RPSC 2nd Grade Paper 11 Sep 2025 Answer Key Group D Gk

RPSC 2nd Grade Paper 11 Sep 2025 Answer Key

1. राजस्थान के कौनसे जिले में 2001-2011 के दौरान जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत दशाब्दी अन्तर अंकित किया गया ?

(1) बाड़मेर
(2) बांसवाड़ा
(3) जैसलमेर
(4) बीकानेर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 
 

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए –

सूची-I
सूची-II
(पर्यटन स्थल)
(जिला)
(A) गेटोर (i) उदयपुर
(B) अहार म्यूज़ियम (ii) चित्तौड़गढ़
(C) मीरा मन्दिर (iii) जयपुर
(D) कर्ण महल (iv) बीकानेर
कूट –
(1) (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(i)
(2) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
(3) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
(4) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

3. जनगणना-2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किन जिलों के युग्म में उनकी कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत सबसे कम था ?

(1) चूरू, गंगानगर
(2) जोधपुर, पाली
(3) गंगानगर, हनुमानगढ़
(4) बीकानेर, नागौर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

4. राजस्थान में मसाला पार्क अवस्थित हैं-

(1) विशनोदा तथा सीतापुरा में
(2) नीमराना तथा भिवाड़ी में
(3) कूकस तथा खारा में
(4) मथानिया तथा रामगंज मण्डी में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 
 

5. राजस्थान मानसून रिपोर्ट 2024 के अनुसार, जिलेवार सर्वाधिक वर्षा (सामान्य से अधिक) निम्नलिखित में से किस जिले में देखी गई है ?

(1) दौसा और सवाई माधोपुर
(2) करौली और धौलपुर
(3) बांसवाड़ा और सवाई माधोपुर
(4) दौसा और प्रतापगढ़
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

6. निम्नलिखित में से कौनसी लूनी नदी की दाहिने तट की सहायक नदी/नदियाँ है/हैं ?

(1) जोजड़ी
(2) सुकड़ी तथा गुहिया
(3) बाण्डी तथा मीठड़ी
(4) गुहिया
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

7. राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन (2023-24) के अनुसार, राजस्थान के कुल वन क्षेत्र में अवर्गीकृत वनों का प्रतिशत क्या है ?

(1)8.56%
(2) 7.25%
(3) 6.50%
(4) 6.92%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

8. मध्य माही बेसिन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा/से सही है/हैं ?

(A) यह क्षेत्र स्थानीय रूप से वागड़ के नाम से जाना जाता है।
(B) यह क्षेत्र सोम, जाखम तथा इरू नदियों द्वारा अपवाहित है।
(C) ग्रेट बाउण्ड्री फॉल्ट इसकी प्रमुख विशेषता है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट –
(1) केवल (A)
(2) केवल (A) तथा (B)
(3) केवल. (B) तथा (C)
(4) (A), (B) तथा (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

9. निम्नलिखित में से कौनसा (पशुधन नस्ल उपनाम) सुमेलित नहीं है?

(1) चोकला – सोनाडी
(2) गिर – रेण्डा
(3) थारपारकर – मालाणी
(4) मगरा – चकरी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

10. वर्ष 2022-23 में राजस्थान का शुद्ध बोया गया क्षेत्र कितने प्रतिशत था ?

(1) 51.62%
(2) 57.45%
(3) 53.75%
(4) 48.23%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

11. लोक देवताओं एवं उनके पूजा स्थल / मंदिर के संबंध में कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है ?

(1) भूरिया बाबा – पांचोटा (जालौर)
(2) हड़बूजी – बेंगटी (फलोदी)
(3) मल्लिनाथ जी – तिलवाड़ा (बाड़मेर)
(4) वीर फत्ताजी – सांथू (जालौर)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

12. राजस्थान के एकीकरण के द्वितीय चरण के संदर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है ?

(1) कोटा के शासक को राजप्रमुख बनाया गया।
(2) बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ के शासकों को उपराजप्रमुख बनाया गया।
(3) बूंदी, कोटा, बांसवाड़ा, झालावाड़, डूंगरपुर, टोंक इत्यादि इस संघ के भाग थे।
(4) इस संघ का नाम ‘राजस्थान संघ’ रखा गया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 
 

13. निम्नलिखित में से कौन रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक थे ?

(1) संत मावजी
(2) संत चरणदास
(3) महर्षि नवलराम
(4) संत रामचरण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

14. राजस्थान में मुख्य मेलों और उनके स्थानों के संबंध में निम्नलिखित युग्मों में से कौनसा एक युग्म सुमेलित नहीं है ?

(1) शीतला माता – चाकसू
(2) बाणेश्वर का मेला – डूंगरपुर
(3) जीण माता – सीकर
(4) पाबूजी का मेला परबतसर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

15. मण्डोर के गुर्जर प्रतिहार वंश के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –

(अ) घटियाला का शिलालेख मण्डोर के गुर्जर प्रतिहार वंश की जानकारी का प्रमुख स्रोत है। 
(ब) यह शिलालेख प्रसिद्ध प्रतिहार शासक कक्कुक ने उत्कीर्ण करवाया था।
 
(1) (अ) एवं (ब) दोनों सही नहीं हैं।
(2) केवल (अ) सही है।
(3) केवल (ब) सही है।
(4) (अ) एवं (ब) दोनों सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

16. गोविंद गिरि एवं भील आंदोलन के संदर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है ?

