REET Free Mock Test – 03
PSYCHOLOGY
Q.1) निम्न में से कौन सा कारण बालक के स्वस्थ भावात्मक विकास में सहायक नहीं है-
[A] बालक के कार्यों को सामाजिक स्वीकृति मिलना
[B] परिवार एवं विद्यालय में संवेगों का दमन
[C] विद्यालय में उपयुक्त शिक्षण विधियों का प्रयोग
[D] शिक्षक द्वारा व्यवहार के सही उदाहरण प्रस्तुत करना
Ans (B)
Q.2) पावोलाव के अनुबंधन प्रयोग में केवल ध्वनि की उपस्थित करने पर होने वाली अनुक्रिया को कहते हैं-
[A] आनानुबंधित अनुक्रिया
[B] अनुबंधित अनुक्रिया
[C] अव्यक्त अनुक्रिया
[D] अदृश्य अनुक्रिया
Ans (B)
Q.3) अभिप्रेरणा के संदर्भ में भूख है-
[A] आवश्यकता
[B] अंतर्नोद
[C] प्रेरण
[D] उद्देश्य
Ans (B)
Q.4) निम्नलिखित में से कौन-सी मूल प्रवृत्ति बच्चों को सीखने के लिए अभी प्रेरित करने हेतु काम में ली जा सकती है-
[A] आत्मरक्षा
[B] जिज्ञासा
[C] पलायन
[D] आकर्षण
Ans (B)
Q.5) शिक्षा मनोविज्ञान एक अध्यापक के लिए उपयोगी है क्योंकि यह उसे सहायता करता है-
[A] उद्देश्य निर्धारित करने में
[B] विद्यार्थियों को सीखने हेतु अभिप्रेरित करना है
[C] अपने पाठ की विषयवस्तु तय करने में
[D] सहायक शिक्षण सामग्री काम में लेने में
Ans (B)
Q.6) किशोरावस्था एक तूफान और तनाव का काल है – यह कहा-
[A] स्टैनले हॉल ने
[B] एंडरसन ने
[C] वाटसन ने
[D] ब्रूनर ने
Ans (A)
Q.7) शिक्षा की प्रक्रिया में प्रेरणा का महत्व है| इस बात को ध्यान में रखें तो अध्यापक को निम्न में से कौन सा कार्य नहीं करना चाहिए ?
[A] कार्य के लक्ष्य को स्पष्ट करना
[B] शिक्षार्थी को सामाजिक कार्य में भाग लेने के अवसर प्रदान करना
[C] इनामो का प्रलोभन देकर बालकों में प्रतिद्वंद्विता पैदा करना
[D] बालकों को अपने कार्य में सफल होने के अवसर प्रदान करना
Ans (C)
Q.8) मनोविज्ञान अध्ययन है –
[A] व्यवहार का अध्ययन
[B] व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन
[C] आदतों का अध्ययन
[D] आत्मा का अध्ययन
Ans (B)
Q.9) एक शिक्षक होने के नाते आप सीखने के किस नियम को नहीं अपनाएंगे-
[A] आंशिक क्रिया का नियम
[B] तत्परता का नियम
[C] अभ्यास का नियम
[D] प्रलोभन का नियम
Ans (D)
Q.10) शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति वैज्ञानिक है क्योंकि-
[A] यह केवल विज्ञान का अध्ययन करता है
[B] शिक्षण मनोविज्ञान में केवल सूचनाओं के आधार पर सिद्धांतों का निर्माण किया जाता है
[C] शैक्षिक वातावरण में अधिगमकर्ता के व्यवहार का वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से अध्ययन किया जाता है
[D] इसमें केवल विद्यार्थियों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता
Ans (C)
Q.11) अल्बर्ट बंडूरा द्वारा प्रतिपादित अधिगम का प्रकार कहलाता है-
[A] सक्रिय अधिगम
[B] प्रेक्षणात्मक अधिगम
[C] अंत: दृष्टि अधिगम
[D] अनुभवजन्य अधिगम
Ans (B)
Q.12) अधिगम का कौन सा सिद्धांत व्यवहारवाद और समग्रवाद का अनोखा मिश्रण है-
[A] उद्दीपक भिन्नता सिद्धांत
[B] व्यवस्थित व्यवहार सिद्धांत
