Indian History Mock Test – 01

Indian History Mock Test – 01

1. महात्मा गाँधी निम्नलिखित में से किससे सम्बद्ध नहीं थे ?

(a) हिन्द स्वराज
(b) यंग इंडिया
(c) इंडियन ओपिनियन
(d) युगान्तर
 
Ans – [d]
 
व्याख्या –
  • हिन्द स्वराज – गाँधीजी द्वारा वर्ष 1909 में गुजराती भाषा में लिखी गई पुस्तक ।
  • यंग इंडिया – वर्ष 1919 से 1931 तक गाँधीजी द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी में साप्ताहिक पत्रिका थी।
  • इण्डियन ओपिनियन दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए गाँधीजी द्वारा अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित साप्ताहिक पत्र।
  • युगान्तर नामक साप्ताहिक पत्रिका बारीन्द्र घोष व भूपेन्द्रनाथ दत्त ने शुरू की थी।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01 

2. “स्वराज” शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था-

(a) दयानंद सरस्वती
(b) एम.एन. रॉय
(c) गोपाल कृष्ण गोखले
(d) स्वामी विवेकानंद
 
Ans – [a]
 
व्याख्या :-
  • स्वराज व स्वदेशी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग स्वामी दयानन्द सरस्वती ने किया था। वे राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी के समर्थक थे।
  • दयानन्द सरस्वती को 19वीं शताब्दी का उत्तरी भारत का ‘हिन्दू लूथर’ (मार्टिन लूथर) कहा जाता है।

3. नयनार कौन थे ?

(a) शैव संत
(b) वैष्णव संत
(c) सिक्ख संत
(d) ईसाई संत
 
Ans – [a]
 
नयनार – दक्षिण भारत में शिव के उपासक (शैव सन्तों को) नयनार कहा जाता है। दक्षिण में नयनार सन्तों की संख्या 63 थी। नयनार सन्तों के श्लोक संग्रह को तिरुमुरै कहा जाता है। जिसका संकलन नम्बि-अण्डाल-नम्बि ने किया था।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

4. आगरा नगर की स्थापना किसने की?

(a) बहलोल लोदी
(b) इब्राहिम लोदी
(c) सिकन्दर लोदी
(d) महमूद लोदी
 
Ans –  [c]
 
 
आगरा नगर की स्थापना लोदी शासक सिकन्दर लोदी (1489-1517 ई.) ने यमुना नदी के किनारे 1504 ई. में की तथा 1506 ई. में आगरा को अपनी राजधानी बनाया था।
 

5. “वेदों की ओर चलो” का नारा दिया था-

(a) स्वामी विवेकानन्द
(b) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(c) स्वामी श्रद्धानन्द
(d) रामकृष्ण परमहंस
 
Ans – [b]
 
व्याख्या –
 
‘वेदों की ओर चलो’ का नारा स्वामी दयानन्द सरस्वती ने दिया था।
इन्होंने वेदों को दैवीय और शाश्वत माना था।
दयानन्द सरस्वती ने ‘चार स्व’ स्वराज्य, स्वधर्म, स्वदेशी व स्वभाषा की अवधारणा दी थी।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

6. आधुनिक भारत के पिता के नाम से कौन जाना जाता है?

(a) महर्षि देवेन्द्रनाथ टैगोर
(b) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
(c) केशवचन्द्र सेन
(d) राजा राममोहन राय
 
Ans – [d]
 
व्याख्या :-
राजा राममोहनराय (1772-1833 ई.) इन्हें ‘आधुनिक भारत का पिता’ व भारत का प्रथम समाज सुधारक माना जाता है।
राजा राममोहन राय को ‘भारतीय पुनर्जागरण का प्रभात का तारा’ कहा जाता है। इन्हें पत्रकारिता का अंग्रदूत माना जाता है।
 

7. सुभाषचन्द्र बोस ने महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता का संबोधन किया था-

(a) 16 जुलाई, 1944 को
(b) 6 जुलाई, 1944 को
(c) 16 जुलाई, 1945 को
(d) 6 जुलाई, 1945 को
 
Ans – [b]
 
व्याख्या :-
सुभाषचन्द्र बोस ने 6 जुलाई, 1944 को आजाद हिन्द रेडियो के प्रसारण के दौरान महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता कहकर पुकारा। उन्होंने महात्मा गाँधी से ‘भारतीय स्वाधीनता के अन्तिम युद्ध’ के लिए आशीर्वाद माँगा।
 

8. हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में माह एवं वर्ष में विलय हुआ –