(1) गोविंद गिरि ने मानगढ़ पहाड़ी को अपना केन्द्र बनाया।
(2) गोविंद गिरि ने प्रत्येक भील गाँव में धूणी स्थापित की तथा उसकी सुरक्षा हेतु कोतवाल की नियुक्ति की।
(3) अप्रैल 1915 में, गोविंद गिरि को इदर ठिकाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
(4) गोविंद गिरि ने भगत पंथ की स्थापना की।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

17. राजस्थान में 1857 के विद्रोह के निम्नलिखित केन्द्रों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए –

(अ) एरनपुरा
(ब) नीमच
(स) नसीराबाद
(द) आउवा
 
(1) (द), (ब), (अ), (स)
(2) (स), (अ), (द), (ब)
(3) (स), (ब), (अ), (द)
(4) (अ), (स), (ब), (द)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

18. अजमेर के चौहानों के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –

(अ) अजयराज ने अपनी राजधानी सांभर से अजमेर स्थानांतरित की थी।
(ब) अजयराज ने अपनी राजधानी में प्रसिद्ध झील का निर्माण करवाया और उसका नाम आनासागर रखा।
( 1) (अ) एवं (ब) दोनों सत्य हैं।
( 2) केवल (ब) सत्य है।
( 3) (अ) एवं (ब) दोनों असत्य हैं।
(4) केवल (अ) सत्य है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

19. कॉलम – अ व कॉलम – ब को सुमेलित कीजिए जो कि राजस्थान के लोकनृत्यों एवं उनसे संबंधित स्थानों से संबद्ध हैं व नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –

कॉलम-अ (लोकनृत्य) कॉलम-ब (स्थान)
(A) भवई (i) जोधपुर
(B) घुड़ला (ii) उदयपुर
(C) बम (iii) बीकानेर
(D) अग्नि (iv) अलवर
 
कूट –
(1) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(iii), (D)-(i)
(2) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(ii)
(3) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
(4) (A)-(iv), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(ii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 
 
 

20. रचनाकारों और राजस्थानी ग्रंथों में उनके कार्यों के संबंध में स्तंभ-अ को स्तंभ-ब से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –

स्तंभ-अ (रचनाकार)
स्तंभ-ब (ग्रंथ)
(A) पृथ्वीराज राठौड़ (i) राजरत्नाकर
(B) बीटू सूजा (ii) बेलि क्रिसन रुक्मणी री
(C) सदाशिव (iii) राव जैतसी रो छंद
(D) जगजीवन भट्ट (iv) अजितोदय
कूट –
(1) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iv)
(2) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(i)
(3) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(iv)
(4) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

21. निम्नलिखित में से किस राजपूत शासक ने ‘विजय कटकातु’ की उपाधि धारण की ?

(1) सवाई जयसिंह
(2) महाराणा राजसिंह
(3) महाराजा रायसिंह
(4) महाराणा प्रताप
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

22. निम्नलिखित में से राजस्थान में प्रचलित प्रसिद्ध साफे (पगड़ी) के प्रकार कौनसे हैं ?

(अ) अमरशाही
(ब) विजयशाही
(स) खंजरशाही
(द) शाहजहानी
 
(1) केवल (अ) एवं (ब)
(2) केवल (ब) एवं (द)
(3) केवल (अ), (ब) एवं (स)
(4) उपरोक्त सभी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

23. आमेर के राजा मानसिंह की निम्नलिखित प्रशासनिक नियुक्तियों को कालक्रमानुसार रखिये एवं सही विकल्प चुनिए

(A) बंगाल का गवर्नर
(B) बिहार का सूबेदार
(C) काबुल का सूबेदार
(D) उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रदेश का प्रशासक
 
(1) (C), (A), (B), (D)
(2) (C), (B), (D), (A)
(3) (D), (C), (B). (A)
(4) (A), (B), (C), (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

24. निम्नलिखित में से किस स्थान पर ‘राजस्थान सेवा संघ’ की स्थापना हुई थी ?

(1) बिजोलिया
(2) वर्धा
(3) सिरोही
(4) जयपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

25. चित्रकला के कोटा स्कूल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –

(अ) कोटा के महाराव भीम सिंह ने अपने संरक्षण में चित्रकला में कृष्ण भक्ति एवं वल्लभ संप्रदाय को महत्त्व दिया।
 
(ब) राजा उम्मेद सिंह ने कोटा शैली की चित्रकला में 1 शिकार से संबंधित चित्रों को संरक्षण दिया।
 
(1) केवल (ब) सही है।
(2) केवल (अ) सही है।
(3) (अ) एवं (ब) दोनों सही हैं।
(4) (अ) एवं (ब) दोनों सही नहीं हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

26. निम्नलिखित में से कौनसा सेनानायक हल्दीघाटी के युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप के सैन्य संरचना के किसी भाग का नेतृत्व नहीं कर रहा था?

(1) पूंजा
(2) भामाशाह
(3) जगन्नाथ कछवाहा
(4) मानसिंह झाला,
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 
 

27. सिवाणा के किले का निर्माण किसने करवाया ?

(1) राव जोधा
(2) राव मालदेव
(3) सातलदेव
(4) वीरनारायण पंवार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

28. मेवाड़ प्रजामण्डल के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे ?

(1) प्रेम नारायण माथुर
(2) भूरेलाल बया
(3) माणिक्य लाल वर्मा
(4) बलवन्त सिंह मेहता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

29. निम्नलिखित में से किसने गणेश्वर सभ्यता के उत्खनन कार्य में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ?

(1) बी.बी. लाल
(2) दयाराम साहनी
(3) रतनचन्द्र अग्रवाल
(4) आलोक त्रिपाठी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

30. अलाउद्दीन खिलजी के निम्नलिखित में से किस सेनानायक की मृत्यु रणथम्भौर की घेराबंदी के दौरान राजपूत सेना के एक मंजनीक पत्थर से हमला करने के बाद हुई थी ?

