Constitutional Development And Features
1. 1925 में केन्द्रीय विधान सभा का प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था ?
(a) सुभाष चंद्र बोस
(b) विट्ठलभाई पटेल
(c) मोतीलाल नेहरू
(d) भगत सिंह
Ans (b) विठ्ठलभाई पटेल एक भारतीय, राजनीतिक नेता, स्वराज-पार्टी के सह-संस्थापक और सरदार पटेल के बड़े भाई थे। विठ्ठल भाई पटेल 1925 में केन्द्रीय विधान सभा के अध्यक्ष चुने गए।
2. अंगीकृत किए जाने के समय, भारतीय संविधान सबसे लंबा संविधान था, जिसमें मूलतः ……… अनुच्छेद थे।
(a) 348
(b) 448
(c) 444
(d) 395
Ans (d): भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा के द्वारा पारित हुआ और इसे 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया। भारत का संविधान विश्व के गणतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान निर्माण के समय इसे कुल 395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियां और 22 भागों में विभाजित किया गया था।
3. भारतीय संविधान की एकात्मक विशेषताओं के संबंध में इनमें से कौन सा, गलत है ?
(a) अखिल भारतीय सेवाएं
(b) प्रतिनिधित्व की असमानता
(c) सशक्त केंद्र
(d) संविधान की नम्यता न होना
Ans (d): भारतीय संविधान की एकात्मक विशेषताएं-
1. अखिल भारतीय सेवाएं (अनु. 312)
2. प्रतिनिधित्व की असमानता (राज्यसभा अनूसूची -4)
3. सशक्त केंद्र
4. राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति (अनु. 155)
5. राज्य सूची पर केन्द्र को कानून बनाने का अधिकार (अनु. 249)
6. आपातकालीन प्रावधान (अनु. 352-360)
7. भारत का संविधान न तो लचीला (नम्य) है और न ही कठोर (अनम्य), बल्कि यह दोनों का मिला-जुला रूप है।
4. भारत में किस प्रकार की सरकार है ?
(a) राजतंत्रीय
(b) संप्रदायवादी
(c) संसदीय
(d) अल्पतंत्रीय
Ans. (C) : भारत में संसदीय सरकार की स्थापना की गई है। संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की वह प्रणाली है जिसमें कार्यपालिका अपनी लोकतांत्रिक वैधता विधायिका के माध्यम से प्राप्त करती है और विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है। इस प्रकार संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका और विधायिका एक दूसरे से परस्पर संबंधित होते है।
5. निम्नलिखित में से किसे भारत में सरकार के संघीय स्वरूप का परिणाम कहा जा सकता है ?
(A) राज्य के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध व्यक्तियों के अधिकारी
(b) सरकार के तीन अंग-विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका
(c) प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद
(d) बहु-स्तरीय सरकार-संघ, राज्य और स्थानीय
Ans.(d) : “संविधान के प्रथम अनुच्छेद में कहा गया है कि भारत अर्थात इण्डिया राज्यों का संघ होगा।” भारत सरकार के संघीय स्वरूप का परिणाम संघ, राज्य एवं स्थानीय शासन को कहा जा सकता है।
6. निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय संविधान की एक प्रमुख विशेषता नही है ?
(A) संघवाद की स्थापना
(B) सरकार का संसदीय स्वरूप
(C) मूल अधिकार
(D) सामंतशाही को प्रोत्साहन
Ans. (d) : संघवाद की स्थापना, सरकार का संसदीय स्वरूप, मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व आदि भारतीय संविधान की विशेषता है, जबकि सामंतशाही को प्रोत्साहन, भारतीय संविधान का अंग नहीं है।
7. भारतीय संविधान की संघीय व्यवस्था के संबंध में इनमें से कौन सी विशेषता सही है?