(a) नवम्बर, 1947
(b) फरवरी, 1948
(c) फरवरी, 1949
(d) नवम्बर, 1948
 
Ans – [d]
 
  • व्यवस्था व आवश्यक कोष के इंतजाम की जिम्मेदारी ली। हालांकि दुर्भाग्य से पूना में हैजा फैल जाने से स्थान को बंबई ले जाया गया।
  • कांग्रेस अध्यक्ष बनने का पहला गौरव बंगाल के डब्ल्यु, सी. बनर्जी को मिला। वे पहले चार भारतीय बैरिस्टरों में से एक थे और अग्रणी कानूनविद् भी थे। उनके चुनाव से एक स्वस्थ मिसाल की स्थापना हुई कि अध्यक्ष का चुनाव सम्मेलन के स्थान वाले प्रांत के बाहर से होना चाहिए।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

19. किस दिन महात्मा गाँधी ने ‘दांडी यात्रा’ शुरू की थी ?

(a) 12 मार्च, 1930
(b) 5 अप्रैल, 1929
(c) 20 मार्च, 1931
(d) 5 मई, 1932
 
Ans – [a]
 
व्याख्या :-
  • 12 मार्च, 1930 को दाण्डी यात्रा की शुरूआत की।
  • गाँधीजी साबरमती आश्रम (अहमदाबाद) से अपने 78 अनुयायियों के साथ गुजरात के समुद्र तट पर स्थित दांडी (जिला-नौसारी (नवसारी)) के लिए दांडी यात्रा आरंभ की।
  • दांडी यात्रा ‘अंत तक लड़ो’ आदर्श वाक्य के साथ प्रारम्भ हुई।
  • 24 दिन में 385 किलोमीटर (240 मील) की यात्रा के बाद 6 अप्रैल, 1930 को दांडी में गाँधीजी ने एक मुठ्ठी नमक उठाकर सांकेतिक रूप से नमक कानून तोड़कर सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरूआत की।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

20. भारत में ब्रिटिश शासन की शुरुआत किस लड़ाई द्वारा हुई?

(a) प्लासी की लड़ाई
(b) पानीपत की तीसरी लड़ाई
(c) तराइन की लड़ाई
(d) बक्सर की लड़ाई
 
Ans – [a]
 
व्याख्याः-
 
  • प्लासी का युद्ध (23 जून 1757 ई.):-
  • 23 जून 1757 ई. को बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दक्षिण में 22 मील की दूरी पर प्लासी गाँव में क्लाइव व सिराजुद्दौला की सेना के बीच युद्ध हुआ। प्लासी बंगाल के नदिया जिले में गंगा की सहायक नदी भागीरथी के किनारे स्थित है।
  • मीर जाफर, यार लतीफ खाँ व राय दुर्लभ ने नवाब की सेना में विश्वासघात किया। इन्होंने बिना लड़े ही मैदान छोड़ दिया व मीर जाफर के बेटे मीरन ने मुहम्मद बेग से सिराजुद्दौला की हत्या करा दी।
  • प्लासी युद्ध के समय बंगाल का गवर्नर रोजर ड्रेक था एवं ब्रिटिश सेना का नेतृत्व क्लाइव ने किया।
  • भारत में ब्रिटिश शासन की शुरूआत इसी लड़ाई द्वारा मानी जाती है।
 

21. किस सिख गुरु पर औरंगजेब ने अत्याचार किया एवं मार दिया?

(a) गुरु तेग बहादुर
(b) गुरु गोविन्द सिंह
(c) गुरु अर्जुन देव
(d) गुरु नानक
 
Ans – [a]
 
व्याख्या :-
  • गुरु तेगबहादुरः-
  • छठे गुरु हरगोविन्द के पुत्र थे। गुरु हरकिशन ने मृत्यु से पूर्व उन्हें ‘बाकला दे बाबा’ कहा।
  • इन्होंने औरंगजेब की धार्मिक नीतियों का विरोध करने के कारण औरंगजेब ने इन्हें बंदी बनाकर इस्लाम स्वीकार करने को कहा व मना करने पर मृत्युदंड दे दिया।
  • दिल्ली में चांदनी चौक के पास जिस स्थान पर तेगबहादुर को मृत्युदंड दिया था वहां शीशगंज गुरूद्वारा बना हुआ है।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

22. भारत में क्षेत्रीय शासन स्थापित करने वाला पहला यूरोपीय राष्ट्र था?

