई की पहाड़ियाँ केरल में स्थित है। अन्नामलाई की पहाड़ी पर दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुडी है।

→ ज्ञातव्य है कि पश्चिमी घाटों के लिए तमिलनाडु की इलायची पहाड़ियां प्रयुक्त स्थानीय नाम नहीं हैं।

35. साल्तोरो कांगरी चोटी (Saltoro Kangri Peak) इनमें से किस सीमा पर स्थित है ?

(a) भारत-नेपाल सीमा

(b) भारत-पाकिस्तान सीमा

(c) भारत-चीन सीमा

(d) भारत-तिब्बत सीमा

 

Ans. (b): साल्तोरो कांगरी चोटी भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 7,742 मीटर है। सियाचिन ग्लेशियर के पास स्थित यह कराकोरम श्रेणी का हिस्सा है।

36. कामेत (Kamet), नामचा बरवा (Namcha Barwa), गुरला मान्धाता (Gurla mandhata) निम्न में से किसके नाम हैं ?

(a) हिमालय से निकलने वाली नदियों

(b) हिमालय के ज्वालामुखियों

(c) हिमालय में रहने वाली जनजातियों

(d) हिमालय की पर्वतीय चोटियों

Ans. (d): कामेट, नामचा बरवा, गुरला मान्धाता आदि हिमालय की पर्वत चोटियां है। विश्व का सर्वोच्च बिन्दु हिमालय का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट 8848.86 मी. है, जो नेपाल में स्थित है। विश्व की 10 सर्वोच्च चोटियों में से 9 चोटी हिमालय में स्थित हैं।

37. ‘नीलगिरी पहाड़ियों’ (Niligiri Hills) के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

(a) यह भारत के पश्चिमी घाटों में स्थित है।

(b) इन पहाड़ियों पर बड़े पैमाने पर चाय और कॉफी उगाई जाती है।

(c) यह कर्नाटक का एक पहाड़ी क्षेत्र है।

(d) डोडाबेट्टा इन पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी है।

Ans. (c) : नीलगिरि पहाड़ियाँ तमिलनाडु राज्य का पर्वतीय क्षेत्र है। इन पहाड़ियों में पश्चिमी एवं पूर्वी घाटों का संगम होता है। डोडाबेट्टा नीलगिरी पहाड़ियों की सर्वोच्च चोटी है। भारत की टोडा जनजाति इन पर्वत श्रेणियों के ढलानों पर रहती है। नीलगिरि पहाड़ियों को ‘ब्लू माउण्टेन्स’ भी कहा जाता है। नीलगिरि पहाड़ियाँ पश्चिमी घाट का हिस्सा है। इन पर चाय, सिनकोना कॉफी और सब्जियों की व्यापक खेती होती है।

38. अरावली पर्वतमाला भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर नहीं गुजरती है ?

(a) हरियाणा

(b) गुजरात

(c) राजस्थान

(d) महाराष्ट्र

 

Ans. (d): अरावली पर्वतमाला भारत के गुजरात, राजस्थान हरियाणा तथा दिल्ली तक लगभग 800 किमी. की लम्बाई में विस्तृत है। यह श्रेणी मुख्यतः ‘प्री कैम्ब्रियन युगीन’ क्वार्टजाइट, नीस तथा शिष्ट शैलों से निर्मित है। इसका सर्वोच्च शिखर ‘गुरु शिखर’ (1722 मी.) माउण्ट आबू’ की पहाड़ियों पर स्थित है। दिल्ली के निकट इसे ‘रायसीना की पहाड़ियों’ की संज्ञा दी जाती है जिस पर ‘राष्ट्रपति भवन’ स्थित है।

 

39. निम्नलिखित में से, पश्चिमी तट में स्थित क्षेत्र का नाम बताइए।

(a) सिंधु का मैदानी क्षेत्र

(b) असम क्षेत्र

(c) कोरोमंडल तट क्षेत्र

(d) मालाबार क्षेत्र

 