(1) नुसरत खां
(2) मुहम्मद शाह
(3) उलुग खां
(4) अलाप खां
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

31. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –

(I) पंचायत, पंचायत क्षेत्र के वयस्क पुरुष सदस्यों पर उक्त क्षेत्र के निवासियों के लिए साधारण उपयोगिता के किसी भी सार्वजनिक कार्य के संनिर्माण के लिए विशेष कुर अधिरोपित कर सकती है।

(II) परन्तु वह किसी व्यक्ति को स्वैच्छिक श्रम करने या उसे उसकी ओर से किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा किये जाने के बदले में इस कर के संदाय से छूट दे सकेगी।

ऊपर दिए गए कथन/कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
(1) केवल (II) सही है।
(2) न तो (1) और ना ही (II) सही है।
(3) केवल (1) सही है।
(4) (1) एवं (II) दोनों सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

32. राज्यपाल के पद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है ?

(1) अनुच्छेद 156 – राज्यपाल की पदावधि
(2) अनुच्छेद 157 – राज्यपाल नियुक्त होने के लिए – अर्हताएं
(3) अनुच्छेद 158 – राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान
(4) अनुच्छेद 155 – राज्यपाल की नियुक्ति
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

33. विधि द्वारा गठित किसी निगमित निकाय की सेवाओं के संबंध में, राजस्थान लोक सेवा आयोग के कृत्यों का विस्तार करने की शक्ति किसके पास है?

(1) राजस्थान के मुख्य सचिव
(2) राजस्थान राज्य विधानसभा
(3) राष्ट्रपति
(4) संसद
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

34. राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग से सम्बन्धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

(I) आयोग की कार्यप्रणाली का निर्धारण राजस्थान सरकार द्वारा किया जाता है।
(II) कार्य संचालन हेतु आयोग में राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम, 2001 लागू हैं।
 
सही उत्तर का चयन कीजिए –
 
(1) (I) एवं (II) दोनों सही हैं।
(2) केवल (1) सही है।
(3) न तो (1) और ना ही (II) सही है।
(4) केवल (II) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

35. राजस्थान विधानसभा की ‘समिति व्यवस्था’ के संदर्भ में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए –

(I) विधानसभा समितियों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है – स्थायी समितियाँ और तदर्थ समितियाँ।

(II) राजस्थान विधानसभा में 22 स्थायी समितियाँ हैं, जिनमें से चार वित्तीय हैं और शेष विभिन्न अन्य विषयों से सम्बंधित हैं।

उपर्युक्त कथन/कथनों में से कौनसा / से कथन सही है/हैं?
 
(1) (1) एवं (II) दोनों सही हैं। (2) केवल (I) सही है।
(3) न तो (I) और ना ही (II) सही है।
(4) केवल (II) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

36. राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए –

(i) इसके सदस्य को उसके पद से राष्ट्रपति के आदेश द्वारा केवल कदाचार के आधार पर, उच्चतम न्यायालय से ऐसा प्रतिवेदन मिलने पर, हटाया जा सकता है।

(ii) राष्ट्रपति आदेश द्वारा किसी सदस्य को हटा सकेगा, यदि उसकी राय में वह सदस्य मानसिक या शारीरिक शैथिल्य के कारण अपने पद पर बने रहने के अयोग्य है।

ऊपर दिए गए कथन / कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
 
(1) केवल (ii) सही है।
(2) केवल (i) सही है।
(3) न तो (i) और ना ही (ii) सही है।
(4) (i) व (ii) दोनों सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

37. राजस्थान के मुख्य सचिव के बारे में निम्नलिखित पर विचार करें-

(i) नए सिद्धांतों या योजनाओं के अंगीकरण को अन्तर्वलित करने वाले समस्त महत्त्वपूर्ण मामलों को, जहाँ आवश्यक हो, मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करने के पश्चात्, मुख्य सचिव द्वारा प्रभारी मंत्री के माध्यम से निपटाया जाएगा।

(ii) मुख्य सचिव, स्वप्रेरणा से, किसी भी विभाग में किसी भी मामले में संबंधित कागज-पत्रों को देखने के लिए मंगा सकते हैं।

ऊपर दिए गए कथन / कथनों में से कौनसा सही है/हैं ?
 
(1) दोनों (i) और (ii) सही हैं।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) केवल (i) सही है।
(4) न तो (i) और ना ही (ii) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

38. निम्नलिखित में से राजस्थान के कौनसे मुख्यमंत्री, राजस्थान राज्य विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं ?

(1) हीरालाल देवपुरा
(2) भैरोंसिंह शेखावत
(3) शिवचरण माथुर
(4) हरिदेव जोशी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

39. राजस्थान के मंत्रियों के लिए आचार संहिता के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है ?

(1) पिछले वित्तीय वर्ष के लिए अपनी परिसंपत्तियों और देनदारियों के बारे में 31 जनवरी तक मुख्यमंत्री को वार्षिक रूप से एक घोषणा प्रस्तुत करें।
 
(2) सरकार से कोई भी अचल संपत्ति खरीदने या बेचने से बचें, सिवाय इसके कि ऐसी संपत्ति सरकार द्वारा सामान्य प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से अर्जित की गई हो।
 
(3) कोई भी व्यवसाय शुरू करने या उसमें शामिल होने से बचें।
 
(4) सुनिश्चित करें कि उसके परिवार के सदस्य उस सरकार को माल या सेवाओं की आपूर्ति में लगे व्यवसाय शुरू न करें या उसमें भाग न लें।
 
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

40. राज्य में चौथे राष्ट्रपति शासन के दौरान निम्नलिखित में से कौन राजस्थान का राज्यपाल नहीं था ?

