Current Gk 04

Current Gk 

1. प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया जायेगा ?

A . अलवर 

B. जयपुर 

C. उदयपुर

D. जोधपुर 

 राज्य का पहला प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन 10 दिसम्बर, 2025 को जयपुर में आयोजित किया जायेगा। राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक नया विभाग बना रही है। प्रवासी राजस्थानियों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को नोडेल अधिकारी बनाया गया है।

2.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किस राज्य में किया ? 

A . पंजाब 

B. हिमाचल प्रदेश 

C. जम्मू 

D. लद्दाख

6 जून, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में करीब 44000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रमुख परियोजनाओं में रणनीतिक महत्त्व वाले अंजी पुल और चिनाब पुल शामिल हैं। मोदी ने कटरा और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिससे कश्मीर घाटी में रेल सम्पर्क बढ़ेगा। यह कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच सभी मौसम में रेल संपर्क को सक्षम बनाएगा।

3. कौन भारतीय अन्तरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन आईएसएस  गये ?

A . शुभांशु शुक्ला

B. शुभम शुक्ला

C.शुखवीर शुक्ला

D. शुभांकर शुक्ला

26 जून, 2025 को भारत के 39 वर्षीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इतिहास में दर्ज हो गए हैं। उन्होंने शाम 5:54 बजे धरती से 420 किमी ऊपर स्थित अंतररराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहला कदम रखा। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में पहली बार कोई भारतीय यहाँ पहुँचा है। शुभांशु ने तीन अन्य एस्ट्रोनॉट्स के साथ एक्सिओम मिशन-4 के तहत 25 जून, 2025 को आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी। उन्हें वहाँ पहुँचने में 28 घंटे लग गए।
 
शुभांशु की नई पहचान……… अब अंतरिक्ष यात्री 634 कहलाएँगे –
 
अब तक 633 एस्ट्रोनॉट्स ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँच सके थे। अब शुभांशु 634वें हैं। उन्होंने बताया कि एक एस्ट्रोनॉट के रूप में इस नई पहचान से वे बहुत खुश हैं। शुभांशु अपनी टीम के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पर 14 दिन में स्पेशल फूड एंड न्यूट्रिशियंस संबंधी 60 प्रयोग करेंगे। इनमें 7 इसरो के हैं।
 
फाल्कन 9 ड्रैगन रॉकेट की स्पीड 27 हजार किमी प्रति घंटा थी, जबकि आईएसएस धरती से सिर्फ 420 किमी दूर है, फिर भी शुभांशु को पहुँचने में 28 घंटे लग गए। दरअसल, कोई भी वस्तु जब पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलती है तो उसे जीरो ग्रैविटी और वैक्यूम से सामना करना होता है। इससे उसकी गति धीमी हो जाती है।
 

4. देश में पहली बार मोबाइल ऐप से वोटिंग किस राज्य में हुई ?

A . दिल्ली 

B. जम्मू 

C. राजस्थान 

D. बिहार 

हाल ही में बिहार देश का पहला ऑनलाइन वोटिंग कराने वाला राज्य बना गया है। 28 जून, 2025 को राज्य के 26 जिलों की 42 नगर पालिकाओं के लिए हुए मतदान के दौरान हजारों मतदाताओं ने मोबाइल ऐप से वोट डाले। मोतिहारी की विभा पहली ई-वोटर बनी। बूथ पर जाकर मतदान करने का सिलसिला सुबह 7 से शाम 5 बजे तक चला, वहीं ई-वोटिंग सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक हुई।
 
बिहार के निर्वाचन अधिकारी दीपक प्रसाद ने बताया कि पहली बार राज्य में निकाय चुनावों से ई-वोटिंग का ट्रायल किया गया। ऐप से वोटिंग के लिए 51,155 मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, इसमें 26,038 पुरुष और 25,117 महिलाएँ शामिल रहीं। बक्सर में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, रोहतास, सिवान, पटना, गया, बक्सर, बांका, सारण आदि नगरपालिकाओं के मतदाताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया।
 
उन्होंने बताया कि देश में पहली बार बिहार ने ई-वोटिंग सिस्टम को अपनाया है। दुनिया के कुछ ही देशों में ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था है।
 

5. किस जिले में श्वेत क्रांति द्वितीय चरण का शुभारंभ हुआ ?