Ans. (d): पश्चिमी घाट तथा अरब सागर के तट के बीच निर्मित मैदान को पश्चिमी तटीय मैदान कहते हैं। इसका विस्तार गुजरात के सूरत से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक है। पश्चिमी तटीय मैदान को चार वर्गों में बाँटा जाता है-

1. गुजरात का मैदान या तट- गुजरात का तटवर्ती क्षेत्र (इसे कच्छ और काठियावाड़ या सौराष्ट्र का तटीय मैदान भी कहते हैं।)

2. कोंकण का मैदान या तट दमन व महाराष्ट्र से गोवा के बीच

3. कन्नड़ का मैदान या तट गोवा से मंगलूरू के बीच

4. मालाबार का मैदान या तट- मंगलूरू एवं कन्याकुमारी (केप कॉमोरिन) के बीच

40. 2020 में आयोजित एक आभासी (वर्चुअल) समारोह में नेपाल और चीन द्वारा संयुक्त रूप से माउंट एवरेस्ट चोटी की आधिकारिक तौर पर घोषित ऊंचाई कितनी है ?

(a) 29,028.12 फीट

(b) 29,031.69 फीट

(c) 29,035.15 फीट

(d) 29,017.12 फीट

Ans. (b): 2020 में आयोजित एक आभासी समारोह में नेपाल और चीन द्वारा संयुक्त रूप से माउंट एवरेस्ट चोटी की आधिकारिक तौर पर घोषित ऊँचाई 8848.86 मीटर (29031.69 फीट) घोषित की गयी। इससे पूर्व दोनों देशों के आंकड़ों में भिन्नता विद्यमान थी।

41. हिमालय पर्वतमाला को किसमें विभाजित किया गया है ?

(a) हिमाचल, सह्याद्रि, और शिवालिक

(b) हिमाचल, हिमाद्री और शिवालिक

(c) हिमाद्री, विंध्य और शिवालिक

(d) सतपुड़ा, सह्याद्रि और हिमाद्री

Ans. (b): हिमालय पर्वतमाला को हिमाचल, हिमाद्री और शिवालिक मे विभाजित किया गया है। हिमालय भू-गर्भीय रूप से युवा एवं बनावट की दृष्टिकोण से वलित पर्वत श्रृंखला है। ये पर्वत श्रृंखलाएँ पश्चिम-पूर्व दिशा में सिंधु से लेकर ब्रह्मपुत्र तक फैली है। हिमालय पर्वत की अधिकतम ऊँचाई 8848 मीटर है।

42. हिंदू कुश पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?

(a) काराकोणम

(b) तिरिच मीर

(c) उड्रेन जोम

(d) नंदा देवी

Ans. (b): हिंदू-कुश पर्वत की सबसे उंची चोटी तिरिच मीर है। हिंदू-कुश का विस्तार POK से लेकर अफगानिस्तान तक है। यह हिमालय की उपशाखा के रूप में भी जानी जाती है तथा पामीर के पठार से मिला हुआ है।

43. हिमालय में धौलाधर पर्वतमाला का एक …… भाग है।

(a) शिवालिक

(b) ट्रांस हिमालय

(c) मध्य हिमालय

(d) निम्न हिमालय

Ans. (c) : हिमालय में धौलाधार पर्वतमाला मध्य हिमालय का एक भाग है। इसे अंचल मध्य या हिमांचल हिमालय के नाम से भी जाना जाता है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित श्रेणियों आती है- धौलाधर पर्वतश्रेणी, पीर पंजाल पर्वत श्रेणी, नागटिब्बा पर्वत श्रेणी, मसूरी पर्वत श्रेणी।

44. धूपगढ़…… पहाड़ी की सबसे ऊँची चोटी है।

(a) सतपुड़ा

(b) अरावली

(c) अजन्ता

(d) विंध्य

Ans. (a) :

पहाड़ी  –  सर्वोच्च चोटी

सतपुड़ा – धूपगढ़

अरावली – गुरू शिखर

नीलगिरि – डोडाबेट्टा

विन्ध्य – अमरकंटक

 

45. अरावली पर्वतमाला के उच्चतम बिंदु का नाम क्या है ?