(1) सरदार दरबारा सिंह
(2) धनिक लाल मंडल
(3) डॉ. स्वरूप सिंह
(4) बलिराम भगत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 

41. आई.पी.एल. 2025 में राजस्थान रॉयल्स के किस खिलाड़ी को ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीज़न’ का अवार्ड दिया गया?

(1) शुभम दुबे
(2) यशस्वी जयसवाल
(3) वैभव सूर्यवंशी
(4) नितीश राणा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

42. एम्स जोधपुर ने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय और राजस्थान सरकार के जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग के सहयोग से स्केबीज इनिशिएटिव का शुभारंभ 16 जून, 2025 को कहाँ से किया है ?

(1) सिरोही जिले के आबू रोड स्थित सैटेलाइट ट्राइबल सेंटर
(2) जोधपुर जिले के बाप स्थित सैटेलाइट ट्राइबल सेंटर
(3) सिरोही जिले के पिंडवाड़ा स्थित सैटेलाइट ट्राइबल सेंटर
(4) जोधपुर जिले के ओसियां स्थित सैटेलाइट ट्राइबल सेंटर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 
 
43. राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उनके नवनियुक्त कुलपति / कुलगुरु के लिए कॉलम-I एवं कॉलम-II को सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए –
कॉलम-I (विश्वविद्यालय) कॉलम-II (कुलपति/कुलगुरु)
(A) बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (i) प्रो. अखिल रंजन गर्ग
(B) राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर (ii) प्रो. त्रिभुवन शर्मा
(C) कोटा विश्वविद्यालय (iii) प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत
(1) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii)
(2) (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(ii)
(3) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i)
(4) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

44. 19वें राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस समारोह में निम्नलिखित में से किसका विमोचन / शुभारंभ नहीं किया गया ?

(1) एसडीजी वेबसाइट 2.0
(2) स्टैटिस्टिकल इयरबुक 2025
(3) राजस्थान एसडीजी स्टेटस रिपोर्ट 2025
(4) वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा वेबसाइट 4.0
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

45. राइजिंग राजस्थान-ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के संदर्भ में राज्य सरकार से एमओयू (MoU) हस्ताक्षरित करने वाले निवेशकों को प्रत्यक्ष आवंटन योजना 2025 में आवंटित किए जाने वाले औद्योगिक भूखंड की दर क्या है?

(1) सम्बंधित औद्योगिक क्षेत्र में भूखण्ड की आरक्षित दर का 70%
(2) सम्बंधित औद्योगिक क्षेत्र में भूखण्ड की आरक्षित दर
(3) सम्बंधित औद्योगिक क्षेत्र में भूखण्ड की आरक्षित दर का 80%
(4) सम्बंधित औद्योगिक क्षेत्र में भूखण्ड की आरक्षित दर का 110%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

46. शतरंज में राजस्थान के खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन के लिए निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए-

कथन-A : जून 2025 में सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में राजस्थान के अभिजीत गुप्ता इंटरनेशनल मास्टर बने । कथन-B : जून 2025 में ओडिशा के खोरदा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-07 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता में राजस्थान की श्रेयांशी जैन ने गोल्ड मैडल जीता।
 
(1) केवल कथन A सत्य है।
(2) कथन A और B दोनों असत्य हैं।
(3) केवल कथन B सत्य है।
(4) कथन A और B दोनों सत्य हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

47. 5 अप्रैल 2025 को प्रसारित अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक और बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का समामेलन राजस्थान ग्रामीण बैंक में किया गया है। राजस्थान ग्रामीण बैंक का 30 प्रायोजक बैंक है-

(1) पंजाब नेशनल बैंक
(2) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
(3) केनरा बैंक
(4) बैंक ऑफ बड़ौदा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

48. 2025 विश्व बीच सैम्बो चैंपियनशिप, सिंगापुर में 71 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजस्थान से किसका चयन किया गया?

(1) बर्मन मिंटू
(2) तरुणपाल सिंह
(3) कुलदीप सिंह
(4) रानी सुनीता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

49. राजस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए।

कथन-A: इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को स्वरोजगार और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए अधिकतम दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

कथन-B : इस योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को त्रैमासिक रैंकिंग के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

(1) केवल कथन (A) सत्य है।
(2) केवल कथन (B) सत्य है।
(3) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(4) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

50. फिरोज़पुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

(I) फिरोज़पुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना को 24 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली की सलाहकार समिति की बैठक में स्वीकृति प्राप्त हुई।

(II) इस परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ ₹ है।

(III) इसमें हरियाणा की हिस्सेदारी 66% एवं राजस्थान की हिस्सेदारी 34% है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –
(1) केवल (1) सही है।
(2) केवल (I) एवं (III) सही हैं।
(3) (I), (II) एवं (III) सही हैं।
(4) केवल (1) एवं (II) सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

51. वर्ष 2020 में विश्व की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों का था ?

(1) 3.6%
(2) 4.1%
(3) 2.4%
(4) 4.8%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

52. निम्नलिखित में से कौनसा विश्व का जैव-विविधता तप्त-स्थल नहीं है ?

(1) भूमध्यसागरीय बेसिन
(2) सुंडालैंड
(3) मेडागास्कर क्षेत्र
(4) सुलेमान-किर्थर श्रृंखला
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

53. ‘इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट (ISFR) 2023’ के अनुसार, देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत वनावरण तथा वृक्षावरण था ?