A . जयपुर 

B. अलवर 

C. भरतपुर 

D. नागौर 

19 मई, 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर दुग्ध संघ दिवस के अवसर पर श्वेत क्रांति द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने अलवर शहर की पेयजल योजना तथा अलवर डेयरी के नए उत्पाद मावा और 15 किलो पैक टोन्ड मिल्क दही की भी लॉन्चिंग की।
 
श्वेत क्रांति 2.0 के तहत :
 
700 नई डेयरियाँ स्थापित होंगी।
 
₹ 125 करोड़ का बजट अलवर डेयरी को आवंटित ।
 
नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) 5% सब्सिडी पर ₹ 175 करोड़ देगा, जिससे 5 लाख लीटर दुग्ध संयंत्र बनेगा।
 
1000 क्विंटल गुणवत्तापूर्ण चारा उत्पादन होगा।
 

6. किस राज्य में ‘बर्तन बैंक योजना’ का शुभारम्भ हुआ ?

A . राजस्थान 

B. बिहार 

C. गुजरात 

D. उत्तर प्रदेश 

राजस्थान का पहला ‘स्टील बर्तन बैंक’ कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति खैराबाद में मई, 2025 में शुरू किया गया है। खैराबाद पंचायत समिति में स्थापित स्टील बर्तन बैंक में प्रारंभ में 900 स्टील बर्तनों के सेट रखे गए हैं, जिनमें आवश्यकतानुसार वृद्धि की जाएगी। प्रत्येक सेट में 1 प्लेट, 3 कटोरी, 1 चम्मच और 1 गिलास उपलब्ध कराया जाएगा।
 
राजस्थान सरकार द्वारा प्लास्टिक मुक्त आयोजनों को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल के रूप में ‘बर्तन बैंक योजना’ की शुरुआत की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 के बजट के तहत ‘बर्तन बैंक योजना’ के प्रथम चरण में 1,000 ग्राम पंचायतों को ₹1-1 लाख के स्टील बर्तन उपलब्ध कराए जाएँगे।
 
बर्तन बैंक का संचालन राजीविका के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा।

7. पहलगाम में हुए आंतकी हमले के जवाब में भारत ने सैन्य अभियान किस नाम से लॉन्च किया ?

 

A . ऑपरेशन सिंदूर

B. ऑपरेशन सुहाग 

C. ऑपरेशन रक्त 

D. ऑपरेशन पानी 

ऑपरेशन सिंदूर : आतंक पर प्रहार
 
वर्तमान का ज्वलंत मुद्दा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की नवीनतम उच्च-सटीक सैन्य प्रतिक्रिया का अकाट्य व अतुलनीय उदाहरण है, जिसे क्रूर पहलगाम हमले के बाद शुरू किया गया।
 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर 22 अप्रैल, 2025 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों (25 पर्यटक और एक स्थानीय युवक) की हत्या कर दी गई थी। इस आतंकी घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया तथा आतंकी गतिविधियों को समूल नष्ट करने के संकल्प के साथ 6-7 मई, 2025 की रात को उच्च-सटीक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, जिसमें भारतीय रक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओके) में जगहों पर स्थित आंतकवादी बुनियादी ढाँचे को नष्ट कर दिया।
 
भारत की इस स्ट्राइक में आतंकी अड्डों में लगभग 100 आतंकी मारे गए।
 
इस ऑपरेशन की जानकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ दुनिया के समक्ष रखी।
 
पाकिस्तान की ओर से की गई सैन्य ड्रोन व मिसाइलों को भारतीय एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली (Integrated air defence system) ने पूर्णतः नाकाम कर दिया। इसमें भारत के स्वदेशी ‘आकाशतीर’ और रूस से आयातित ‘एस-400’ रक्षा प्रणाली ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
पाकिस्तान के डीजीएमओ द्वारा भारत की डीजीएमओ को फोन करने के बाद 10 मई, 2025 को दोनों तरफ से सीजफायर पर सहमति बनी।
 