(A) संसद के निम्न सदन में राज्यों का समान प्रतिनिधित्व
(B) दोहरी व्यवस्था
(C) संसद के उच्च सदन में सभी राज्यों का समान प्रतिनिधित्व
(D) दोहरी नागरिकता
Ans. (B) : भारतीय संविधान की संघीय व्यवस्था की विशेषताएं
1. संविधान की सर्वोच्चता
2. संविधान द्वारा केन्द्रीय सरकार और इकाइयों की सरकारों में विभाजन।
3. लिखित एवं कठोर संविधान।
4. स्वतंत्र उच्चतम न्यायालय।
5. द्विसदनीय विधायिका
6. दोहरी शासन प्रणाली इत्यादि है।
8. भारतीय संविधान में कितने देशों से विशेषताएं (फीचर्स) ली गई हैं ?
(A) 13
(B) 06
(C) 07
(D) 10
Ans. (D) : भारतीय संविधान में कुल 10 देशों से विशेषताएं ली गई है जो निम्न है-
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
2. ब्रिटेन
3. आयरलैंड
4. फ्रांस
5. आस्ट्रेलिया
6. कनाडा
7. जर्मनी
8. रूस
9. जापान
10. दक्षिण अफ्रीका
9. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम भारत के लिए संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव रखा था ?
(a) सच्चिदानंद सिन्हा
(b) के. एम. मुंशी
(c) बी. एन. राव
(d) एम. एन. रॉय
Ans. (d): भारत में औपचारिक रूप से ‘एम एन रॉय’ द्वारा भारत के लिए संविधान सभा के गठन (1934 में) का प्रस्ताव रखा गया था। 31 दिसंबर 1929 को पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा लाहौर अधिवेशन में संविधान सभा के बारे में जिक्र किया गया था। साल 1942 में क्रिप्स मिशन ने भारत में संविधान सभा के गठन की बात को पूरी तरह से स्वीकार किया था लेकिन 1946 में कैबिनेट मिशन प्रस्ताव द्वारा इसे व्यावहारिक रूप दिया गया।
10. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 24 शोषण के विरुद्ध अधिकार से संबंधित है। इस अनुच्छेद के अनुसार, किसी कारखाने या खदान में काम करने हेतु सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम आयु कितनी है?
(a) 16 वर्ष
(b) 14 वर्ष
(c) 18 वर्ष
(d) 21 वर्ष
Ans. (B) : भारतीय संविधान का अनुच्छेद 24 शोषण के विरुद्ध अधिकार से सम्बन्धित है। इस अनुच्छेद के अनुसार किसी कारखाने या खदान में काम करने हेतु सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। हालाँकि यह किसी नुकसान न पहुँचने वाले अथवा गैर-जोखिम युक्त कार्यों में नियोजन का प्रतिषेध नहीं करता है। बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 इस दिशा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कानून है।
11. भारत के संविधान के संदर्भ में इनमें से संविधान सभा के निर्वाचित अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ. बी. आर. आंबेडकर
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) लाल बहादुर शास्त्री
(d) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
Ans. (d): भारत के संविधान के संदर्भ में डॉ० राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के निर्वाचित अध्यक्ष थे। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को 11 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष 9 दिसम्बर, 1946 को चुना गया था।
12. मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन थे, जिनके पास संविधान का मसौदा तैयार करने का कार्य था ?
(a) डॉ. बी. आर. आंबेडकर
(b) एन. गोपास्वामी
(c) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर
(d) सैयद मोहम्मद सादुल्लाह
Ans. (A) : मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर थे, जिनके पास संविधान का मसौदा तैयार करने का कार्य था। इसका गठन 29 अगस्त, 1947 को किया गया था और इसमें 7 सदस्य शामिल थे।
13. राजनीतिक व्यवस्था का कौन-सी विधा, अलग-अलग राज्यों या अन्य व्यवस्थाओं को एक व्यापक राजनीतिक प्रणाली के भीतर इस तरह एकजुट करती है, कि प्रत्येक को अपनी अखण्डता बनाए रखने का प्रावधान मिलता है?