(1) 21.06 प्रतिशत
(2) 25.87 प्रतिशत
(3) 21.56 प्रतिशत
(4) 25.17 प्रतिशत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

54. सतपुड़ा श्रेणी का सुदूर पूर्वी विस्तार जिस नाम से जाना जाता है, वह है –

(1) अजन्ता श्रेणी
(2) मैकाल श्रेणी
(3) ग्वालिगढ़ पहाड़ियाँ
(4) महादेव श्रेणी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

55. किसने यह प्रतिपादित किया कि ग्रीष्मकाल में तिब्बत के पठार का तप्त होना भारतीय मानसून के उद्भव में महत्त्वपूर्ण भूमिका रखता है ?

(1) फ्लोहन ने
(2) पी. कोटेश्वरम ने
(3) ओ.एच.के. स्पेट ने
(4) हैली ने
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

56. रणजीत सागर बाँध तथा दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना क्रमशः किन नदियों पर अवस्थित हैं ?

(1) सिन्धु तथा चिनाब
(2) सतलुज तथा व्यास
(3) रावी तथा व्यास
(4) रावी तथा चिनाब
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

57. दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) पर विचार कीजिए –

कथन-(A): विषुवत रेखीय या उष्णकटिबन्धीय वाताग्रों को अन्तर-उष्णकटिबन्धीय अभिसरण भी कहा जाता है।

कारण-(R): यह वाताग्र उत्तरी-पश्चिमी तथा दक्षिणी-पश्चिमी व्यापारिक पवनों के मिलन स्थल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सही विकल्प चुनिए –
 
(1) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(2) (A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(3) (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(4) (R) सही है किन्तु (A) गलत है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

58. निम्नलिखित में से कौनसा अटलांटिक महासागर का सीमावर्ती सागर नहीं है ?

(1) सारगासो सागर
(2) कैरिबियन सागर
(3) लैब्राडोर सागर
(4) ब्यूफोर्ट सागर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

59. 2025 की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर निम्नलिखित देशों का सही अवरोही क्रम है –

(1) बांग्लादेश, ब्राज़ील, जर्मनी, जापान
(2) बांग्लादेश, जापान, ब्राज़ील, जर्मनी
(3) ब्राज़ील, बांग्लादेश, जापान, जर्मनी
(4) ब्राज़ील, बांग्लादेश, जर्मनी, जापान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

60. हेमावती तथा काबिनी सहायक नदियाँ हैं –

(1) गोदावरी की
(3) भीमा की
(2) कृष्णा की
(4) कावेरी की
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

61. निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिये गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चुनाव कीजिए –

(i) ग्वार रबी की फसल है।
(ii) भारत विश्व के ग्वार उत्पादन का 80 प्रतिशत पैदा करता है।
(iii) राजस्थान देश के ग्वार उत्पादन का 62 प्रतिशत पैदा करता है।
(iv) ) देश में परिष्कृत ग्वार गम का 90 प्रतिशत निर्यात होता है।
 
कूट-
 
(1) केवल (i) और (ii) सही हैं।
(2) केवल (ii) और (iv) सही हैं।
(3) सभी (i), (ii), (iii) और (iv) सही हैं।
(4) केवल (ii) और (iii) सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

62. भारत के दूरसंचार क्षेत्र के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिये कूट में से सही उत्तर चुनिए –

(i) भारत 84 प्रतिशत टेलीघनत्व के साथ दूरसंचार का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
(ii) टेलीमैटिक्स विकास केन्द्र (सी-डॉट) भारत में विकसित देशों और विदेशी तकनीक के घनिष्ठ सहयोग से दूरसंचार के क्षेत्र में शोध और विकास के लिये प्रतिबद्ध है।
 
कूट –
(1) न तो (i) और ना ही (ii) सही है।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) केवल (i) सही है।
(4) दोनों (i) और (ii) सही हैं। (5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

63. एम.एस.एम.ई. की नवीनतम परिभाषा के विषय में निम्न में से कौनसा सही नहीं है ?

(1) मध्यम उद्यमों के लिये निवेश सीमा 100 करोड़ ₹ है।
(2) लघु उद्यमों के लिये निवेश सीमा 25 करोड़ ₹ है।
(3) सूक्ष्म उद्यमों के लिये निवेश सीमा 2.5 करोड़ ₹ है।
(4) मध्यम उद्यमों के लिये टर्नओवर सीमा 500 करोड़ ₹ है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

64. भारत में भूमि सुधारों के अन्तर्गत निम्न में से कौनसे कदम उठाये गये हैं?

(i) मध्यस्थों की समाप्ति
(ii) काश्तकारी सुधार
(iii) भू-जोतों पर सीमा निर्धारण
(iv) अधिक उपज देने वाले बीजों का प्रयोग
 
नीचे दिये गये कूट की मदद से सही उत्तर का चुनाव कीजिये-
 
(1) सभी (i), (ii), (iii) और (iv) सही हैं।
(2) केवल (i), (ii) और (iv) सही हैं।
(3) केवल (i), (ii) और (iii) सही हैं।
(4) केवल (i) और (ii) सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

65. भारत में 1950 के बाद निम्न में किस वर्ष या वर्षों में व्यापार संतुलन भारत के अनुकूल था?

(1) 1950-51 और 1970-71 में
(2) 1950-51 में
(3) 1950-51 और 1976-77 में
(4) 1972-73 और 1976-77 में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

66. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की किस धारा के तहत एक नया राजनीतिक दल पंजीकृत किया जा सकता है ?

(1) जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A
(2) जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 35A
(3) जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20A
(4) जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25A 
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

67. भारत कब से विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है?