(a) कामेट

(b) एंगल पीक

(c) गुरू शिखर

(d) ओम पर्वत

Ans. (c) : अरावली पर्वतमाला के उच्चतम बिन्दु का नाम ‘गुरूशिखर’ है जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है। अरावली की पहाड़ियाँ दक्षिण-पश्चिम में पालनपुर (गुजरात) से राजस्थान होकर उत्तर-पूर्व में दिल्ली तक लगभग 800 किलोमीटर की लम्बाई में विस्तृत है। इस श्रेणी का निर्माण लगभग 570 मिलियन वर्ष पूर्व प्री-कैम्ब्रियन काल में हुआ था। यह विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है।

46. निम्नलिखित में से कौन सी हिमालय की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है ?

(a) माउंड एवरेस्ट

(b) धौलागिरी

(c) मकालू

(d) K2

Ans. (d): हिमालय की दूसरी सबसे ऊँची चोटी K2 है। इसकी ऊँचाई 8611 मीटर है। यह विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट है। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई 8,848.86 मीटर है।

47. शिलांग इनमें से किन पहाड़ियों पर स्थित है ?

(a) खासी पहाड़ियां

(b) गारो पहाड़ियां

(c) नागा पहाड़ियां

(d) मिकिर पहाड़ियां

Ans. (a): शिलांग पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय की राजधानी है। शिलांग शहर मुख्यतः मेघालय राज्य की खासी पहाड़ियों पर स्थित है। ब्रिटिश शासन काल में ब्रिटिश लोग शिलांग को ‘स्कॉटलैण्ड आफ द ईस्ट’ कहते थे। भारत की जनगणना 2011 के अनुसार शिलांग की जनसंख्या ‘143229’ थी। शिलांग 1864 ई. तक एक छोटा सा गांव था, जो खासी एवं जयंतिया पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आगे चलकर शिलांग को जनवरी 1972 में नवनिर्मित राज्य मेघालय की राजधानी बनाया गया।

48. दक्षिण भारत में स्थित इनमें से कौन सी पहाड़ियों की चोटी का नाम डोडाबेट्टा (Doddabetta) है ?

(a) जयंतिया पहाड़ियां

(b) अन्नामलाई पहाड़ियां

(c) इलायची पहाड़ियां

(d) नीलगिरी पहाड़ियां

Ans. (d): दक्षिण भारत में स्थित डोडाबेट्टा नीलगिरी पहाड़ियों की सर्वोच्च चोटी है, इस चोटी की ऊँचाई लगभग 2637 मीटर है। नीलगिरी पर्वत का विस्तार तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में पाया जाता है। ऊटी पर्यटन स्थल नीलगिरी पहाड़ी पर ही स्थित है। ← गारों, खासी एवं जयंतिया पहाडियाँ मेघालय राज्य में हैं। मेघालय में स्थित मासिनराम में सर्वाधिक वर्षा होती है। ⇒ अन्नामलाई पहाड़ियाँ दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट के अन्तर्गत तमिलनाडु और केरल राज्य में स्थित हैं, अन्नामलाई की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुड़ी है, जिसकी ऊँचाई लगभग 2,695 मीटर है।

⇒ तमिलनाडु में स्थित कार्डमम पर्वत को इलायची पर्वत के नाम से जाना जाता है। इस पर्वत का विस्तार तमिलनाडु एवं केरल की सीमा में है।

49. पर्वतमाला व्यवहारिक रूप से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच की सीमा का निर्माण करती है।

(a) विंध्य

(b) शिवालिक

(c) हिमाद्री

(d) सह्याद्रि

 

Ans. (a) : विंध्य पर्वतमाला भारत की उत्तरी एवं दक्षिणी सीमा का निर्धारण करती है। विंध्याचल पर्वतमाला विंध्याचल, भारनेर, कैमूर तथा पारसनाथ पहाड़ियों का समूह है। इसमें प्राचीन युग की परतदार चट्टाने पायी जाती है। नर्मदा नदी विंध्याचल पर्वत श्रेणी और सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के बीच समान्तर बहती है।

50. हिमालयन यिव (Himalayan Yew) किस राज्य में पाया जाता है ? 