(A) सम्प्रभुता
(b) लोकतंत्र
(c) अखंडता
(d) संघवाद
Ans. (d): देश के शासन को चलाने के लिए शक्तियों के विभाजन का सिद्धांत संघवाद कहलाता है। इस शासन प्रणाली में, प्रश्नानुसार, ‘अलग-अलग राज्यों या अन्य राज्य व्यवस्थाओं को एक व्यापक राजनीतिक प्रणाली के भीतर इस तरह एकजुट किया जाता है, कि प्रत्येक को अपनी अखंडता बनाए रखने का प्रावधान मिलता है।
– संघवाद संवैधानिक तौर पर शक्ति को साझा करता है।
14. निम्न में से भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद कार्यपालिका से न्यायपालिका के पृथक्करण से संबंधित है ?
(a) 50
(b) 52
(c) 51
(d) 53
Ans. (a) : भारतीय संविधान में कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के पृथक्करण का प्रावधान रखा गया है। भारत में एकीकृत तथा स्वतंत्र न्यायिक प्रणाली को अपनाया गया है। ध्यातव्य है कि संविधान के भाग 4, अनुच्छेद 36-51 में नीति निर्देशक तत्वों के अध्याय के अन्तर्गत ही अनुच्छेद 50 में इसका विवरण है।
15. निम्नलिखित में से कौन-सा सांकेतिक शब्द (की वर्ड) देश में सरकार के एक से अधिक स्तरों के अस्तित्व को सुपरिभाषित करता है?
(a) संघवाद (फेडरेलिज्म)
(b) विचारशील लोकतंत्र (डिलाइब्रेटिव डेमोक्रेसी)
(c) तानाशाही (डिक्टेटरशिप)
(d) सर्वसत्तावाद (टोटलिटेरियनिस्म)
Ans. (a) : संघवाद (फेडरेलिज्म) शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द ‘फॉडस’ से हुई है, जिसका अर्थ समझौता या अनुबंध है। संघवाद दो तरह की सरकारों के मध्य सत्ता साझा करने तथा संबंधित क्षेत्रों के नियंत्रण हेतु एक समझौता है। भारत के लिए संघवाद केंद्रीय तथा राज्य सरकारों के बीच अधिकारों का वितरण है।
16. भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता राज्य स्तर पर और केन्द्र में सरकारों के अस्तित्व को संदर्भित करती है ?
(a) धर्मनिरपेक्षता
(b) संघवाद
(c) सरकार का संसदीय स्वरूप
(d) मौलिक अधिकार
Ans. (b): भारतीय संविधान की संघवाद की विशेषता राज्य स्तर पर और केन्द्र में सरकारों के अस्तित्व को संदर्भित करती है। संघवाद सरकार का एक रूप है जिसमें शक्ति को राष्ट्रीय सरकार और अन्य छोटी सरकारी इकाईयों के बीच विकसित किया जाता है। यह राजशाही जैसी एकात्मक सरकार के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करता है, जिसमें केन्द्रीय प्राधिकरण के पास विशेष शक्ति होती है।
17. स्वतंत्रता के बाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ?
(a) सी. राजगोपालाचारी
(b) आचार्य नरेंद्र देव
(c) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Ans. (d): 9 दिसम्बर, 1946 को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया 11 दिसम्बर, 1946 को ‘डॉ. राजेन्द्र प्रसाद’ को संविधान सभा का प्रथम स्थायी अध्यक्ष चुना गया तथा 29 अगस्त, 1947 ई. को संविधान सभा के प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर को चुना गया।
18. स्वतंत्र भारत के संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ बी आर अम्बेडकर
(b) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(c) डॉ सच्चिदानंद सिन्हा
(d) डॉ राजेंद्र प्रसाद
Ans. (d): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
19. 09 दिसंबर, 1946 को आयोजित संविधान सभा की प्रथम बैठक के अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
(b) जवाहर लाल नेहरू
(c) मानवेंद्र नाथ रॉय
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Ans. (a): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
20. इनमें से कौन भारतीय संविधान की मसौदा समिति के सदस्य नहीं थे?