(1) जनवरी 1995
(2) जुलाई 2001
(3) जनवरी 2001
(4) जुलाई 1995
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

68. डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने भारत के संविधान की आधारभूत इकाई के रूप में पक्ष-पोषण किया –

(1) व्यक्ति का
(2) ग्राम का
(3) राष्ट्र का
(4) समुदाय का
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

69. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

(1) संविधान (इक्कीसवां संशोधन) अधिनियम द्वारा भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को सम्मिलित किया गया।
 
(II) संविधान (बहत्तरवां संशोधन) अधिनियम द्वारा भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में कोंकणी, मणिपुरी एवं नेपाली भाषाओं को सम्मिलित किया गया।
 
(III) संविधान (बयानवेवां संशोधन) अधिनियम द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली एवं संथाली भाषाओं को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया।
 
सही विकल्प चुनिए –
 
(1) केवल (II) एवं (III) सही हैं।
(2) (I), (II) एवं (III) सही हैं।
(3) केवल (1) एवं (III) सही हैं।
(4) केवल (I) एवं (II) सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

70. मजदूर किसान शक्ति संगठन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

(1) मजदूर किसान शक्ति संगठन की स्थापना 1990 में महाराष्ट्र में की गई।
(II) मजदूर किसान शक्ति संगठन ने भारत में सूचना का अधिकार कानून पारित कराने में अग्रणी भूमिका निभाई।
सही विकल्प चुनिए –
 
(1) (I) एवं (II) दोनों सही हैं।
(2) केवल (II) सही है।
(3) न तो (I) ना ही (II) सही है।
(4) केवल (1) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

71. 42वें संविधान संशोधन द्वारा किस अनुच्छेद के माध्यम से ‘समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता’ का प्रावधान किया गया?

(1) अनुच्छेद-49क
(2) अनुच्छेद-43क
(3) अनुच्छेद-48क
(4) अनुच्छेद-39क
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

72. तिब्बत पर भारत-चीन समझौता, 1954 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –

(i) इसे 29 मार्च 1954 को शंघाई में हस्ताक्षरित किया गया था।
(ii) इसकी प्रस्तावना में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पाँच सिद्धांत थे, इसलिए इस समझौते को पंचशील समझौते के रूप में जाना जाने लगा।
(iii) इस समझौते पर भारत की ओर से राजदूत नेद्याम राघवन ने हस्ताक्षर किए थे।
 
ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसे सही हैं?
 
(1) केवल (ii) और (iii)
(2) केवल (i) और (ii)
(3) (i), (ii) और (iii)
(4) केवल (i) और (iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

73. भारत शासन अधिनियम, 1935 द्वारा मध्य प्रांत का यह नाम प्रावधानित किया गया –

(1) मध्य प्रांत और खानदेश
(2) मध्य प्रांत और बरार
(3) मध्य भारत
(4) मध्य प्रांत और विदर्भ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

74. 1935 के अधिनियम द्वारा कितने प्रांतों में द्विसदनीय व्यवस्था लागू की गई थी?

(1) पाँच
(2) सात
(3) आठ
(4) छह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
 
Ans – [4]
 

75. किस राष्ट्रपति के चुनाव में, दूसरी वरीयता के मतों की गणना की गई थी ?

(1) ज़ाकिर हुसैन
(2) नीलम संजीव रेड्डी
(3) आर. वेंकटरमण
(4) वी.वी. गिरि
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

76. परमाणु हथियारों के निषेध पर सन्धि पर भारत के दृष्टिकोण से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

(I) भारत परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि का समर्थन नहीं करता है।

(II) भारत ने परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि पर वार्ता में भाग लिया।

(III) भारत का मानना है कि यह संधि प्रथागत अन्तर्राष्ट्रीय कानून के विकास में योगदान नहीं करती है, ना ही यह कोई नया मानक या मानदण्ड निर्धारित करती है।

सही विकल्प चुनिए –
 
(1) केवल (I) एवं (II) सही हैं।
(2) (I), (II) एवं (III) सही हैं।
(3) केवल (I) एवं (III) सही हैं।
(4) केवल (II) एवं (III) सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

77. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –

(I) अनुच्छेद 17 एवं 35 (क) (ii) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत की संसद ने अस्पृश्यता (अपराध) अधिनियम 1955 पारित किया।
 
(II) ‘अस्पृश्यता’ को सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1976 में परिभाषित किया गया है।
 
(1) (I) एवं (II) दोनों सही हैं।
(2) केवल (I) सही है।
(3) न तो (I) ना ही (II) सही है।
(4) केवल (II) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

78. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए –

(i) अब तक, भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 8 बार निर्वाचित सदस्य रहा है।
(ii) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत का 8वीं बार कार्यकाल 2023-24 में था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसा / से सही है/हैं?
 
(1) न तो (i) ना ही (ii) सही है।
(2) केवल (ii) सही है।
(3) केवल (i) सही है।
(4) (i) एवं (ii) दोनों सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

79. भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 (3) से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

(A) अनुच्छेद 75(3) के अनुसार, मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी।
(B) अनुच्छेद 75(3) केवल तभी लागू होता है, जब लोकसभा भंग नहीं होती है।
 
सही उत्तर का चयन कीजिए –
 
(1) केवल (A) सही है।
(2) (A) एवं (B) दोनों सही हैं।
(3) केवल (B) सही है।
(4) न तो (A) ना ही (B) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
 

80. 1919 के अधिनियम में प्रांतों में द्वैध शासन से संबंधित असत्य कथन की पहचान कीजिए –

(I) प्रांतों में मंत्री प्रान्तीय विधानमण्डल द्वारा नियुक्त किए जाते थे।

(II) प्रांतों में मंत्री विधानमण्डल के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी थे।

(III) प्रांतों में आरक्षित विषयों के संबंध में, गवर्नर मंत्रियों की सलाह से निर्देशित होते थे।