(a) उत्तराखण्ड

(b) अरुणाचल प्रदेश

(c) सिक्किम

(d) जम्मू और कश्मीर

Ans. (b) : हिमालयन यिव औषधीय गुणों से युक्त एक पौधा है जो हिमाचल प्रदेश और अरूणाचल प्रदेश में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम टैक्सस वैलीचिआना (Taxus wallichiana) है। इसका उपयोग कैंसर जैसे असाध्य रोग के उपचार में किया जाता है।

 

51. पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट ……. की पहाड़ियों में मिलते है। 

(a) शिवालिक

(c) अमरकण्टक

(b) नीलगिरी

(d) मैकाल

 

Ans. (b) : पश्चिमी घाट एवं पूर्वी घाट नीलगिरी की पहाड़ियों में मिलते हैं। नीलगिरी की पहाड़ी तमिलनाडु में हैं। यह एक ब्लॉक पर्वत है। नीलगिरी की पहाड़ी का सर्वोच्च बिन्दु डोडाबेटटा (तमिलनाडु) है, जिसकी ऊँचाई 2637 मीटर है। यह दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी (पहली अनाईमुडी ऊंचाई 2696 मी.) है। यह पहाड़ी तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक में स्थित है।

52. कैलाश पर्वत निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है ?

(a) उत्तराखंड

(b) सिक्किम

(c) तिब्बत

(d) नेपाल

Ans. (c) : भारत में विस्तृत ट्रांस हिमालय के बाहर पूर्वी विस्तार को कैलास पर्वत कहते है। जिसका विस्तार तिब्बत में है। अतः यह तिब्बत में स्थित एक पर्वतश्रेणी है। इसके पश्चिम में मानसरोवर तथा जिनसे, सिंधु, सतलज, ब्रह्मपुत्र दक्षिण में राकसताल झील स्थित है। जैसी महत्वपूर्ण नदियाँ निकलती है।

53. हिमालय के वाह्य भाग को ……. भी कहा जाता है।

(a) शिवालिक

(b) बोमडिला

(c) पामीर नॉट

(d) पीर पंजाल

Ans. (a) : शिवालिक श्रेणी को वाह्य हिमालय या उप हिमालय भी कहते हैं। यह हिमालय का नवीनतम भाग है, जो बृहद हिमालय तथा लघु हिमालय पर्वत श्रृंखला में यह सबसे कम ऊँचाई वाला क्षेत्र है। पश्चिम बंगाल और भूटान के बीच यह विलुप्त है बाकी पूरे हिमालय के साथ समानांतर पायी जाती है। अरुणाचल प्रदेश में शिवालिक चार अलग-अलग पहाड़ियों के रूप में बिखरा है। पश्चिम से पूर्व की ओर क्रमशः इसके नाम हैं- डफला, अबोर, मिरी और मिश्मी।

54. गुजरात स्थित जूनागढ़ की गिरनार पहाड़ियां …….. आमों की किस्म के लिए प्रसिद्ध है।

(a) केसर

(b) दशहरी

(c) अल्फान्सो

(d) तोतापुरी

Ans. (a) : गुजरात के जूनागढ़ की गिरनार पहाड़ियाँ अपने केसर आमों के लिए प्रसिद्ध हैं। यह पहाड़ियाँ अहमदाबाद से 320 किमी. की दूरी पर स्थित हैं। केसर-आम निर्यात के मामले में भारत की दूसरी आम की किस्म है। अपने विशिष्ट मीठे स्वाद के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध इस किस्म को ‘आमों की रानी’ माना जाता है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में उगाई जाने वाली दशहरी आम की किस्म के बाद केसर आम भारत में जीआई पंजीकरण प्राप्त करने वाली दूसरी किस्म है।

55. भारत में निम्नलिखित में से किस पहाड़ी को ब्लू माउन्टेन (Blue Mountains) के रूप में जाना जाता है?

