भारतीय संविधान के स्त्रोत (Sources of Indian Constitution)
54. भारतीय संविधान के राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों को से लिया गया है।
(a) कनाडा के संविधान
(b) आयरलैंड के संविधान
(c) फ्रांस के संविधान
(d) अमेरिका के संविधान
Ans. (b): भारतीय संविधान के भाग IV में अनुच्छेद 36 से 51 तक राज्य के नीति-निदेशक तत्वों का उल्लेख है, जिसका उद्देश्य भारत को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करना है। इसे आयरलैण्ड के संविधान से लिया गया है।

55. भारत के संविधान में मूल कर्तव्यों को के संविधान में उल्लिखित नागरिक कर्तव्यों से “उधार” लिए गए कहा जाता है।
(a) यूके (UK)
(b) यूएसएसआर (USSR)
(c) यूएसए (USA)
(d) कनाडा
Ans. (b): भारत के संविधान में मूल कर्तव्यों को USSR (पूर्व) सोवियत संघ) के संविधान में उल्लिखित नागरिक कर्तव्यों से ‘उधार’ लिया गया है। भारत के संविधान में मूल कर्तव्य का उल्लेख भाग IV-A में किया गया है जिनकी संख्या 11 है। 11वाँ मूल कर्तव्य 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के माध्यम से जोड़ा गया है।
56. भारतीय संविधान में शामिल मौलिक कर्त्तव्यों से संबंधित खंड से अंगीकृत किया गया है।
(a) इंग्लैंड
(b) यूएसएसआर
(c) जर्मनी
(d) यूएसए
उत्तर. (b):
देश | लिए गये तत्व |
इग्लैंड | संसदात्मक शासन प्रणाली, एकल नागरिकता |
यूएसएसआर | मौलिक कर्तव्य |
जर्मनी | आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति की मौलिक
आधिकार संबंधी शक्तियाँ
|
यू.एस.ए.
|
मौलिक अधिकार, संविधान की सर्वोच्चता न्यायपालिका की स्वतंत्रता, वित्तीय आपात।
|
57. भारत के संविधान में अर्द्ध संघीय शासन प्रणाली की विशेषता किस देश के संविधान से ली गई है?
(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) यूएस (US)
(c) कनाडा
(d) यूके (UK)
Ans. (c): भारतीय संविधान में अर्द्ध संघीय शासन प्रणाली कनाडा के संविधान से ली गई है। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय का सलाहकारी क्षेत्राधिकार, केन्द्र द्वारा राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति आदि विशेषताएँ भी कनाडा के संविधान से ली गयी है। मौलिक अधिकार अमेरिकी संविधान तथा संविधान संशोधन की प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया है।
58. भारत के संविधान की इनमें से कौन सी विशेषता यूनाइटेड किंगडम के संविधान से ली गई है?
(a) समवर्ती सूची
(b) राज्य के नीति- निर्देशात्मक तत्व
(c) मौलिक कर्तव्य
(d) एकल नागरिकता
Ans. (d): भारत के संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान यूनाइटेड किंगडम के संविधान से लिया गया।
– एकल नागरिकता एक व्यक्ति को एक समय में केवल एक देश का ही नागरिक होने की अनुमति देता है।
– भारत के संविधान के भाग-II में अनुच्छेद 5 से 11 तक नागरिकता से संबंधित है।
59. स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रावधानों के अंगीकरण हेतु भारतीय संविधान निर्माताओं द्वारा किस देश के संविधान पर विचार किया गया था ?
(a) आयरलैंड के संविधान
(b) फ्रांस के संविधान
(c) ऑस्ट्रेलिया के संविधान
(d) कनाडा के संविधान
Ans. (b): भारतीय संविधान के प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता के उच्च आदर्श का सिद्धान्त फ्रांस के संविधान से लिया गया है। ध्यातव्य है कि भारतीय संविधान में इन तीनों को लोकतंत्र की आत्मा के तौर पर परिभाषित किया गया है। इनके बिना किसी स्वतंत्रता की कल्पना नहीं की जा सकती।
60. भारतीय संविधान में शामिल ‘स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के सिद्धांत किस देश के संविधान से लिए गए है ?
(a) फ्रांस
(b) आयरलैण्ड
(c) ब्रिटेन
(d) ऑस्ट्रेलिया
Ans. (a): भारतीय संविधान में शामिल स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के सिद्धान्त को फ्रांस के संविधान से लिया गया है। इन तीनों शब्दों का सर्वप्रथम प्रयोग फ्रांस की क्रांति में किया गया था। आयरलैंड- नीति निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल की व्यवस्था आदि। ऑस्ट्रेलिया- प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची आदि।
ब्रिटेन – संसदात्मक शासन प्रणाली, विधि का शासन आदि।
61. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान का स्रोत नहीं है ?