(IV) प्रांतों में वित्तीय शक्ति के अभाव में, मंत्री अपनी नीति को प्रभावी रूप से कार्यान्वित नहीं कर सकते थे।

सही विकल्प चुनिए –
 
(1) केवल (I), (II) एवं (III)
(2) (I), (II), (III) एवं (IV)
(3) केवल (III) एवं (IV)
(4) केवल (I) एवं (II)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

81. एक व्यक्ति जो दंत चिकित्सक के छेदन (ड्रिल) की आवाज के प्रति दुश्चिन्ता के साथ प्रतिक्रिया करता है, वह एक इलेक्ट्रिक कॉफी पीसनहारा (ग्राइण्डर) के प्रति भी कुछ दुश्चिन्ता के साथ प्रतिक्रिया देता है, यह एक उदाहरण है-

(1) प्रतिनियुक्त अनुबंधन का
(2) उद्दीपन विभेदीकरण का
(3) अनानुबंधित उद्दीपन का
(4) उद्दीपन सामान्यीकरण का
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

82. एक बालक किसी परिस्थिति में, सामाजिक मान्यताओं तथा उस परिस्थिति में उचित अनुचित का ध्यान रखते हुए आचरण करता है। इसे क्या कहा जाता है?

(1) नैतिक भावना
(2) नैतिक व्यवहार
(3) नैतिक तर्क
(4) नैतिक निर्णय
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

83. शैक्षिक मनोविज्ञान की वैज्ञानिक प्रकृति के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?

(1) इसमें वैज्ञानिक विधियों और प्रविधियों का अनुप्रयोग होता है।
(2) यह व्यवहार के आकलन के लिए व्यक्तिनिष्ठता पर बल देता है।
(3) यह शिक्षण-अधिगम परिस्थितियों में व्यवहार को समझने, भविष्यवाणी करने और नियन्त्रित करने में सहायक है।
(4) इसके सुव्यवस्थित सिद्धांत नियमों द्वारा समर्थित हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

84. एक दाएँ हाथ के बल्लेबाज के दाएँ हाथ में चोट लग जाती है और वह बाएँ हाथ से खेलने की कोशिश करता है। दाएँ हाथ से सीखे गए कौशल के कारण उसके लिए बाएँ हाथ से खेलना सुविधापूर्ण होता है। तो, यह किस प्रकार का अधिगम स्थानांतरण है ?

(1) अनुलंब
(2) अनुक्रमिक
(3) द्विपार्श्वीय
(4) समस्तर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
 
Ans – [3]
 

85. निम्नलिखित में से किस रक्षात्मक युक्ति के सहारे व्यक्ति / विभिन्न प्रकार के बहाने बनाता है तथा सामाजिक रूप से स्वीकृत कारणों की मदद से अपने अनुचित व्यवहार को उचित सिद्ध करने की कोशिश करता है?

(1) विस्थापन
(2) युक्तिकरण
(3) प्रतिक्रियाकरण
(4) उदात्तीकरण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

86. उपलब्धि अभिप्रेरणा को निम्नलिखित में से किस श्रेणी में रखा जा सकता है?

(1) सामाजिक अभिप्रेरक
(2) दैहिक अभिप्रेरक
(3) जन्मजात अभिप्रेरक
(4) जैविक अभिप्रेरक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 
 

87. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सृजनात्मकता के विषय में सही नहीं है ?

(1) प्रत्येक सृजनात्मक अभिव्यक्ति पूर्ण वैयक्तिकता रखती है।
(2) सभी बुद्धिमान व्यक्ति सृजनशील होते हैं।
(3) सृजनात्मकता विषय विशिष्ट नहीं होता है।
(4) सृजनात्मक चिन्तन लचीला और खोजपूर्ण होता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

88. स्टर्नबर्ग के अनुसार, एक व्यक्ति जो पारम्परिक बुद्धिलब्धि परीक्षा में कम अंक प्राप्त करता है लेकिन जो वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान जल्दी से पहचान लेता है, इसे कहा जाता है –

(1) विश्लेषणात्मक बुद्धिमत्ता
(2) अंतर्वैयक्तिक बुद्धिमत्ता
(3) व्यावहारिक बुद्धिमत्ता
(4) रचनात्मक बुद्धिमत्ता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

89. स्कीनर के क्रियाप्रसूत अनुबंध सिद्धांत में जब प्रयोगकर्ता यह निश्चित करता है कि स्कीनर बॉक्स में प्रत्येक 10वीं सही अनुक्रिया पर पुनर्बलन दिया जाएगा, तो इस अनुसूची को कहा जाता है –

(1) परिवर्त्य अन्तराल पुनर्बलन अनुसूची
(2) निश्चित अन्तराल पुनर्बलन अनुसूची
(3) निश्चित अनुपात पुनर्बलन अनुसूची
(4) परिवर्त्य अनुपात पुनर्बलन अनुसूची
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 
 

90. निम्नलिखित में से कौनसा कथन अभिक्षमता के बारे में सत्य नहीं है?

(1) यह भविष्य के किसी भी संदर्भ के बिना, वर्तमान क्षमता को इंगित करती है।
(2) यह सीखने में योगदान देने वाली किसी भी विशेषता को  सम्मिलित करती है।
(3) यह व्यक्ति के व्यक्तित्व का सूचक होती है।
(4) यह आनुवांशिकता और पर्यावरण की परस्पर क्रिया का परिणाम होती है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

91. कैटेल के अनुसार, वे लक्षण जिन्हें व्यवहार की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति द्वारा आसानी से पहचाना जा सकता है, कहलाते हैं-

(1) स्रोत शीलगुण
(2) सतही शीलगुण
(3) गत्यात्मक शीलगुण
(4) क्षमता शीलगुण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 

92. विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है?