(a) नीलगिरि की पहाडियां

(b) खासी की पहाड़ियां

(c) गारो की पहाड़ियां

(d) शिवालिक की पहाड़ियां

Ans. (a) : नीलगिरि पर्वत को नीले पर्वत (Blue Mountains) के रूप में जाना जाता है। पश्चिमी घाट को स्थानीय रूप से महाराष्ट्र में सह्याद्रि, कर्नाटक और तमिलनाडु में नीलगिरि और केरल में अन्नामलाई और इलाचयी/कार्डमम पहाड़ियों के नाम से जाना जाता है। नीलगिरि भारत के पश्चिमी घाट की एक पर्वतमाला है यह तमिलनाडु, केरल तथा कर्नाटक राज्यों में विस्तृत है। इसकी सबसे ऊँची चोटी डोड्डावेट्टा है।

56. निम्न में से कौन सी पहाड़ियां पश्चिमी घाट से संबंधित नही है ?

(a) अन्नामलाई पहाड़ियां

(b) महेन्द्रगिरि पहाड़ियां

(c) नीलगिरि पहाड़ियां

(d) सह्यादी पहाड़ियां

Ans. (b) : महेन्द्रगिरी पहाड़ी ओडिशा के गजपति जिले के रामगढ़ उपखण्ड में 1501 मीटर की ऊँचाई पर पूर्वी घाट के बीच स्थित है। पश्चिमी घाट पर्वत का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 1600 किमी. तक है। इसे सह्याद्रि भी कहते है। पश्चिमी घाट पर ही अन्नामलाई, सह्याद्री तथा नीलगिरि पहाड़ियाँ स्थित है।

57. इनमें से कौन सी नीलगिरी पहाड़ियो की सबसे ऊँची चोटी है ?

(a) अर्माकोंड

(b) अनामुड़ी

(c) कलसुबाई

(d) डोडाबेट्टा

Ans. (d) : डोडाबेट्टा भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है, जो समुद्र तल से 2637 मीटर ऊपर है। इसकी चोटी पर मौसम विज्ञान वेधशाला भी है।

58. रायसीना हिल कहाँ स्थित है ?

(a) यह वह स्थान है, जहाँ जम्मू और कश्मीर के डोगरा शासकों ने जम्मू में अपना किला बनाया था।

(b) यह श्रीनगर में स्थित है।

(c) यह राष्ट्रपति भवन वाले स्थान पर स्थित है।

(d) यह कन्याकुमारी में स्थित एक चट्टानी संरचना है, जहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

Ans. (c) : रायसीना हिल्स वह जगह है, जहाँ राष्ट्रपति भवन बना हुआ है यह अरावली पहाड़ी का ही उत्तरी विस्तार है। राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास व कार्यालय राष्ट्रपति भवन में स्थित है। रायसीना हिल्स के निकट अन्य महत्वपूर्ण इमारतों में संसद भवन, इंडिया गेट, रेल भवन, उद्योग भवन, वायु भवन, कृषि भवन, सेना भवन इत्यादि हैं।

59…… एक पर्वत श्रृंखला है जो भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के लगभग समानांतर चलती है, और दुनिया में जैव विविधता के आठ “सबसे आकर्षण के केन्द्र” में से एक है, कभी कभी इसे ‘भारत के महान ढलान’ भी कहा जाता है।

(a) पूर्वी घाट

(b) पश्चिमी घाट

(c) हिमालय

(d) सतपुड़ा रेंज

Ans: (b) भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते है। विश्व में जैव विविधता के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है और इस दृष्टि से विश्व में इसका 8वाँ स्थान है। यह गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा से शुरू होकर गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा केरल से होते हुए कन्याकुमारी तक विस्तृत है। वर्ष 2012 में यूनेस्को ने पश्चिमी घाट को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