सीजफायर के बाद तीनों सेना के प्रतिनिधियों ने पूरे ऑपरेशन की जानकारी साक्ष्यों सहित देश-दुनिया के सामने रखी।
 
सीजफायर के बाद ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में भारत का पक्ष पूरी दुनिया के समक्ष रखने के लिए भारत ने 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन्स को विश्व के अलग-अलग देशों में भेजा।
 
वैजयंत पांडा, रविशंकर प्रसाद, संजय कुमार झा, श्रीकांत शिंदे, शशि थरूर, कनिमोझी करुणानिधि और सुप्रिया सुले सुले के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमण्डलों ने लगभग 32 देशों में जाकर वहाँ की सरकार और वहाँ के थिंक टैंक को पाकिस्तान की आतंकियों से साँठगाँठ और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादी हमले को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माने जाने की घोषणा के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को आतंक के विरूद्ध भारत का न्यू नॉर्मल (नया पैमाना) बताया।

 

8. राजस्थान के कितने स्थलों को अन्तरराष्ट्रीय महत्त्व के वैटलैण्ड ‘रामसर’ स्थलों की सूची में शामिल किया गया ?

A . 1 

B. 2 

C. 3 

D. 4

4 जून, 2025 को राजस्थान के 2 नए वेटलैण्ड अब रामसर स्थलों की सूची में शामिल हुए है। इनमें फलौदी जिले का खींचन और उदयपुर का मेनार शामिल है।
 
खींचन-ग्रेट इण्डियन बस्टर्ड के लिए प्रसिद्ध है। कुरजाँ पक्षी के प्रवास के लिए भी जाना जाता है। (अर्द्ध शुष्क वेटलैण्ड)
 
मेनार : जुड़वा झीलें मेनार व बड़ी मेनार, पक्षी विविधता, बर्ड विलेज के नाम से मशहूर हॉट स्पॉट है।
 
राजस्थान में अब 4 रामसर स्थल हो गए हैं। इससे पहले ‘सांभर झील’ 1990 (जयपुर) और ‘केवलादेव पक्षी अभयारण्य’ 1981 (भरतपुर) इसमें शामिल थे।

 

9.  5 जून, 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल रूप से कहां की तीसरी लेपर्ड सफारी ‘बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी’ का शुभारम्भ किया ?

A . उदयपुर 

B. भरतपुर 

C. जयपुर 

D. जोधपुर 

‘बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी’ का जयपुर शहर के विद्याधर नगर के निकट स्थित 22 किमी. लम्बा ट्रैक है। गौरतलब है कि जयपुर पाँच सफारियों वाला देश का एकमात्र शहर है। झालाना और आमगढ़ के बाद यह जयपुर की तीसरी लेपर्ड सफारी है।

 

10. राजस्थान की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बोट किस झील में उतारी गयी ?

A . पिछोला झील 

B. आना सागर झील 

C. फायसागर झील 

D. पुष्कर झील 

लेकसिटी उदयपुर में पहली बार डबल डेकर लग्जरी बोट पिछोला झील में उतारी गई है। यह देश की भी पहली इलेक्ट्रॉनिक डबल डेकर बोट बताई जा रही है। हालांकि, परिवहन विभाग ने अभी इसकी ऊपर की मंजिल पर यात्रियों को बैठाने की अनुमति नहीं दी है। यह बोट ‘पैंटून’ तकनीक से बनी है। ऐसे में यह बोट आँधी-तूफान में भी स्थिर और सुरक्षित बनी रहेगी। इस बोट में अभी 25 यात्रियों की बैठक क्षमता को मंजूरी दी गई है। इसी के साथ एक अन्य 20 सीटर इलेक्ट्रिक बोट भी उतारी गई है। 7 जून, 2025 को सांसद मन्नालाल रावत ने इसका उद्घाटन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!