(1) विकास के प्रत्येक चरण में संकटं होते हैं।
(2) परिपक्वता और सीखना दोनों ही विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
(3) विकास सांस्कृतिक परिवर्तनों से प्रभावित होता है।
(4) विकास अनिश्चित व अपूर्वानुमानित पैटर्न का अनुसरण करता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

93. मार्श एवं उनके सहयोगियों के अनुसार, किशोर विद्यार्थियों का शैक्षिक आत्म-प्रत्यय निम्नलिखित में से कौनसी परिस्थितियों द्वारा अत्यधिक निर्धारित होता है?

(1) अपनी कक्षा के विद्यार्थियों से तुलना द्वारा
(2) अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों से तुलना द्वारा
(3) स्वयं के साथ तुलना द्वारा
(4) अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों से तुलना द्वारा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

94. नीचे दो कथन दिए गए हैं-

(अ) एक व्यक्ति किसी बात को लिखकर अच्छे ढंग से व्यक्त कर सकता है, किंतु हो सकता है उसी बात को वह बोलकर ठीक ढंग से व्यक्त ना कर पाए।

(ब) किसी व्यक्ति के भीतर पाई जाने वाली भिन्नताएँ अंतः वैयक्तिक भिन्नताएँ कहलाती हैं।

उपरोक्त कथनों के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए-
 
(1) (अ) सही है किन्तु (ब) गलत है।
(2) (ब) सही है किन्तु (अ) गलत है।
(3) (अ) और (ब) दोनों सही हैं।
(4) (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
 

95. निम्नलिखित में से अभिप्रेरणा के बारे में से कौनसा कथन सही नहीं है? 

(1) बाह्य अभिप्रेरणा उन कार्यों के लिए अधिक प्रभावी हो सकती है, जिनमें सृजनात्मक चिंतन की आवश्यकता होती है।
(2) आंतरिक अभिप्रेरणा उस स्वायत्तता से संबंधित है, जिससे व्यक्ति किसी कार्य को करते समय आनंदित होता है।
(3) बाह्य अभिप्रेरणा न केवल व्यवहार से जुड़ी है बल्कि प्रदर्शन में वृद्धि से भी जुड़ी है।
(4) आंतरिक अभिप्रेरणा व्यक्तियों में उत्पादकता के साथ-साथ सृजनात्मकता को भी बढ़ाती है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

96. निम्नलिखित में से कौनसा उपाय बाल अपराध का उपचार करने के लिए किया जाना चाहिए ?

(a) विशेष सुधार की व्यवस्था 
(b) विशेष बाल-न्यायालयों की व्यवस्था
(c) रिमांड होम्स की व्यवस्था
(d) मनोविश्लेषणकर्ताओं की सहायता लेना
 
नीचे दिए गए कूट संकेतों के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए –
 
कूट-
 
(1) (a), (b), (c) तथा (d) सही हैं।
(2) केवल (a) तथा (c) सही हैं किंतु (b) और (d) सही नहीं हैं।
(3) केवल (b), (c) तथा (d) सही हैं किंतु (a) सही नहीं, हैं।
(4) केवल (a) तथा (b) सही हैं किंतु (c) और (d) सही नहीं हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [1]
 

97. एरिक्सन के अनुसार, कौनसी अवस्था में अपनी क्रियाओं पर स्वयं की नियंत्रण योग्यता के कारण स्वतंत्र होने का एहसास होता है ?

(1) पहल बनाम अपराधबोध
(2) स्वायत्तता बनाम शर्म
(3) विश्वास बनाम अविश्वास
(4) पहचान बनाम भूमिका भ्रम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 
 

98. व्यक्तित्व मापन की निम्नलिखित प्रक्षेपी प्रविधियों का उनसे संबंधित मनोवैज्ञानिकों के साथ मिलान कीजिए –

प्रक्षेपी प्रविधि मनोवैज्ञानिक का नाम
(अ) शब्द-साहचर्य परीक्षण (i) गार्डनर मर्फी
(ब) चित्र-कहानी परीक्षण (ii) रोहडे एवं हिल्ड्रेथ
(स) हस्तलेखन प्रविधि
(iii) सायमण्ड
(द) वाक्यपूर्ति परीक्षण (iv) फ्रायड एवं जुंग
 
सही कूट का चयन कीजिए –
 
(1) (अ)-(ii), (ब)-(i), (स)-(iii), (द)-(iv)
(2) (अ)-(iv), (ब)-(iii), (स)-(i), (द)-(ii)
(3) (अ)-(i), (ब)-(iv), (स)-(ii), (द)-(iii)
(4) (अ)-(iii), (ब)-(ii), (स)-(iv), (द)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [2]
 
99. ‘प्रभावी शिक्षण हेतु निर्देशन’ शैक्षिक मनोविज्ञान के किस क्षेत्र में सम्मिलित है?
 
(1) अधिगम उपलब्धि
(2) अधिगमकर्ता
(3) अधिगम मूल्यांकन
(4) अधिगम प्रक्रिया
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [4]
 

100. निम्नलिखित में से कौनसा कथन बुद्धि लब्धि के संबंध में सत्य है?

(1) 100 बुद्धि लब्धि वाला व्यक्ति बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ होता है।
(2) एक मंदबुद्धि बच्चे की कालानुक्रमिक (शारीरिक) आयु उसकी मानसिक आयु के समान होती है।
(3) जब कालानुक्रमिक (शारीरिक) आयु और मानसिक आयु समान होती है, तो बुद्धि लब्धि 100 होती है।
(4) बुद्धि लब्धि का संप्रत्यय बिने ने विकसित किया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
 
Ans – [3]
error: Content is protected !!