(a) डेनिश का संविधान
(b) फ्रांस का संविधान
(c) आयरलैंड का संविधान
(d) यू० एस० ए० का संविधान
Ans. (a):
डेनमार्क का संविधान भारतीय संविधान के स्रोत में शामिल नहीं है।
देश | भारतीय संविधान के स्रोत |
यू. एस. ए. | मूल अधिकार, राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका, न्यायिक पुनरावलोकन का सिद्धान्त |
फ्रांस |
गणतंत्रात्मक शासन प्रणाली
|
आयरलैण्ड | राज्य के नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति का निर्वाचक मण्डल, राज्यसभा में 12 सदस्यों का मनोनयन |
ब्रिटेन | संसदीय शासन पद्धति, लोकसभा के प्रति मंत्रिमण्डल का समूहिक उत्तरदायित्व, विधि का शासन, एकल नागरिकता। |
62. भारत के ‘राज्यसभा सदस्यों के अप्रत्यक्ष चुनाव’ के संवैधानिक प्रावधान को किस देश से अपनाया गया था ?
(a) जर्मनी
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) इंग्लैण्ड
Ans. (b): भारतीय संविधान निर्माताओं ने विश्व के विभिन्न देशों के संविधान से अच्छी एवं भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल विशेषताओं को समाहित किया है। जैसे मूल अधिकार संयुक्त राज्य अमेरिका से, संघीय ढाँचा कनाडा से, नीति-निर्देशक तत्वों को आयरलैण्ड से तथा संसदात्मक ढाँचा ब्रिटिश संविधान से लिया है। इसी प्रकार राज्यसभा सदस्यों के अप्रत्यक्ष निर्वाचन की व्यवस्था दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गयी है।
63. भारतीय संविधान का कौन सा अंग जर्मनी के संविधान से प्रेरित है ?
(a) संविधान का संशोधन
(b) संघीय प्रणाली
(c) आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों का निलंबन
(d) एकल नागरिकता
Ans. (c): आपातकाल के समय मूल अधिकारों के स्थगन का प्रावधान जर्मनी के वीमर संविधान से लिया गया है। अनुच्छेद 358 तथा 359 राष्ट्रीय आपातकाल में मूल अधिकार पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन करते हैं। अनुच्छेद 358, अनुच्छेद 19 द्वारा दिए गए मूल अधिकारों के निलंबन से संबंधित है।
64. भारतीय संविधान में पंचवर्षीय योजना का प्रावधान किस देश से लिया गया है ?
(a) यूएसए
(b) आयरलैंड
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) यूएसएसआर
Ans. (d): भारत में पंचवर्षीय योजना का प्रावधान रूस (USSR) से लिया गया है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सन् 1951 में भारत की संसद में पहली पंचवर्षीय योजना प्रस्तुत की। यह प्रथम पंचवर्षीय योजना हैरॉड-डोमर मॉडल पर आधारित थी।
65. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस संविधान से अंगीकार किए गए है ?
(a) संयुक्त राज्य
(b) स्विट्जरलैंड
(c) ब्रिटेन
(d) सोवियत संघ
Ans. (a): भारतीय संविधान के भाग-III में (अनु. 12 से 35) उल्लिखित मौलिक अधिकार संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से लिया गया है। संविधान में भाग-3 को ‘भारत का अधिकार’ पत्र कहा जाता है। भारतीय संविधान में छः मौलिक अधिकारों का वर्णन है।
देश | भारतीय संविधान के स्रोत |
(i) ब्रिटेन | संसदीय शासन पद्धति, विधि का शासन, एकल नागरिकता। |
(ii)आयरलैण्ड | राज्यसभा में 12 सदस्यों का मनोनयन, राज्य के नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति का निर्वाचक मण्डल। |
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका | मूल अधिकार, उद्देशिका का विचार, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका, राष्ट्रपति पर महाभियोग, न्यायिक पुनर्विलोकन। |
(iv) सोवियत संघ | मूल कर्तव्य, प्रस्तावना में न्याय (सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक) का आदर्श। |
66. भारतीय संविधान में विधिपूर्ण शासन (Rule of Law) का विचार इनमें से किस संविधान से लिया गया है ?