(a) ब्रिटेन
(b) हॉलेण्ड
(c) फ्रांस
(d) पुतर्गाल
 
Ans – [d]
 
व्याख्या:-
 
  • पुर्तगालियों ने भारत में पहली व्यापारिक कोठी (फैक्ट्री) की स्थापना की व पहला किला (भारत में प्राम यूरोपीय दुर्ग था) कोचीन में 1503 ई. में स्थापित किया।
  • फ्रांसिस्को-डी-अल्मीड़ा (1505-1509) ई.:- भारत के प्रमुख पुर्तगाली वायसराय ‘फ्रासिस्को-डी-अल्मीड़ा’ थे। अल्मीड़ा ने ब्लू वाटर पॉलिसी (शांत जल की नीति) अपनाई। इस नीति के तहत अल्मीड़ा ने केवल तटीय प्रदेशों पर ही बस्तियाँ बसाई, आंतरिक भागों पर नियंत्रण नहीं किया। 1509 ई. में चौल/चाउल की लड़ाई में अल्मीड़ा ने टर्की, गुजरात, मिश्र की संयुक्त सेना को पराजित कर दमन व द्वीव पर अधिकार कर लिया।
  • अल्फांसो डी-अल्बुकर्क (1509-1515 ई.):-
  • इन्हें भारत में पूर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता हैं।
  • अल्बुकर्क ने 1510 ई. में बीजापुर शासक युसुफ आदिलशाह से गोवा छीन लिया। गोवा बाद में 1530 ई. में भारत में पुर्तगाली व्यापारिक केन्द्रों की राजधानी बना। पुर्तगालियों का मुख्यालय गोवा था।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

23. ‘गया’ संबंधित है भगवान बुद्ध से जहाँ पर उनका-

(a) जन्म हुआ
(b) प्रबुद्ध प्राप्त किया
(c) मृत्यु हुई
(d) अपना पहला धर्मोपदेश दिया
 
Ans – [b]
 
व्याख्या :-
 
  • 35 वर्ष की आयु में उरूवेला में एक पीपल वृक्ष (बोधि वृक्ष) के नीचे समाधि अवस्था में वैशाख पूर्णिमा को सेनापति ग्राम, गया में निरंजना (पुनपुन/फल्गु/लिलाजन) नदी के तट पर सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ। ज्ञान प्राप्ति की इस घटना को संबोधि कहा जाता है।
  • इस घटना के बाद ही सिद्धार्थ तथागत (सत्य का ज्ञान प्राप्त करने वाला) हो गये एवं गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए।
 

24. निम्नलिखित में सबसे प्राचीन क्या है?

(a) सामवेद
(b) ऋग्वेद
(c) यजुर्वेद
(d) उपनिषद्
 
Ans – [b]
 
व्याख्या :-
  • उपर्युक्त में से सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद है।
  • ऋग्वेद में 10 मंडल (अध्याय) है। इन 10 मंडलों में 1028 सूक्त है जिसमें 11 हजार मंत्र (10580) हैं। प्रथम और अंतिम मंडल समान रूप से बड़े हैं। उनमें सूक्तों की संख्या भी 191 है। दूसरे से सातवें मंडल तक का अंश ऋग्वेद का श्रेष्ठ भाग है। आठवें और प्रथम मंडल के प्रारम्भिक 50 सूक्तों में समानता है।
 
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

25. जैन तीर्थकर श्री महावीर का जन्म कहाँ हुआ था ?

(a) गया
(b) वैशाली
(c) सारनाथ
(d) लुम्बिनी
 
[b]
 
व्याख्या :-
  • महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर तथा जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक माने जाते हैं।
  • जन्म – 599 ई. पू. (चैत्र शुक्ल त्रयोदशी) को कुण्डग्राम (वैशाली) में हुआ। माता-त्रिशला (लिच्छवि शासक चेटक की बहन) व पिता-सिद्धार्थ (ज्ञातृक कुल के प्रधान) के घर हुआ।
 

26. भारत का प्रथम मुस्लिम शासक कौन था ?

(a) महमूद गजनी
(b) मोहम्मद गौरी
(c) बाबर
(d) मोहम्मद बिन तुगलक
 
Ans – [b]
 
व्याख्या :-
  • तराईन के द्वितीय युद्ध (1192 ई.) में दिल्ली के चौहान शासक पृथ्वीराज तृतीय को पराजित कर उत्तरी भारत में तुर्की सत्ता की स्थापना की।
  • मुहम्मद गौरी निःसंतान था। 1206 ई. में गौरी की मृत्यु के बाद उसके गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक ने भारत में नए राजवंश की नींव डाली, जिसे गुलाम वंश कहा जाता है।
 

27. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा कौन थी?