(a) सैय्यद मोहम्मद सादुल्लाह
(b) एन गोपालस्वामी अय्यंगर
(c) डॉ. के एम मुंशी
(d) ए वी ठक्कर
Ans. (d): संविधान सभा की प्रारूप समिति में कुल सात सदस्य थे डा. भीमराव अम्बेडकर (अध्यक्ष), गोपालस्वामी आयंगर, अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर, के. एम. मुंशी, मुहम्मद सादुल्लाह, एन माधव राव (बी. एल मित्र के स्थान पर) टी. टी. कृष्णामचारी (डी.पी. खेतान की मृत्यु के बाद)। अतः स्पष्ट है कि ए वी ठक्कर भारतीय संविधान की मसौदा समिति के सदस्य नहीं थे।
21. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
(a) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(b) सी राजगोपालाचारी
(c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(d) जवाहरलाल नेहरू
Ans. (a): उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
22. पं. जवाहर लाल नेहरू ने किस तिथि को संविधान सभा में ‘उद्देश्य प्रस्ताव (Objectives Resolution)’ प्रस्तुत किया था?
(a) 13 दिसंबर, 1948
(b) 13 दिसंबर, 1946
(c) 13 दिसंबर, 1949
(d) 13 दिसंबर, 1947
Ans. (b): कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ई. में किया गया था। 11 दिसम्बर 1946 को डॉ राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा 13 दिसम्बर 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा संविधान सभा में पेश किए गए उद्देश्य प्रस्ताव के साथ कार्यवाही प्रारम्भ हुई थी।
23. भारतीय संविधान के निर्माण के दौरान, निम्नलिखित में से किसने ‘उद्देश्यों के कथन’ (Objective Resolution) को प्रस्तुत किया?
(a) मोती लाल नेहरू
(b) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Ans: (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
24. कितने वर्षों (लगभग) के विचार-विमर्श के बाद, भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किया गया था?
(a) 5
(b) 4
(c) 2
(d)3
Ans. (d): 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन (लगभग तीन वर्ष) के विचार-विमर्श के बाद भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किया गया। संविधान निर्माण के प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त, 1947 को किया गया, जिसमें डा. भीमराव अम्बेडकर (अध्यक्ष) सहित कुल सात सदस्य थे।
25. स्वतंत्र भारत के प्रथम विदेश मंत्री कौन थे?
(a) बलदेव सिंह
(b) वी.वी. गिरि
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Ans. (c): स्वतंत्र भारत के प्रथम विदेश मंत्री जवाहर लाल नेहरु थे। बलदेव सिंह-स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा मंत्री। वी.वी. गिरि-भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति और चौथे राष्ट्रपति। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन-भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति।
26. स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट किसने पेश किया था-
(a) मोरारजी देसाई
(b) जॉन मथाई
(c) N. K. चंद्रा
(d) R. K. षनमुखम चेट्टी
Ans. (d): स्वतंत्र भारत का पहला केन्द्रीय बजट वित्त मंत्री आर. के. षणमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को पेश किया।
27. भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा ने ……. को मसौदा समिति का गठन किया था।
(a) 29 अगस्त, 1947
(b) 29 अगस्त, 1949
(c) 29 अगस्त, 1948
(d) 29 अगस्त, 1950
Ans. (a): कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ई. में किया गया। संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 को एक संकल्प पारित करके प्रारूप समिति का गठन किया गया तथा इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को चुना गया। प्रारूप समिति के सदस्यों की संख्या 7 थी।
28. भारत की संविधान सभा का विचार पहली बार किसने दिया था ?