60. ….. भारत के उत्तर में एक दीवार बनाते हैं।

(a) थार मरुस्थल

(b) उत्तरी पहाड़

(c) उत्तरी मैदानी

(d) पूर्वी पहाड़

Ans. (b) उत्तरी पहाड़ भारत के उत्तर में एक दीवार बनाते हैं। यह पर्वत श्रेणी मुख्य रूप से तीन समानांतर श्रेणियों-महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक से मिलकर बना है। इन तीन मुख्य श्रेणियों के अलावा चौथी और सबसे उत्तरी श्रेणी को ट्रांस हिमालय कहा जाता है, जिसमें काराकोरम तथा कैलाश श्रेणियाँ शामिल हैं। ये श्रेणियाँ पाकिस्तान में सिन्धु नदी के मोड़ से लेकर अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी के मोड़ तक एक दूसरे के समानांतर पायी जाती है।

61. पूर्वी भारत की पहाड़ी पट्टी मेघालय, मूल रूप से …… का हिस्सा था।

(a) मणिपुर

(b) प. बंगाल

(c) असम

(d) सिक्किम

Ans. (c) : पूर्वी भारत की पहाड़ी पट्टी मेघालय, मूल रूप से असम का हिस्सा था। मेघालय का शाब्दिक अर्थ ‘बादलों का घर’ होता है। इसे ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। 2 अप्रैल 1970 को असम के गारो, खासी, जयंतिया पर्वतीय जिलों को काटकर मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा दिया गया। इसे पूर्ण राज्य का दर्जा 21 जनवरी, 1972 ई. को प्रदान किया गया।

62. भारत के उत्तर में तीन पर्वतीय क्षेत्रों का दक्षिणी भाग बाहरी हिमालय है जिसे ……..भी कहा जाता है ?

(a) शिवालिक रेंज

(b) ग्रेट हिमालय

(c) कंचनजंगा

(d) कैलाश रेंज

Ans : (a) शिवालिक श्रेणी या बाह्य हिमालय, हिमालय पर्वत का सबसे दक्षिणी भाग है, जो पश्चिम से पूरब तक फैला हुआ है। इसकी औसत ऊंचाई 850-1200 मीटर है और इसकी कई उपश्रेणियां भी हैं।

63. निम्नलिखित पर्वत श्रृंखलाओं में से किसके सबसे ऊँचे पर्वत को गुरू शिखर नाम से जाना जाता है –

(a) पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला

(b) सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला

(c) अरावली पर्वत श्रृंखला

(d) विंध्य पर्वत श्रृंखला

Ans : (c) अरावली पर्वत श्रृंखला के सबसे ऊँचे पर्वत को गुरु शिखर के नाम से जाना जाता है। अरावली श्रेणी का निर्माण प्री-कैम्ब्रियन काल में हुआ। अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक अवशिष्ट पर्वत है, यह संसार की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है। इस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी गुरुशिखर की ऊँचाई 1722 मीटर है, जो राजस्थान के माउंट आबू में है।

→ विंध्य पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी अमरकंटक (1066) मी.) है।

→ पश्चिमी घाट श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी अनाइमुडी (2695) मी.) है।

→ सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊची चोटी धूपगढ़ (1350) मी) है।

64. अरावली पहाड़ियो की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ?

(a) अचलगढ़

(b) जरगा

(c) गुरू शिखर

(d) सेर

Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

65. निम्न में से किस राज्य में गुरू शिखर चोटी स्थित है ?

(a) महाराष्ट्र

(b) गुजरात

(c) मध्य प्रदेश

(d) राजस्थान

Ans : (d) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

66. ‘नीलगिरी पहाड़ियों को……. के नाम से जाना जाता है।

(a) संसार की छत

(b) पहाड़ियों का राजा

(c) चाय का खजाना

(d) नीला पर्वत

Ans : (d) नीलगिरि एक पर्वत ग्रंथि है, जहाँ पूर्वी घाट पर्वत और पश्चिमी घाट पर्वत आकर मिलते है। इसका सर्वोच्च शिखर डोडाबेट्टा (2636 मी.) है, जो दक्षिण भारत का दूसरा सर्वोच्च शिखर है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ऊँटी या उटकमंड नीलगिरि में ही स्थित है। नीलगिरि पहाडियों को नीला पर्वत के नाम से भी जाना जाता है।

67. शेवरॉय हिल्स, निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में स्थित है ?