(a) एनी बिसेंट
(b) सरोजिनी नायडू
(c) विजयालक्ष्मी पण्डित
(d) इंदिरा गाँधी
 
Ans – [a]
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01
व्याख्याः-
  • एनी बिसेंट 1917 ई. में कलकत्ता अधिवेशन में कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्षा चुनी गई।
  • सरोजिनी नायडु 1925 में कानपुर अधिवेशन में कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्षा चुनी गई।
  • नेली/नलिनी सेनगुप्ता 1933 में कलकत्ता अधिवेशन में कांग्रेस की अध्यक्षा चुनी गई। ये यतीन्द्र मोहन सेनगुप्ता की पत्नी थीं व अंग्रेज महिला थी।
 

28. दिल्ली में लाल किला किसके द्वारा बनवाया गया है?

(a), अकबर
(b) शाहजहाँ
(c) शेरशाह सूरी
(d) कुतुबुद्दीन
 
Ans – [b]
 
व्याख्या:-
  • दिल्ली में लाल किले का निर्माण शाहजहाँ द्वारा करवाया गया था।
  • लाल किला की लाल बालुई पत्थर की दीवारें जमीन से 33 मीटर ऊंची हैं।
  • इसका निर्माण शाहजहाँ द्वारा 1638 ई. करवाया गया।
  • लाहौरी गेट इसका मुख्य प्रवेश द्वार है जो आधुनिक भारत देश की भावनात्मक प्रतीक का परिचायक है।
  • इसके अंदर कई महत्वपूर्ण इमारतें जैसे- ड्रम हाउस, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मोती मस्जिद, शाही हमाम तथा रंग महल स्थापित किए गए हैं।
 

29. भारत की प्रथम महिला शासक कौन थी?

(a) नूरजहाँ
(b) रजिया सुल्तान
(c) चांदबीबी
(d) मुमताज महल
 
Ans – [b]
व्याख्या :-
  • भारत की प्रथम महिला शासक रजिया सुल्तान थी।
  • दिल्ली सल्तनत की प्रथम एवं अंतिम मुस्लिम शासिका थी। रजिया को लोगों का समर्थन प्राप्त था किंतु बदायूँ, मुल्तान, हांसी व लाहौर के गवर्नर उसके विरोधी थे। इल्तुतमिश के समय का वजीर निजामुल्क जुनैदी भी रजिया का विरोधी था।
  • रजिया ने अपने सिक्कों पर ‘उमदत-उल-निस्वां’ का विरुद्ध धारण किया।

30. निम्नलिखित में से किस मुगल शासक ने अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने की अनुमति दी थी?

(a) अकबर
(b) जहाँगीर
(c) शाहजहाँ
(d) औरंगजेब
 
Ans – [b]
 
व्याख्या :-
  • अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने की अनुमति जहाँगीर ने दी थी।
  • ब्रिटिश सम्राट जेम्स प्रथम के दूत सर टॉमस रो 18 सिंतबर, 1615 को सूरत पहुँचा व जनवरी 1616 ई. में जहाँगीर से अजमेर में मिला।
  • टामस रो 1618 ई. तक मुगल दरबार में रहा (तीन वर्ष तक)।
  • टामस रो ने मुगल साम्राज्य में व्यापार करने के लिए कंपनी की तरफ से अनुमति प्राप्त की। इससे पहले हॉकिन्स यह अनुमति प्राप्त करने में असफल रहा था।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

31. कोलम्बस ने अमेरिका की खोज कब की थी?

(a) 1453
(b) 1588
(c) 1492
(d) 1850
 
Ans – [c]
 
व्याख्या :-
  • 1492 ई. में कोलम्बस ने अमेरिका की खोज की थी।
  • 1488 – पूर्तगाली व्यापारी बार्थोलोमियो डियाज ने दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणतम बिंदु उत्तम आशा अंतरिप की खोज की।
  • 1519 ई. – मैग्लन ने पुरी दुनिया का चक्कर जहाज से लगाया।
Indian History Mock Test – 01 Indian History Mock Test – 01

32 . यदि विक्रम संवत् 2068 है तो शक संवत् है ?

(a) 1933
(b) 1932
(c) 2011
(d) 1934
Ans – [a]
 
व्याख्याः-
जब विक्रम संवत् 2068 था तब शक संवत् 1933 था। वर्तमान में विक्रम संवत् 2081 चल रहा है। इसके समकालीन शक संवत् 1946 चल रहा है।
error: Content is protected !!