(a) बी.आर. अम्बेडकर
(b) एम.एन. रॉय
(c) बी.एन. राव
(d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Ans. (b): संविधान सभा (भारत में) का विचार पहली बार एम.एन रॉय. ने सन् 1934 में दिया था। 1946 में क्रिप्स मिशन की असफलता के बाद कैबिनेट मिशन आया। इस मिशन ने भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक बुनियादी ढांचे का प्रारूप स्वीकार किया, जिसे संविधान सभा नाम दिया गया। मूल संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भाग तथा 8 अनुसूचियाँ थी।
29. भारतीय संविधान को लिखने वाली संविधान सभा के उपाध्यक्ष कौन थे?
(a) जयपाल सिंह
(b) जी दुर्गाबाई देशमुख
(c) एच सी मुखर्जी
(डी) राजेंद्र प्रसाद
Ans. (c): भारतीय संविधान को लिखने वाली संविधान सभा में हरेन्द्र कुमार मुखर्जी को 11 दिसम्बर 1946 को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। जबकि राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
30. 1947 से पहले भारत में 26 जनवरी को क्या कहा जाता था ?
(a) शहीद दिवस
(b) स्वतंत्रता दिवस
(c) गणतंत्र दिवस
(d) संविधान दिवस
Ans. (b): 1947 से पहले भारत में 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था। 26 जनवरी, 1930 को रावी नदी के तट पर जवाहर लाल नेहरू द्वारा झंडा फहराकर ‘पूर्ण स्वराज’ की संकल्पना प्रस्तुत की गयी थी। स्वतंत्रता के उपरांत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
31. ‘भारतीय संविधान के जनक’ के रूप में किसे जाना जाता है?
(a) डॉ. भीम राव अम्बेडकर
(b) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(c) डॉ. के.एम.मुंशी
(d) श्री सच्चिदानंद सिन्हा
Ans. (a): डॉ. भीम राव अम्बेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। अंबेडकर की कानूनी विशेषज्ञता और विभिन्न देशों के संविधान का ज्ञान संविधान के निर्माण में बहुत मददगार साबित हुआ। वह संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष बने और भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
32. भारत में सांप्रदायिक चुनावी प्रणाली (Communal Electorate system) सबसे पहले …… द्वारा शुरू की गई थी।
(a) क्रिप्स मिशन, 1942
(b) वेवल प्लान, 1945
(c) रौलट एक्ट, 1919
(d) मॉर्ले-मिंटो रिफॉर्म्स, 1909
Ans. (d): 1909 के अधिनियम को मॉर्ले-मिंटो सुधार (उस समय लॉर्ड मार्ले इंग्लैंड में भारत के राज्य सचिव और लॉर्ड मिंटो भारत में वायसराय थे) के नाम से भी जाना जाता है। इस अधिनियम ने पृथक् निर्वाचन के आधार पर मुस्लिमों के लिए सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व का प्रावधान किया। इसके अंतर्गत मुस्लिम सदस्यों का चुनाव मुस्लिम मतदाता ही कर सकते थे, इसलिए लॉर्ड मिंटो को सांप्रदायिक निर्वाचन के जनक के रूप में जाता है।
33. किस निर्णय ने संविधान की मूल संरचना का सिद्धान्त निर्धारित किया ?
(a) इंद्रा साहनी वाद
(b) संकरी प्रसाद वाद
(c) गोलकनाथ वाद
(d) केशवानन्द भारती वाद
Ans. (d): 1973 में केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य के मामले में सर्वोच्च न्यायालय की 13 न्यायाधीशों की पीठ ने यह कहा कि संसद संविधान में संशोधन कर सकती है, परन्तु उसके मूल ढाँचे में क्षति पहुंचाएँ बिना। यदि कोई संविधान संशोधन किया जाता है और उसके मूल ढाँचे को क्षति पहुँचाता है तो इस संविधान संशोधन को न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया जाएगा। संविधान संरचना के कुछ मूलभूत तत्वों में अनुच्छेद-368 के तहत संशोधन नहीं किया जा सकता है। जो निम्नलिखित है-
– संविधान की सर्वोच्चता
– शक्तियों का बँटवारा विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका
– राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता आदि।
34. भारत की संविधान सभा की पहली बैठक कब आयोजित की गई थी ?