(a) फ्रांसीसी
(b) जर्मन
(c) ब्रिटिश
(d) कनाडाई
Ans. (c): भारतीय संविधान में विधिपूर्ण शासन (Rule of Law) का विचार ब्रिटिश संविधान से लिया गया है। यह सिद्धान्त कानून के समक्ष सभी लोगों को समता प्रदान करता है।
67. भारतीय संविधान में मजबूत केंद्र के साथ संघ की अवधारणा से लिया गया है :
(a) ग्रेट ब्रिटेन
(b) कनाडा
(c) यूएसए
(d) आयरलैंड
Ans. (b): स्त्रोत – ली गई विशेषताएं
कनाडा का संविधान – सशक्त केन्द्र के साथ संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र में निहित होना, केन्द्र द्वारा राज्य के राज्यपालों की नियुक्ति और उच्चतम न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णयन
68. भारतीय संविधान में “फर्स्ट पास्ट द पोस्ट” (सर्वाधिक मतप्राप्त व्यक्ति की विजय) का प्रावधान किस देश के संविधान से अंगीकृत किया गया था ?
(a) आयरलैंड
(b) फ्रांस
(c) ब्रिटेन
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका
69. भारतीय संविधान में शामिल नीति निदेशक तत्वों की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है ?
(a) कनाडा
(b) यूएसए
(c) आयरलैंड
(d) ग्रेट ब्रिटेन
उत्तर. (C) :
देश (संविधान) | भारतीय संविधान में शामिल विषय |
कनाडा | सरकार की संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्ति केन्द्र में निहित। |
यू.एस.ए. |
मूल अधिकार, न्यायिक पुनरावलोकन, सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रपति पर महाभियोग प्रक्रिया, उपराष्ट्रपति का पद। |
आयरलैंड | नीति निर्देशक सिद्धान्त, राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल की व्यवस्था। |
ग्रेट ब्रिटेन | संसदीय व्यवस्था, एकल नागरिकता, मंत्रिमण्डल प्रणाली, विधि का शासन। |
70. भारतीय संविधान में शामिल ‘विधि शासन की संकल्पना’ किस विदेशी संविधान से ली गई है ?
(a) यूएसए
(b) यूके
(c) पूर्व यूएसएसआर
(d) जर्मनी
Ans. (b):
71. भारत के संविधान की संसदीय सरकार की अवधारणा किस देश से गृहित की गई थी?
(a) अमेरिका
(b) इंग्लैंड
(c) चीन
(d) आयरलैंड
Ans : (b) भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान में विभिन्न देशों से संवैधानिक तत्वों को लिया गया है, जैसे संसदीय सरकार की अवधारणा इंग्लैंड से, प्रस्तावना अमेरिका से तथा राज्य के नीति निदेशक तत्व आयरलैंड से।
72. भारत के संविधान में ‘भाईचारे’ की भावना किस देश से प्रेरित है ?
(a) इटली
(b) आयरलैंड
(c) फ्रांस
(d) अमेरिका
Ans: (c) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व (भाईचारा) का विचार फ्रांसीसी क्रांति से प्रेरित है जबकि प्रस्तावना का विचार अमेरिका से तथा प्रस्तावना की भाषा आस्ट्रेलियाई संविधान से प्रेरित है।
73. भारतीय संविधान के मौलिक कर्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
(a) यूनाइटेड किंगडम
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) सोवियत संघ
(d) आस्ट्रेलिया
Ans : (c) भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य को 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा स्वर्ण सिंह समिति की अनुशंसा पर सोवियत संघ के संविधान से लिया गया है। इसे संविधान के भाग-4 क अनुच्छेद 51क में जोड़ा गया। इसमें मूल कर्तव्यों की कुल संख्या 11 है।
74. भारतीय संविधान में उल्लिखित आपातकालीन प्रावधान किस देश के संविधान से लिये गए है ?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) यूनाइटेड किंगडम
(c) जर्मनी
(d) कनाडा
Ans : (c) भारतीय संविधान के भाग-18 में अनुच्छेद-352 से अनुच्छेद-360 तक आपातकालीन उपबंधों का उल्लेख किया गया है, जिसका स्रोत जर्मनी का वीमर संविधान है, जिसके तहत तीन प्रकार के आपात काल की व्यवस्था है। जबकि मौलिक अधिकारों के प्रावधान का स्रोत संयुक्त राज्य अमेरिका, संघीय व्यवस्था का स्रोत कनाडा एवं संसदीय शासन प्रणाली तथा विधि का शासन ब्रिटिश संविधान से लिए गए हैं।
75. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवाद’ शब्द निम्नलिखित में से किससे अपनी प्रेरणा प्राप्त करता है ?
(a) फ्रेंच क्रांति
(b) जर्मन क्रांति
(c) अमरीकी क्रांति
(d) रशियन क्रांति
Ans. (d) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवाद’ शब्द रशियन क्रान्ति से प्रेरित है। 42वें संविधान संशोधन 1976 द्वारा संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’, ‘पंथनिरपेक्ष’ और ‘अखण्डता’ शब्दों को जोड़ा गया।