(a) राजस्थान

(b) कर्नाटक

(c) आंध्र प्रदेश

(d) तमिलनाडु

Ans. (d) शेवरॉय पहाड़ियाँ, पूर्वी घाट का भाग है। इसका विस्तार तमिलनाडु के सलेम जिले में है।

 

68. टैगोर पहाड़ी झारखंड के किस जिले में स्थित है ?

(a) लोहरदगा

(b) राँची

(c) सिमडेगा

(d) गुमला

Ans : (b) टैगोर पहाड़ी झारखण्ड राज्य के राँची जिले में स्थित है। यह पहाड़ी शहर से चार किलोमीटर दूर स्थित है। टैगोर हिल को मोराबादी हिल के नाम से भी जाना जाता है।

69. उत्तर पूर्व की पहाड़ियों को ….कहा जाता है।

(a) हिमाद्री

(b) पूर्वांचल

(c) डन्स

(d) शिवालिक

Ans. (b): दिहांग गॉर्ज के बाद हिमालय दक्षिण की ओर मुड़ जाता है और भारत की पूर्वी सीमा का निर्धारण करता है। हिमालय के इस भाग को पूर्वी या पूर्वांचल पहाड़ियां कहा जाता है। यह डफला, अबोर, मिश्मी, पटकई बूम, नागा, मणिपुर, गारो, खासी, जयंतिया व मिजो पहाड़ियां का ही भाग है।
 

70. भारत का सबसे नया पर्वत कौन सा है?

(a) अनामुडी
(b) सतपुड़ा
(c) हिमालय
(d) माउंट आबू
 
 
Ans : (c) भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित हिमालय भू-वैज्ञानिक और संरचनात्मक रूप से नवीन वलित पर्वत श्रृंखला है, जिसका निर्माण यूरोपीय और भारतीय प्लेट के अभिसरण से टर्शियरी कल्प में हुआ था।
 

71. माउंट एवरेस्ट की चोटी समुद्र के स्तर लगभग के द्वारा किया गया था –

(a) 29,000
(b) 27,000
(c) 24,000
(d) 26,000
 
 
Ans : (a) माउण्ट एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हैं, जिसकी ऊंचाई 8848 मी. है। माउण्ट एवरेस्ट की ऊंचाई 29002 फीट मापी गई। वैज्ञानिक सर्वेक्षणों में कहा जाता है कि इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 से.मी. के हिसाब से बढ़ रही है।
 

72. भारत के मुख्य पर्वतो की रेन्ज में इनमें कौन सा पर्वत सम्मिलित नहीं है ?

(a) हिन्दू कुश
(b) विन्ध्य
(c) अरावली
(d) सतपुड़ा
 
Ans : (a) हिन्दुकुश पर्वत श्रृंखला, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। यह कराकोरम श्रृंखला तथा पामीर पठार का पश्चिम उत्तर विस्तार है और हिमालय पर्वत की उपश्रृंखला है। इसे विश्व जनसंख्या का भौगोलिक मध्य बिन्दु माना जाता है।
 

73. माउंट एवरेस्ट………. में स्थित है।

(a) तिब्बत
(b) भारत
(c) नेपाल
(d) भूटान
 
Ans : (c) एवरेस्ट पर्वत विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8848 मी0 है। नेपाल में इसे स्थानीय लोग सागरमाथा के नाम से जानते है। तिब्बत में इसे चोमोलांगमा अर्थात् पर्वतों की रानी के नाम से जाना जाता है।
 

74. निम्नलिखित में से कौन सी श्रृंखला भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला है ?