(a) 9 दिसम्बर, 1946
(b) 8 मार्च, 1945
(C) 26 जनवरी, 1948
(d) 7 दिसम्बर, 1947
Ans. (a) संविधान सभा की स्थापना वर्ष 1946ई0 में कैबिनेट मिशन योजना के अन्तर्गत की गयी। संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे इसमें 292 प्रांतो के प्रतिनिधि, 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि तथा 4 केन्द्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधि थे। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई, जिसमें सच्चिदानन्द सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया तत्पश्चात् 11 दिसम्बर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष तथा एच.सी. मुखर्जी को उप-सभापति नियुक्त किया गया। संविधान सभा की पहली कार्यवाही पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा पेश किये गये उद्देश्य प्रस्ताव के साथ शुरू हुई।
35. भारतीय संविधान को कब अंगीकृत किया गया था ?
(a) 26 जनवरी 1950 को
(b) 26 नवंबर 1949 को
(c) 26 जनवरी 1947 को
(d) 26 नवंबर 1946 को
Ans. (b) : संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवम्बर, 1949 में अंगीकृत किया गया था। सम्पूर्ण संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे। इस कार्य पर लगभग 64 लाख रुपये व्यय हुए। संविधान के प्रारूप पर 114 दिन तक चर्चा चली। मूल रूप से संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां है। संविधान की स्वीकृति के बाद संविधान के कुछ अनुच्छेद 26 नवम्बर, 1949 को ही लागू कर दिए गये, परन्तु संविधान के शेष प्रावधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुए। 26 जनवरी, 1950 से भारत एक गणराज्य के रूप में स्थापित हो गया।
36. निम्न में से कौन सा भारतीय अधिनियम ब्रिटिश प्रधानमंत्री लार्ड नार्थ की अध्ययन वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित था ?
(a) भारत सरकार अधिनियम, 1858
(b) चार्टर अधिनियम, 1793
(c) विनियमन अधिनियम 1773
(d) पिट्स इंडिया अधिनियम, 1784
Ans. (c): 1773 का विनियमन अधिनियम भारत के संवैधानिक विकास में पहला मील का पत्थर था, जिसे लॉर्ड नार्थ या फ्रेडरिक नार्थ द्वारा भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी के मामलों के बेहतर प्रबंधन के लिए कुछ नियम स्थापित करने के लिए पेश किया गया था।
37. विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान किस देश का है ?
(a) इंग्लैंड
(b) फ्रांस
(c) भारत
(d) अमेरिका
Ans. (c): भारत का संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। वर्तमान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ हैं। वहीं अमेरिका का संविधान विश्व का सबसे पुराना और सबसे छोटा लिखित संविधान है।
38. संविधान में अन्य देशों से उधार लेने की विशेषताओं की आलोचना करते हुए किसने कहा था, ‘संविधान के मौलिक विचारों के संदर्भ में किसी को भी कोई विशेष अधिकार नही है।’
(a) जवाहर लाल नेहरु
(b) सरदार वल्लभभाई पटेल
(c) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(d) सी. राजगोपालाचारी
Ans. (c): डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में अन्य देशों से उधार लेने की विशेषताओं की आलोचना करते हुए कहा था कि, ‘संविधान के मौलिक विचारों के संदर्भ में किसी को भी कोई विशेष अधिकार नहीं हैं। 26 नवंबर, 1949 ई. को संविधान सभा ने संविधान के उस प्रारूप को स्वीकार किया था जिसे भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में ड्रॉफ्टिंग कमेटी ने तैयार किया था तथा इसी रूप में संविधान 26 जनवरी, 1950 ई. को लागू हुआ एवं भारत एक गणराज्य बना था।
39. भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
(a) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(b) वल्लभ भाई पटेल
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) डॉ. बी. आर अम्बेडकर
Ans : (d) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
40. भारतीय संविधान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(a) यह कई संविधानों का मिश्रण है।