[C] चिन्ह पूर्णाकार सिद्धांत
[D] अंतर्दृष्टि सिद्धांत
Ans (C)
Q.13) कौन सी मूर्त संक्रियात्मक अवस्था की विशेषता नहीं है-
[A] विचारों की विलोमीयत्ता
[B] संरक्षण
[C] क्रमबद्धता पूर्ण अंश प्रत्ययों का उपयोग
[D] आंतप्रज्ञ चिंतन अवस्था
Ans (D)
Q.14) कौन सी अवस्था में अहम बनाम भूमिका द्वंद का प्रसार होता है-
[A] किशोरावस्था
[B] बाल्यावस्था
[C] प्रौढ़ावस्था
[D] शैशवावस्था
Ans (A)
Q.15) छात्रों में सीखने की योग्यता निर्भर करती है-
[A] सामाजिकता
[B] संस्कृति
[C] परिवार
[D] व्यक्तिगत भिन्नता
Ans (D)
Q.16) एक कहावत है बुढ़ापा बचपन की क्रियाओं का दर्पण है – यह कौन सी रक्षा युक्ति है-
[A] पलायन
[B] प्रतिगमन
[C] उदात्तीकरण
[D] प्रक्षेपण
Ans (B)
Q.17) थार्नडाइक के अनुसार सीखना है –
[A] सूझ द्वारा
[B] क्रमिक प्रयास द्वारा
[C] सूझ व क्रमिक प्रयास द्वारा
[D] कल्पना द्वारा
Ans (B)
Q.18) एक किशोरी अपने शरीर को काफी आकर्षक तथा अनुशासित करके रखती है इसकी मुख्य वजह है-
[A] यौन अभिप्रेरक
[B] सत्ता अभिप्रेरक
[C] आत्मग्लानि
[D] हर्ष अभिप्रेरक
Ans (B)
Q.19) एडगर डेल द्वारा दिए गए अनुभव शंकु में कौनसा अनुभव बड़े पक्ष के प्रथम पद पर दिया गया है ?
[A] वास्तविक प्रत्यक्ष अनुभव
[B] द्र्श्यात्मक संकेत
[C] प्रदर्शन
[D] चलचित्र
Ans (B)
Q.20) मंद बुद्धि बालकों की विशेषता नहीं है –
[A] स्मृति का अत्यंत कमजोर निष्पादन
[B] भाषा एवं वाग्मिता की समस्या
[C] अल्प शैक्षणिक उपलब्धियाँ
[D] आत्म संकल्पना की प्रचुरता
Ans (D)
Q.21) आनुवंशिकता की कैसी सामाजिक संरचना माना जाता है ?
[A] प्राथमिक
[B] गौण
[C] गत्यात्मक
[D] स्थिर
Ans (D)
Q.22) आर.टी.ई. का सम्बन्ध किस आयु वर्ग के बच्चों से है –
[A] 6-11 वर्ष
[B] 0-6 वर्ष
[C] 0-5 वर्ष
[D] 6-14 वर्ष
Ans (D)
Q.23) बालकेंद्रित शिक्षा के दृष्टिकोण से बच्चों के सिखने की सर्वोत्कृष्ट प्रणाली है –
[A] व्यवहारवादी
[B] निर्माणवादी
[C] आदर्शवादी
[D] उपर्युक्त सभी
Ans (D)
Q.24) व्यक्तित्व का कुसमायोजन प्रकट करता है –
[A] आक्रमणकारी के रूप में
[B] पलायनवादी प्रवृत्तियों से
[C] झगड़ालू प्रवृत्तियों से
[D] उपर्युक्त सभी से
Ans (D)
Q.25) एरिक्शन के विकास के सिद्धांत में ……. अवस्थाएँ है –
[A] 6
[B] 8
[C] 7
[D] 5
Ans (B)
Q.26) क्रियात्मक परीक्षण बैटरी के निर्माता थे –
[A] गैरट
[B] अलेक्जेंडर
[C] बिने
[D] कैटल
Ans (B)
Q.27) परिपक्वता एवं सीखना पृथक क्रियायें नहीं है बस एक – दूसरे पर निर्भर है यह कथन है –
[A] कॉल्सेनिक का
[B] स्किनर का
[C] थार्नडाईक का
[D] गिलफोर्ड का
Ans (A)
Q.28) नई परिस्थितियों में समायोजन की योग्यता ही बुद्धि है यह कथन है –
[A] गैरट का
[B] स्टर्न का
[C] कोहलर का
[D] वेश्लर का
Ans (B)
Q.29) सामान्य रूप से प्रेरणा के कितने स्रोत मने जाते है –
[A] 4
[B] 3
[C] 2
[D] 6
Ans (A)
Q.30) किशोरावस्था की किस अवस्था का पुनरावर्तन कहा जाता है ?
[A] बाल्यावस्था
[B] प्रौढावस्था
[C] शैशवावस्था
[D] इनमे से कई नही
Ans (C)