(a) अरावली
(b) पश्चिमी घाट
(c) पूर्वी घाट
(d) हिमालय
 
Ans : (a) अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम् पर्वत है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर शिरोही जिले में स्थित गुरुशिखर (1722 मी.) है जो माउण्ट आबू में स्थित है।
 

75. गुरू शिखर क्या है ?

(a) अरावली रेंज में सबसे ऊंची चोटी
(b) एक प्रसिद्ध सिख कवि
(c) एक प्राचीन भारतीय सूफी संत
(d) उन्नीसवीं सदी का साहित्य
 
 
Ans : (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
 

76. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ?

(a) दोदा बेट्टा
(b) मुलायनागिरी
(c) कलसुबाई
(d) अनाइमुडी शिखर
 
Ans : (d) दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी अनाइमुडी (2696 मी.) है, यह तीन पहाड़ियों का केन्द्र बिन्दु है। यहाँ से तीन पहाड़ियाँ तीन दिशाओं की ओर जाती है, दक्षिण की ओर इलायची (कार्डमम) की पहाड़ियाँ, उत्तर की ओर अन्नामलाई की पहाड़ियाँ तथा उत्तर-पूर्व की ओर पालनी की पहाड़ियाँ हैं।
 

77. निम्नलिखित में से कौन-सी पर्वत श्रृंखला वलित पर्वतों का उदाहरण है ?

(a) सिएरा नेवादा
(b) हिमालय
(c) हर्ज
(d) वोस्गेस
 
Ans. (b) : पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों के द्वारा धरातलीय चट्टानों में मोड़ या वलन पड़ने के परिणामस्वरूप बने हुए पर्वतों को मोड़दार या वलित पर्वत कहा जाता है। वलित पर्वत में छिछले सागर में रहने वाले जीवों के अवशेष पाये जाते है। वलित पर्वत संसार के सर्वाधिक ऊँचे तथा क्षेत्रीय विस्तार वाले पर्वत है और इनकी चोटियाँ सदैव हिमाच्छादित रहती है। ऐसे पर्वतों के उदाहरण है- रॉकी, आल्पस, हिमालय आदि।
 

78. निम्न में से कौन-सी भारत की नवीनतम वलित पर्वत श्रणी है ?

 
(a) अरावली पर्वत
(b) पूर्वी घाट
(c) हिमालय
(d) पश्चिमी घाट
 
 
Ans. (c) : जब पृथ्वी की दो या दो से अधिक विवर्तनिक प्लेटे एक – दूसरे से आपस में टकराती है, तो उस स्थान पर निर्मित पर्वत श्रेणी को वलित पर्वत श्रेणी कहते है। हिमालय भारत-नेपाल की नवीनतम वलित पर्वत श्रेणी है।
 

79. एंडीज पर्वत श्रृंखला किस महाद्वीप में स्थित है ?

(a) यूरोप
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) दक्षिण अमेरिका
(d) अफ्रीका
 
Ans : (c) एण्डीज पर्वत श्रृंखला दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है। यह विश्व की सबसे लंबी (7000 किमी.) पर्वत श्रृंखला है। इस पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एकांकागुआ है जो अर्जेंटीना में अवस्थित है। द. अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा बड़ा महाद्वीप है।
 

80. दुनिया में दूसरी सबसे ऊँची चोटी कौन सही है ?

(a) माउंट एवरेस्ट
(b) अनाईमुडी
(c) के-2
(d) माउंट आबू
 
Ans : (c) के-2 विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित है तथा इसकी ऊंचाई 8611 मीटर है। माउण्ट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊँची चोटी है जो नेपाल में स्थित है। इसकी ऊँचाई 8848 मी. है।
 

81. माउंट कंचनजंघा पर्वत क्या है ?

(a) हिमालय का सबसे ऊंचा पर्वत
(b) माउंट एवरेस्ट के उत्तर में स्थित है
(c) विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत
(d) विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत
 
Ans : (d) माउण्ट कंचनजंघा पर्वत विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। इसकी ऊँचाई 8598 मी. है और यह सिक्किम के उत्तर पश्चिम भाग में नेपाल की सीमा पर स्थित है।
error: Content is protected !!