(b) यह पूरी तरह से ब्रिटिश संविधान पर आधारित है।
(c) यह केवल भारत सरकार अधिनियम, 1935 के आधार पर बनाया गया है।
(d) यह पूरी तरह से कनाडा के संविधान पर आधारित है।
Ans: (a) भारतीय संविधान कई संविधानों का मिश्रण है। भारतीय संविधान के अनेक देशी और विदेशी स्त्रोत हैं, लेकिन भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव ‘भारतीय शासन अधिनियम’ 1935 का है। भारतीय संविधान के 395 अनुच्छेदों में से लगभग 250 अनुच्छेद ऐसे हैं जो 1935 ई0 के अधिनियम से या तो शब्दांशतः ले लिये गये है या फिर उनमें बहुत थोड़ा परिवर्तन के साथ लिया गया है।
41. भारत में कौन-सा दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
(a) 26 नवंबर
(b) 15 अगस्त
(c) 14 अप्रैल
(d) 6 दिसंबर
Ans: (a) भारत में संविधान दिवस 26 नवम्बर को मनाया जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष 2015 में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती से किया गया। भारत का संविधान 26 नवम्बर, 1949 को बनकर तैयार हुआ और इसके कुछ प्रावधान इसी दिन लागू किए गए थे जिसके फलस्वरूप इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जबकि भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को पूर्ण रूप से लागू किया गया। इसलिए 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
42. —-को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत और अधिनियमित किया गया था।
(a) 9 दिसंबर, 1946
(b) 26 जनवरी, 1946
(c) 26 जनवरी 1950
(d) 26 नवंबर 1949
Ans: (d) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संविधान को अपनाने की तिथि दी गई है, जिसमें कहा गया है, इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949ई. को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
43. भारत का सर्वोच्च कानून किसे माना जाता है?
(a) भारतीय संविधान
(b) जनतंत्र
(c) अम्बेडकर की शिक्षाएँ
(d) धर्मनिरपेक्षता
Ans: (a) भारत का सर्वोच्च कानून भारतीय संविधान को माना जाता है। यह भारत का सर्वोच्च विधान है, जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर, 1949 में पारित हुआ तथा 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी हुआ। यह विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
44. भारत का संविधान………….को लागू हुआ ?
(a) 26.01.1950
(b) 15.08.1947
(c) 22.08.1947
(d) 01.01.1950
Ans : (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
45. नीचे एक अभिकथन (a) और कारण (R) दिया गया है।
अभिकथन (a) : भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ।
कारण (R): 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सही विकल्प चुनें-
(a) A सही है लेकिन R गलत हैं।
(b) A गलत है लेकिन R सही है।
(c) A और R दोनों गलत हैं
(d) A और R दोनों सही हैं और R, A की उचित व्याख्या नहीं है।
Ans : (d) “भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ” सत्य है, तथा “26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है” सत्य है, परन्तु कारण अभिकथन की उचित व्याख्या नहीं है।
46. संविधान सभा के 1946 के अंतर्गत भारतीय संविधान का निर्माण हुआ।
(a) कैबिनेट मिशन प्लान
(b) कैबिनेट मिनिस्ट्री प्लान
(c) कैबिनेट मिशनरी प्लान
(d) कैबिनेट मिनिस्टर्स प्लान
Ans. (a) द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को स्वतंत्रता प्रदान करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्रियों का तीन सदस्यीय समिति, जिसके सदस्य स्टेफोर्ड क्रिप्स, लार्ड पैथिक लॉरेन्स और ए.वी. एलेक्जेंडर थे, जिसे कैबिनेट मिशन कहा जाता है। 24 मार्च, 1946 को कैबिनेट मिशन दिल्ली पहुँचा। मिशन ने भारत में तत्काल एक अन्तरिम सरकार की स्थापना तथा संविधान सभा के गठन एवं संविधान निर्माण हेतु एक योजना प्रस्तुत की, जिससे भारतीय संविधान का निर्माण हुआ।
47. भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की?
(a) डॉ. B. R. अम्बेडकर
(b) P. उपेंद्र
(c) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(d) सच्चिदानंद सिन्हा
Ans : (d) भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा ने की। 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया।
48. संविधान सभा के पहले सत्र का आयोजन कब हुआ था ?
(a) 1948
(b) 1946
(c) 1949
(d) 1947
Ans : (b) संविधान सभा का गठन, कैबिनेट मिशन की सिफारिश पर वर्ष 1946 में की गई। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई जिसमें सच्चिदानन्द सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। 11 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा की दूसरी बैठक हुई जिसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया। भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा।
49. संविधान सभा ने किस दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया था?
(a) 26 जनवरी 1947
(b) 26 नवंबर 1950
(c) 15 अगस्त 1947
(d) 22 जुलाई 1947
Ans. (d) संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया। राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का चक्र है जिसमें 24 तीलियाँ है।
50. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक भारत सरकार द्वारा कब अपनाया गया था ?
(a) 15 अगस्त, 1947
(b) 14 अगस्त, 1947
(c) 26 जनवरी, 1950
(d) 20 अगस्त, 1950
Ans: (c) अशोक द्वारा सारनाथ में स्थापित सिंह स्तम्भ भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है। इसको सारनाथ में स्थित अशोक की लाट से लिया गया है। इसे 26 जनवरी 1950 ई0 को भारत सरकार द्वारा अपनाया गया। मूल रूप से इसमें चार शेर है जो चारो दिशाओं की ओर मुंह किये बैठे है। इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर एक हाथी, एक घोड़ा, एक सांड और एक सिंह बने है। सिंह स्तम्भ के आधार पर ‘सत्यमेव जयते’ देवनागरी लिपि में अंकित है। सत्यमेव जयते शब्द मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।
51. भारत का संविधान गणतांत्रिक है, क्योंकि
(a) इसमें निर्वाचित संसद का प्रावधान प्रदान किया गया है।
(b) इसमें एक अधिकार विधेयक शामिल किया गया है।
(c) इसमें वयस्क मताधिकार का प्रावधान प्रदान किया गया है।
(d) इसमें कोई वंशानुगत घटक नहीं है।
Ans : (d) भारत का संविधान गणतांत्रिक है, क्योंकि इसमें कोई वंशानुगत घटक नहीं है। भारत के राष्ट्राध्यक्षों का चुनाव होता है।
52. भारत एक गणतंत्र है। गणतंत्र का मतलब क्या है ?
(a) शासक राजा या रानी होती है
(b) शासक राजा या रानी का सीधा वंशज होता है
(c) राज्य का प्रमुख उसके लोगों द्वारा परोक्ष रूप से चुना जाता है
(d) वह दिन जब भारत स्वतंत्र हुआ
Ans : (c) भारत एक गणतान्त्रिक देश है। गणतन्त्र एक ऐसा देश होता है, जहाँ के शासन तन्त्र में सैद्धान्तिक रूप से देश के सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। भारतीय संविधान में गणतन्त्र की अवधारणा को फ्रांस से लिया गया है।
53. नीचे एक अभिकथन (a) और एक कारण (R) दिया गया है।
अभिकथन (a): भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
कारण (R): भारत का अपना एक संविधान है।
सही विकल्प चुनें।
(a) A और R दोनों सही है और R, A की उचित व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही है लेकिन R, A की उचित व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है लेकिन R गलत है।
(d) A और R दोनों सही हैं।
Ans : (b) भारत एक लोकतान्त्रिक देश है। लोकतन्त्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक स्वयं चुनती है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक राज्य के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि भारत का अपना एक लिखित संविधान है।
